बिजली कटौती के विरोध में DGM को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन का अल्टीमेटम लहार। लहार विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं किसानों को आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं के विरोध में मंगलवार को सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेठी माननीय अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में बिजली विभाग के DGM महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने तथा आमजन को हो रही परेशानियों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की। अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी ने बिजली विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आगामी 10 दिनों में लहार क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो इसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली समस्या के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बिजली कटौती के विरोध में DGM को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन का अल्टीमेटम लहार। लहार विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं किसानों को आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं के विरोध में मंगलवार को सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेठी माननीय अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में बिजली विभाग के DGM महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने तथा आमजन को हो रही परेशानियों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की। अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी ने बिजली विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आगामी 10 दिनों में लहार क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो इसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली समस्या के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
- बिजली कटौती के विरोध में DGM को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन का अल्टीमेटम लहार। लहार विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं किसानों को आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं के विरोध में मंगलवार को सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेठी माननीय अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में बिजली विभाग के DGM महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने तथा आमजन को हो रही परेशानियों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की। अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी ने बिजली विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आगामी 10 दिनों में लहार क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो इसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली समस्या के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- मुसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में लौटी रौनक मुसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में लौटी रौनक सेवढ़ा। नगर सेवढ़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे और खरीफ फसलों की बढ़वार प्रभावित होने लगी थी। खेतों में नमी की कमी से फसलें मुरझाने लगी थीं, जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। बुधवार को हुई अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है। किसानों का कहना है कि इस वर्षा से सोयाबीन, उड़द, मूंग, तिल सहित अन्य खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा। समय पर हुई बारिश से फसलों की बढ़वार तेज होगी और बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ गई है। हालांकि लगातार हुई बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन भी कुछ प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हुई। कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से बच्चों और ग्रामीणों को काफी असुविधा हुई। इसके बावजूद किसानों का कहना है कि खेती के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। उनका मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार संतुलित वर्षा होती रही तो इस बार खरीफ फसल का उत्पादन अच्छा रहने की पूरी संभावना है।1
- कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा मार्ग की बदहाली को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। छह गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों ने अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। कोंच क्षेत्र के हिंगुटा से जुझारपुरा तक लगभग 4.3 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क छह गांवों को सीधे कोंच नगर से जोड़ती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। इसी समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण अपना दल के नेता ओमकार ठाकुर के साथ एसडीएम कोंच कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिंगुटा-जुझारपुरा मार्ग का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। "हमारी सिर्फ एक मांग है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। यह छह गांवों के हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसकी बदहाली से सभी परेशान हैं।" अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वर्षों से बदहाल इस सड़क को कब तक नई पहचान मिलती है। रॉकी पांडेय की रिपोर्ट1
- भाजपा मंडल मौ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संत रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ (भिंड)। भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ द्वारा स्थानीय भगवान नरसिंह मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जयंती को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया।बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, युवाओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने तथा आमजन को अभियान में सहभागी बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अख्तर गुर्जर, रघुवीर सिंह पवैया, उदयवीर यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धोरी यादव, जिला मंत्री फरेंद्र सिकरवार जी, रामकुमार शास्त्री, पार्षद सुल्तान मौर्य, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पार्षद मायाराम यादव, पार्षद प्रमोद यादव, मंडल के दोनों महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।1
- कोंच में अलग-अलग गांवों में महिला व युवक को सांप ने डसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कोंच तहसील के ग्राम मंगरा की है। यहां दीप्ति देवी बीती रात अपने घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना ग्राम फुलेला की है। गांव निवासी रितिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रितिक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा प्रभारी अनिल शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और जान का खतरा कम हो सके।1
- बजरिया मोहल्ला धीरज गांधी के घर पर जीत का जश्न आतिशबाती के साथ हुआ मुंह मीठा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है बता दें कि दतिया यूपी चुनाव जीतने के बाद गली मोहल्ले में उत्साह मनाया जा रहा है बता दें की बजरिया मोहल्ला धीरज गांधी के निज निवास पर बड़ी संख्या में बधाई एवं मोह मीठा कार्यक्रम रखा गया था जिसमें एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे3
- रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप दतिया। रतनगढ़ माता धाम में 2 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच की एक कथित घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर के अंदर एक महिला के प्रवेश कर माला पहनने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।घटना की सत्यता जानने के उद्देश्य से कुछ पत्रकार मंदिर के कंट्रोल रूम पहुंचे और संबंधित समयावधि का सीसीटीवी फुटेज देखने का अनुरोध किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें अफवाह हैं या वास्तविक घटना पर आधारित हैं।पत्रकारों का आरोप है कि फुटेज दिखाने के बजाय मंदिर प्रबंधन से जुड़े बाबा परिहार ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इस घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी व्याप्त है पत्रकारों का कहना है कि यदि कोई वीडियो मौजूद है तो उसे सक्षम प्रशासनिक* *अधिकारियों की मौजूदगी में जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और आमजन के सामने सत्य स्थिति स्पष्ट हो। उनका मानना है कि इससे अफवाहों पर भी विराम लगेगा और मंदिर की गरिमा बनी रहेगी।1