*धोखाधड़ी करने वाले वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
*धोखाधड़ी करने वाले वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- *स्कूलों, कालेजों पर फायर मॉकड्रिल का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न संस्थाओं में कराए जाने वाले फायर मॉकड्रिल के तहत अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें थीम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों, संस्थानों, स्कूलो कॉलेजो में मॉकड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । इसी शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉकड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर दमकल कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों को अग्निशमन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।उनके संचालन एवं उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को उपकरणों का स्वयं संचालन कराकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। जिससे वे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो सकें। निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की । इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना की स्थिति में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।1
- घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की कि निर्मम हत्या पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला हत्या कर मौके से फरार हुआ पति कोचिंग से लौटी बेटी की मां को खून में लथपत देख निकली चीख चीखें सुन घटना स्थल पहुंचे मोहल्ले वासी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बबेरू थाना अंतर्गत मुरवल क्षेत्र का मामला1
- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।3
- शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे लोगों के हाथों में लाठी डण्डा हैं और गाली गलौज सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि, वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के अरतरा तिराहे के पास का है। हालांकि हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। फिलहाल मौदहा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर दी है।1
- ➡️ वकीलों का आंदोलन हुआ उग्र, सभी न्यायालयों का बहिष्कार ➡️ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी ➡️ 15 दिन पहले पेशकार से विवाद के बाद बढ़ा आंदोलन ➡️ कामकाज ठप, वादकारियों को हो रही भारी परेशानी ➡️ एडीएम की वार्ता का प्रस्ताव अधिवक्ताओं ने ठुकराया ➡️ हालात सामान्य होने के फिलहाल नहीं दिख रहे आसार1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे1
- तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त 1. अर्पित पुत्र अभयराज निवासी प्रेमनगर कस्बा व थाना तिंदवारी जनपद बांदा । 2. अरुण कुमार पुत्र बालचन्द्र निवासी छिरौरा टोड़ी फतेहपुर जनपद झांसी ।1
- *25 हजार का इनामिया वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी, लूटपाट ,नकबजनी तथा हत्या का प्रयास आदि घटनायें कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्रसिद्धपुर राजापुर पहाड़ी मार्ग चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त अरूण पुत्र दशरथ निवासी ग्राम प्रसिद्धपुर थाना राजापुर पहाड़ी जनपद चित्रकूट का निवासी हैं।1
- मौदहा हमीरपुर। मौदहा से मांचा जाते समय बच्चा छीनने के लिए पहले से घात लगाए ससुरालियों ने पत्नी सहित अन्य लोगों को लाठी डण्डा और लोहे के राड से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया जिनमे से एक की हालत नाजुक बनी हुए है हालांकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी शबनम बानो पत्नी दानिश अली ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, शुक्रवार सुबह वह मौदहा से मांचा अपने भाई निजाम, फरीद और माँ जैनब के साथ आटो से जा रही थी तभी रास्ते में सिलौली में उसके पति दानिश अली ने फोर व्हीलर लगाकर उसका बच्चा छीनने की कोशिश की, लेकिन बच्चा छीनने में नाकाम होने पर उसके पति ने अपने परिजनों दावर अली उर्फ़ सोनू, नवाब अली, हयात अली उर्फ़ बफाती, बब्बू अली और नवाब अली सभी निवासी मांचा ने उनका आटो मांचा गेट पर आगे फोर व्हीलर लगाकर रोक लिया और सभी को लाठी डण्डा और लोहे के राड से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया जबकि उसके भाई फरीद को जान से मरा समझकर सडक किनारे नाले में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से फरीद की हालत नाजुक होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने सरकारी अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।4