Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के दुल्हन बाजार में सिलेंडर विस्फोट, बड़ा हादसा टला पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदावेह (भलुआ-ढावापर) में आज गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना में एक बढ़ई मिस्त्री का पूरा घर जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं गांव के लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और हर संभव सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरती जाए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
Patna News by sk
पटना के दुल्हन बाजार में सिलेंडर विस्फोट, बड़ा हादसा टला पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदावेह (भलुआ-ढावापर) में आज गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना में एक बढ़ई मिस्त्री का पूरा घर जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं गांव के लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और हर संभव सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरती जाए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
More news from बिहार and nearby areas
- मनेर के महिनावा गांव में वार्ड पार्षद के बेटे पर हमला, मारपीट के बाद थाने में शिकायत पटना जिले के मनेर नगर परिषद स्थित महिनावा गांव में वार्ड संख्या 17 की पार्षद आशा देवी के पुत्र मंटू कुमार गुप्ता के साथ कुछ लोगो ने मारपीट करते हुए किया घायल, थाने में लिखित शिकायत कर पुलिस से लगाई गुहार1
- पटना, 05 अप्रैल 2026: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सबलपुर सिक्स लेन पुल के नीचे श्मशान घाट के पास गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लाकर सी एन जी ऑटो पर लोड की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल से कुल 684 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी चंदन कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी सुकुमारपुर, थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई के क्रम में एक अन्य सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल के ऊपर भी छापेमारी की गई, जहां से एक ऑटो पर लदी 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, वाहन चालक और अन्य 2, से 3 लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। इस प्रकार कुल मिलाकर पुलिस ने 1044 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, तीन सी एं जी ऑटो और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में नदी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।1
- बिहटा थाना पुलिस ने कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल वर्ल्ड दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा है। बताया जाता है कि 1 मार्च को कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 72 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी थी। इसी क्रम में तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मालदा में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।1
- थाना क्षेत्र के मतैया एवं माधोपुर गांव में एक बार फिर वाहन चोरी की घटना सामने आई, जहां बोलेरो चोरी करने आए चोरों की साजिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मतैया चौक स्थित सुबोध सिंह के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को निशाना बनाया, लेकिन प्रयास में असफल रहने के बाद वे माधोपुर गांव निवासी राकेश चौधरी के घर पहुंच गए। बताया जाता है कि जैसे ही चोर बोलेरो चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिससे घबराकर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर काफी खोजबीन के बाद एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसके साथी आसपास की सड़कों पर रेकी करते हैं, ताकि मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया जा सके।घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना एवं बेलसर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि वैशाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी कई बार बोलेरो सहित अन्य वाहनों की चोरी हो चुकी है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में भी एक चोर को बोलेरो चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसका मामला चर्चा में रहा था। बावजूद इसके, चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों को राहत मिल सके।1
- पिपलावां थाना क्षेत्र के सरारी गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान तसव्वर आलम (15 वर्ष), पिता इस्तखार खान, निवासी आदमपुर (पिपलावां) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तसव्वर अपने कुछ दोस्तों के साथ सरारी गांव स्थित आंबेडकर विद्यालय के पीछे मिट्टी कटाई से बने पानी भरे गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। साथ गए दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद तसव्वर को उसी गड्ढे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन शव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी कटाई के कारण बने इस तरह के पानी भरे गड्ढे इलाके में कई जगह मौजूद हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने या सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- पटना/वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित कबीर चौक गुरुद्वारा परिसर में ब्रह्मलीन माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत बृजेश मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर “वाहे गुरु” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सिख समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संत-महात्माओं ने माता समुद्री देवी के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।1
- पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदावेह (भलुआ-ढावापर) में आज गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना में एक बढ़ई मिस्त्री का पूरा घर जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं गांव के लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और हर संभव सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरती जाए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से करीब 300 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई परेव नई पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। रविवार सुबह मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ऑटो में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।1