logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

7 hrs ago
user_LOVE SHRIVASTAV
LOVE SHRIVASTAV
बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
7 hrs ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • बाजपुर।ग्राम सेमलपुरी की जनजाति की महिला नन्नी देवी की चार एकड़ भूमि हड़पने का आरोप गदरपुर विधायक अरविंद पांडे एवं उनके पुत्र अतुल पांडे पर लगा है।जिसको लेकर गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ ने जनजाति के लोगों को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और एसडीएम से कहां निष्पक्ष जांच कर 420 का मुकदमा दर्ज किया जाए और इस महिला ने केश जीता है खतौनी में नाम दर्ज किया जाए।
    2
    बाजपुर।ग्राम सेमलपुरी की जनजाति की महिला नन्नी देवी की चार एकड़ भूमि हड़पने का आरोप गदरपुर विधायक अरविंद पांडे एवं उनके पुत्र अतुल पांडे पर लगा है।जिसको लेकर गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ ने जनजाति के लोगों को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और एसडीएम से कहां निष्पक्ष जांच कर 420 का मुकदमा दर्ज किया जाए और इस महिला ने केश जीता है खतौनी में  नाम दर्ज किया जाए।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    9 hrs ago
  • 🔔 गदरपुर में रात का “अलार्म आतंक” 📍 Muthoot Finance की गदरपुर ब्रांच का अलार्म रात में बार-बार बजने से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आधी रात को अचानक अलार्म बज उठता है, जिससे नींद में खलल पड़ रहा है और बच्चों-बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने कई बार शिकायत करने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। आरोप है कि या तो सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी खामी है या फिर उसकी मॉनिटरिंग सही ढंग से नहीं हो रही। लगातार बजते अलार्म से इलाके में असुरक्षा और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं। 👉 अब सवाल यही—आखिर कब मिलेगा गदरपुर के लोगों को इस “रात के शोर” से छुटकारा?
    1
    🔔 गदरपुर में रात का “अलार्म आतंक”
📍 Muthoot Finance की गदरपुर ब्रांच का अलार्म रात में बार-बार बजने से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि आधी रात को अचानक अलार्म बज उठता है, जिससे नींद में खलल पड़ रहा है और बच्चों-बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने कई बार शिकायत करने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।
आरोप है कि या तो सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी खामी है या फिर उसकी मॉनिटरिंग सही ढंग से नहीं हो रही। लगातार बजते अलार्म से इलाके में असुरक्षा और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं।
👉 अब सवाल यही—आखिर कब मिलेगा गदरपुर के लोगों को इस “रात के शोर” से छुटकारा?
    user_गदरपुर खबर
    गदरपुर खबर
    पत्रकार गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर में मास की खरीद-फरोख्त के विवाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए।दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले इसमें एक पक्ष से साले-बहनोई और दूसरे पक्ष से पिता-पुत्री समेत छह लोग घायल हो गए।पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया जहां से साले-बहनोई को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रामपुर के बिलासपुर में बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले साजिद ने बताया कि उसका साला समीर दुकानों पर मास की सप्लाई करता है,सुबह उसका दूसरे मोहल्ले में रहने वाले इल्यास के पुत्र से विवाद हो गया।आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके साले पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।जब वह मौकें पर पहुंचा तो, उक्त लोगों ने उस पर भी हमला करने के बाद लहुलुहान कर दिया।जबकि दूसरे पक्ष के इल्याज ने बताया कि उसका पुत्र का समीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गई जब उन्हें सूचना मिली तो,वह परिवार के साथ मौकें पर पहुंचें तो,दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया उन्होंने बताया उनके पक्ष की ओर से बेटी अनम,फैजान व भूरा सहित चार लोग घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है,और मामले की जांच की जा रही है,जांच के उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    बिलासपुर में मास की खरीद-फरोख्त के विवाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए।दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले इसमें एक पक्ष से साले-बहनोई और दूसरे पक्ष से पिता-पुत्री समेत छह लोग घायल हो गए।पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया जहां से साले-बहनोई को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
रामपुर के बिलासपुर में बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले  साजिद ने बताया कि उसका साला समीर दुकानों पर मास की सप्लाई करता है,सुबह उसका दूसरे मोहल्ले में रहने वाले इल्यास के पुत्र से विवाद हो गया।आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके साले पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।जब वह मौकें पर पहुंचा तो, उक्त लोगों ने उस पर भी हमला करने के बाद लहुलुहान कर दिया।जबकि दूसरे पक्ष के इल्याज ने बताया कि उसका पुत्र का समीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गई जब उन्हें सूचना मिली तो,वह परिवार के साथ मौकें पर पहुंचें तो,दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया उन्होंने बताया उनके पक्ष की ओर से बेटी अनम,फैजान व भूरा सहित चार लोग घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है,और मामले की जांच की जा रही है,जांच के उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने की श्रमिकों के धैर्य की सराहना,* *श्रमिकों की आड़ में हिंसा भड़काने और शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रचने वाले उपद्रवियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* *जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता* *लालकुआं क्षेत्र स्थित मदरसन कंपनी में पिछले कुछ समय से अपनी मांगों को लेकर* धरने पर बैठे श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चल रहा गतिरोध आज मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस के समन्वित प्रयासों और सकारात्मक मध्यस्थता के बाद श्रमिकों ने अपना अनशन समाप्त कर काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है। *सफल मध्यस्थता-* पुलिस बल, एसडीएम, श्रम विभाग के अधिकारियों, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। *मांगों पर सहमति:* श्रमिकों द्वारा रखी गई *14 प्रमुख मांगों में से 12 मांगों* को प्रबंधन ने तत्काल स्वीकार कर लिया है। शेष 02 मांगों पर शासन स्तर से कार्यवाही की जानी है, जिसके लिए सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। *काम पर वापसी:* वार्ता के उपरांत सभी श्रमिक फैक्ट्री में शामिल हो गए हैं और कल से पूर्ण रूप से कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। *श्रमिकों के धैर्य की सराहना* पुलिस प्रशासन उन सभी श्रमिकों का हृदय से धन्यवाद करता है जिन्होंने धैर्य का परिचय दिया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अनुशासन बनाए रखा और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी। पुलिस बल श्रमिकों के जायज मांग और समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा है। *उपद्रवी तत्वों, आराजकतत्वो को सख्त चेतावनी* श्रमिकों की आड़ में कुछ बाहरी अराजकतत्व अपना वर्चस्व चमकाने और माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे। पुलिस ने इस संबंध में बड़ी कार्यवाही की है। *हिंसा की साजिश विफल-* अराजक तत्वों ने नोएडा की तर्ज पर कंपनी में तोड़फोड़, आगजनी और व्यापक हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। पुलिस कार्य में बाधा डालने, बैरियर तोड़ने और भोले-भाले मजदूरों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में 20-30 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *नैनीताल पुलिस का स्पष्ट सन्देश-* औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले बाहरी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध *गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट* के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने या हिंसा फैलाने की अनुमति है।
    1
    *SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने की श्रमिकों के धैर्य की सराहना,*
*श्रमिकों की आड़ में हिंसा भड़काने और शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रचने वाले उपद्रवियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता*
*लालकुआं क्षेत्र स्थित मदरसन कंपनी में पिछले कुछ समय से अपनी मांगों को लेकर* धरने पर बैठे श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चल रहा गतिरोध आज मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस के समन्वित प्रयासों और सकारात्मक मध्यस्थता के बाद श्रमिकों ने अपना अनशन समाप्त कर काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है।
*सफल मध्यस्थता-* पुलिस बल, एसडीएम, श्रम विभाग के अधिकारियों, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच कई दौर की वार्ता हुई।
*मांगों पर सहमति:* श्रमिकों द्वारा रखी गई *14 प्रमुख मांगों में से 12 मांगों* को प्रबंधन ने तत्काल स्वीकार कर लिया है। शेष 02 मांगों पर शासन स्तर से कार्यवाही की जानी है, जिसके लिए सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।
*काम पर वापसी:* वार्ता के उपरांत सभी श्रमिक फैक्ट्री में शामिल हो गए हैं और कल से पूर्ण रूप से कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
*श्रमिकों के धैर्य की सराहना*
पुलिस प्रशासन उन सभी श्रमिकों का हृदय से धन्यवाद करता है जिन्होंने धैर्य का परिचय दिया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अनुशासन बनाए रखा और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी। 
पुलिस बल श्रमिकों के जायज मांग और समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा है।
*उपद्रवी तत्वों, आराजकतत्वो को सख्त चेतावनी*
श्रमिकों की आड़ में कुछ बाहरी अराजकतत्व अपना वर्चस्व चमकाने और माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे। पुलिस ने इस संबंध में बड़ी कार्यवाही की है।
*हिंसा की साजिश विफल-* अराजक तत्वों ने नोएडा की तर्ज पर कंपनी में तोड़फोड़, आगजनी और व्यापक हिंसा फैलाने की साजिश रची थी।
पुलिस कार्य में बाधा डालने, बैरियर तोड़ने और भोले-भाले मजदूरों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में 20-30 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नैनीताल पुलिस का स्पष्ट सन्देश-*  औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले बाहरी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध *गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट* के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने या हिंसा फैलाने की अनुमति है।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    17 hrs ago
  • आज रात आसमानी आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार की रात इस बार खास होने जा रही है। इस रात कुदरती आसमानी आतिशबाजी से आसमान जगमगाने जा रहा है। यह खगोलीय घटना लाइरिड नामक उल्कावृष्टि के कारण होगी। इस घटना में दो दर्जन उल्काएं जलकर गिरती हुई नजर आने वाली हैं। धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि आसमान में इन दिनों एक धूमकेतु भोर से पूर्व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तो लाइरिड उल्का वृष्टि भी शुरू हो चुकी है। यह अद्भुत खगोलीय घटना बुधवार से शुरू हो गई थी और 29 अप्रैल तक जारी रहने जा रही है। मगर इसका 21 अप्रैल को आधी रात के बाद चरम पर रहेगा। संभावना है कि चरमता के दौरान दो दर्जन से अधिक जलती उल्काएं आसमान से जमीन की ओर गिरती नजर आएंगी। इस घटना को बिजली की रोशनी से परे दूर अंधेरे स्थानों की शरण में जाना होगा। तभी इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा । इस घटना को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लाइरिड उल्का वृष्टि धूमकेतु सी/1861 जी1 थैचर द्वारा छोड़े गए धूल और मलबे के कारण होती है। यह धूमकेतु चार सौ वर्ष में एक बार हमारे करीब आता है और सूर्य की परिक्रमा कर वापस लौट जाता है। इस खगोलीय घटना को सबसे पुराना माना जाता है। 2600 साल से यह उल्का वृष्टि हो रही है, जो खगोलीय घटनाओं के दस्तावेजों में दर्ज है। डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि इधर धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आसमान में अनूठी चमक बिखेर रहा है। इसे सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले दिखना शुरू होगा और सूर्योदय तक देखा जा सकता है। इसे नग्न आंखों से देखना मुश्किल होगा और छोटी दूरबीन से आसानी से देखा जा सकता है। इंसेट डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि अगली ईटा एक्वारिड उल्का वृष्टि की खगोलीय घटना होने जा रही है। जिसका पीक पांच अप्रैल की रात रहेगा। यह खगोलीय घटना कुछ दिन बाद शुरू हो जाएगी और मई मध्य तक जारी रहती है। यह आसमानी आतिशबाजी प्रसिद्ध हैली के धूमकेतु द्वारा छोड़े गए धूल कंकड़ और मलवे के कारण होती है। जब यह के पृथ्वी वायु मंडल से टकराते हैं तो जलकर नष्ट तब हो जाते है।
    2
    आज रात आसमानी आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान 
धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
मंगलवार की रात इस बार खास होने जा रही है। इस रात कुदरती आसमानी आतिशबाजी से आसमान जगमगाने जा रहा है। यह खगोलीय घटना लाइरिड नामक उल्कावृष्टि के कारण होगी। इस घटना में दो दर्जन उल्काएं जलकर गिरती हुई नजर आने वाली हैं। धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि आसमान में इन दिनों एक धूमकेतु भोर से पूर्व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तो  लाइरिड उल्का वृष्टि भी शुरू हो चुकी है।  यह अद्भुत खगोलीय घटना बुधवार से शुरू हो गई थी और 29 अप्रैल तक जारी रहने जा रही है। मगर इसका 21 अप्रैल को आधी रात के बाद चरम पर रहेगा। संभावना है कि चरमता के दौरान दो दर्जन से अधिक जलती उल्काएं आसमान से जमीन की ओर गिरती नजर आएंगी। इस घटना को बिजली की रोशनी से परे दूर अंधेरे स्थानों की शरण में जाना होगा। तभी इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा । इस घटना को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लाइरिड उल्का वृष्टि धूमकेतु सी/1861 जी1 थैचर द्वारा छोड़े गए धूल और मलबे के कारण होती है। यह धूमकेतु चार सौ वर्ष में एक बार हमारे करीब आता है और सूर्य की परिक्रमा कर वापस लौट जाता है। इस खगोलीय घटना को सबसे पुराना माना जाता है।  2600 साल से यह उल्का वृष्टि हो रही है, जो खगोलीय घटनाओं के दस्तावेजों में दर्ज है।
डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि इधर धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आसमान में अनूठी चमक बिखेर रहा है। इसे सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले दिखना शुरू होगा और सूर्योदय तक देखा जा सकता है। इसे नग्न आंखों से देखना मुश्किल होगा और छोटी दूरबीन से आसानी से देखा जा सकता है। 
इंसेट 
डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि अगली ईटा एक्वारिड उल्का वृष्टि की खगोलीय घटना होने जा रही है। जिसका पीक पांच अप्रैल की रात रहेगा। यह खगोलीय घटना कुछ दिन बाद शुरू हो जाएगी और मई मध्य तक जारी रहती है। यह आसमानी आतिशबाजी प्रसिद्ध हैली के धूमकेतु द्वारा छोड़े गए धूल कंकड़ और मलवे के कारण होती है। जब यह के पृथ्वी वायु मंडल से टकराते हैं तो जलकर नष्ट तब हो जाते है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • उत्तराखंड के रुद्रपुर से बड़ी खबर: मेट्रोपोलिस में गेट तोड़ा तो मचा हड़कंप, 37 वर्षीय युवक ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर दी जान
    1
    उत्तराखंड के रुद्रपुर से बड़ी खबर: मेट्रोपोलिस में गेट तोड़ा तो मचा हड़कंप, 37 वर्षीय युवक ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर दी जान
    user_रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • एंकर मंगलवार को प्रशासन नगर पालिका एवं पुलिस की शाहिद की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में सामान जप्त करने की कार्रवाई की तो वहीं इसी बीच अतिक्रमणकारियों और पालिका की टीम के बीच हुई तीखी झड़क के बाद मौके पर पालिका के अधिकारियों को पुलिस को बुलाना पड़ा इसके बाद पालिका ने अपने अभियान को सुचारू रूप से शुरू किया एसडीएम गोपाल सिंह चौहान,सीओ सुमित पांडे,एआरटीओ प्रवर्तन रिशु तिवारी एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई प्रशासन की कार्रवाई के बाद इसका असर मुख्य बाजार तक देखने को मिला अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि गैस गोदाम रोड एवं घास मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक से अधिक सामान जप्त करने की कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया उन्होंने बताया कि घास मंडी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है लेकिन उनके द्वारा आज शाम तक समय मांगने के चलते कल इस क्षेत्र में भी पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि पहले का का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आलोक उनियाल ईओ
    1
    एंकर मंगलवार को प्रशासन नगर पालिका एवं पुलिस की शाहिद की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में सामान जप्त करने की कार्रवाई की तो वहीं इसी बीच अतिक्रमणकारियों और पालिका की टीम के बीच हुई तीखी झड़क के बाद मौके पर पालिका के अधिकारियों को पुलिस को बुलाना पड़ा इसके बाद पालिका ने अपने अभियान को सुचारू रूप से शुरू किया एसडीएम गोपाल सिंह चौहान,सीओ सुमित पांडे,एआरटीओ प्रवर्तन रिशु तिवारी एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई प्रशासन की कार्रवाई के बाद इसका असर मुख्य बाजार तक देखने को मिला अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि गैस गोदाम रोड एवं घास मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक से अधिक सामान जप्त करने की कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया उन्होंने बताया कि घास मंडी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है लेकिन उनके द्वारा आज शाम तक समय मांगने के चलते कल इस क्षेत्र में भी पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि पहले का का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आलोक उनियाल ईओ
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.