Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहगढ़ पुलिस ने 151 खोये हुए मोबाइल फोन किए बरामद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने पाई बड़ी सफलता फर्रुखाबाद ब्रेकिंग : फतेहगढ़ पुलिस ने 151 खोये हुए मोबाइल फोन किए बरामद । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने पाई बड़ी सफलता। लगभग 35 लाख रुपए की कीमत के 151 मोबाइल फोन बरामद कर लोगो को दिया बड़ा तोहफा । खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल फोन स्वामी हुए खुश । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में 151 मोबाइल फोन मोबाइल स्वामियों को लौटाए वापस ।
Mohd Asif patrkaar
फतेहगढ़ पुलिस ने 151 खोये हुए मोबाइल फोन किए बरामद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने पाई बड़ी सफलता फर्रुखाबाद ब्रेकिंग : फतेहगढ़ पुलिस ने 151 खोये हुए मोबाइल फोन किए बरामद । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने पाई बड़ी सफलता। लगभग 35 लाख रुपए की कीमत के 151 मोबाइल फोन बरामद कर लोगो को दिया बड़ा तोहफा । खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल फोन स्वामी हुए खुश । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में 151 मोबाइल फोन मोबाइल स्वामियों को लौटाए वापस ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूरत का पुरवा मजरे सराय सावा नगरा प्रधान मान सिंह यादव कि मन मनी मै बनी रस्ते में जल भराव का शिकार ग्रामीण बेहाल प्रधान का कहना है कि किसी से शिकायत करे कुछ होने वाला नहीं है मान सिंह यादव प्रधान का कहना है की किसी से कुछ होने वाला नहीं जो मैं कहूंगा वही होगा इस गांव में प्रधान तो खुद अधिकारी बन बैठा है गांव के ग्रामीण की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है इस विडियो रिकॉड है1
- फतेहगढ़ पुलिस ने 151 खोये हुए मोबाइल फोन किए बरामद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने पाई बड़ी सफलता फर्रुखाबाद ब्रेकिंग : फतेहगढ़ पुलिस ने 151 खोये हुए मोबाइल फोन किए बरामद । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने पाई बड़ी सफलता। लगभग 35 लाख रुपए की कीमत के 151 मोबाइल फोन बरामद कर लोगो को दिया बड़ा तोहफा । खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल फोन स्वामी हुए खुश । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में 151 मोबाइल फोन मोबाइल स्वामियों को लौटाए वापस ।1
- स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद में बीकॉम पास युवक गिरफ्तार—बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता, फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में कराता था ट्रांसफर । गाजियाबाद में स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट रजिस्टर कर क्रेडिट कार्ड धारकों से करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले 21 वर्षीय युवक को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक निवासी गर्वित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले टेक महिंद्रा में कस्टमर केयर की नौकरी करता था। यू-ट्यूब से ठगी का तरीका सीखने के बाद उसने ‘श्याम की रसोई’, ‘राधा की रसोई’ और बाद में ‘खाना खजाना’ के नाम से फर्जी रेस्टोरेंट स्विगी पर रजिस्टर किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टेलीग्राम के ‘FAST OTP BOT’ चैनल से एक्सिस बैंक के 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल की। इसके बाद जियो-जॉइन एप के जरिए खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड धारकों को कॉल करता और सर्विस चार्ज या लेट पेमेंट हटाने के नाम पर ओटीपी हासिल कर लेता था। इस ओटीपी से अपने फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर स्विगी ऑर्डर का भुगतान कराकर बाद में उसकी फर्जी डिलीवरी दिखाता और रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेता था। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को आरोपी ने इसी तरीके से एम. श्रीनिवास के क्रेडिट कार्ड से 38 हजार रुपये का ऑर्डर जनरेट किया था। बरामद उपकरणों में टेलीग्राम चैट, क्रेडिट कार्ड की डिटेल वाली गूगल शीट और फर्जी रेस्टोरेंट के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस टेलीग्राम चैनल से जुड़े अन्य लोगों और भुगतान के लिए इस्तेमाल क्यूआर कोड के आधार पर भी जांच कर रही है । बाइट - अमित सक्सेना, एसीपी क्राइम गाजियाबाद में साइबर ठगी के इस मामले ने एक बार फिर साफ किया है कि साइबर अपराधी अब बैंकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहे हैं। आरोपी फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर खुद ही ऑर्डर करता और ग्राहकों से हासिल ओटीपी के जरिए रकम अपने खाते में पहुंचाता था। ऐसे में बैंक या किसी कंपनी का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को ओटीपी बताने के मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से बचें। साथ ही किसी भी तरह के सर्विस चार्ज, रिफंड या कार्ड संबंधी समस्या के नाम पर ओटीपी मांगा जाए तो उसे साझा न करें और संदिग्ध कॉल की तत्काल शिकायत करें।1
- दिल्ली से वैवाहिक विवाद के समझौते के लिए रायबरेली आया था युवक, परिजनों ने पत्नी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता के साथ वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए मेडिएशन सेंटर पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक, सेंटर में समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान देवेश हाईवे की ओर पहुंच गया, जहां गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को ऑटो रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल के पिता संगम लाल ने पत्नी पर बेटे के उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि वैवाहिक विवाद के चलते देवेश मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद पत्नी मौके पर नहीं रुकी और वहां से चली गई।1
- वायरल वीडियो के बाद जर्जर मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों को दिए निर्देश1
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जनता से राजशाही जैसा व्यवहार रजवाड़े खत्म,जमींदारी समाप्त देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में,लेकिन राजा साहब की ठसक अभी महाराजा वाली। आप निवेदन कर सकते हो अपनी बात स्वाभिमान सहित नहीं कह सकते। विडंबना देखो राजा साहब सेवक और चौकीदार की पार्टी से केंद्रीय मंत्री हैं क्या गजब का India Is the Mother of Democracy मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।1
- कूपन दिखाकर गिफ्ट का झांसा, 25-30 हजार वसूले.. फतेहपुर में कई लोगों को ठगने का आरोप फतेहपुर। शहर में कूपन के नाम पर लोगों को गिफ्ट का लालच देकर हजारों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आबूनगर पुलिस चौकी के पास श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से संचालित बताए जा रहे कार्यालय में लोगों को बुलाकर 25 से 30 हजार रुपये तक लेने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कलेक्टरगंज निवासी अनुराग तिवारी पुत्र संतोष तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पेट्रोल पंप पर उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे एक कूपन दिया गया था। कुछ समय बाद उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि कूपन खुल गया है और उसे पुरस्कार मिला है। गिफ्ट लेने के लिए उसे संबंधित कार्यालय बुलाया गया। अनुराग के अनुसार, कार्यालय पहुंचने पर खुद को शाखा प्रबंधक बताने वाली महिला और अन्य लोग मिले। आरोप है कि उसे एक कमरे में बैठाकर पुरस्कार और अन्य प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग बातें बताई गईं। इसके बाद दबाव बनाकर उससे 25 हजार रुपये ऑनलाइन स्कैन करा लिए गए। रकम देने के बाद उसे पूरे मामले पर संदेह हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। ▫️एक नहीं, कई लोगों से रकम लेने की आशंका... पीड़ितों का आरोप है कि कूपन और गिफ्ट का लालच देकर लोगों को कार्यालय बुलाने और उनसे हजारों रुपये लेने का तरीका एक से अधिक लोगों के साथ अपनाया गया हो सकता है। कुछ लोगों ने इसी तरह रुपये लिए जाने की बात पुलिस के सामने रखे जाने का दावा किया है। हालांकि, कितने लोगों से रकम ली गई और कुल कितनी धनराशि वसूली गई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। ▫️गिफ्ट मिलने की उम्मीद में पहुंचे, रकम गंवाने का आरोप… पीड़ितों के मुताबिक, उन्हें शुरुआत में यह भरोसा दिलाया गया कि कूपन के आधार पर उन्हें कोई पुरस्कार या गिफ्ट मिलेगा। इसी उम्मीद में वे कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद अलग-अलग प्रक्रिया और शुल्क के नाम पर उनसे रकम मांगे जाने का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि गिफ्ट मिलने के बजाय उनसे हजारों रुपये ले लिए गए। रकम ऑनलाइन ट्रांसफर होने के बाद उन्हें कथित तौर पर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर रुपये वापस कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- विश्वकर्मा जयंती पर ई-रिक्शा यूनियन ने कराया भंडारा, सुरेश यादव ने किया शुभारंभ विश्वकर्मा जयंती पर ई-रिक्शा यूनियन ने कराया भंडारा, सुरेश यादव ने किया शुभारंभ अयोध्या। रामनगरी अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या धाम में हाईवे सूर्य द्वार के पास कृष्णानंद फाउंडेशन ई-रिक्शा यूनियन की ओर से विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया कार्यक्रम का आयोजन ई-रिक्शा यूनियन के जिला अध्यक्ष विकास सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर सुरेश यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के निर्माण और कर्म के देवता के रूप में माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला। इसी क्रम में मुकुंद माधव त्रिपाठी के आग्रह पर यहां पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सेवा एवं एकजुटता की भावना मजबूत होती है वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि उनके आग्रह पर समाजसेवी सुरेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सुरेश यादव लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि वह भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना करते हैं कि सुरेश यादव इसी तरह समाजसेवा के कार्यों करते रहेंगे Byte राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव1
- लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान हमीरपुर - लाठी-कुल्हाड़ी से मकान गिराया पुरुषों-महिलाओं ने गिराया 35 साल पुराना मकान कुल्हाड़ी से हमले का वीडियो वायरल मकान गिराने के बाद इलाके में तनाव सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया के पास बवाल दबंगई से मकान गिराने की जांच जारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया के पास से दबंगई की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों के बल पर एक 35 साल पुराना मकान ढहा दिया। इस घटना के दौरान महिला द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और मकान गिराए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।1