जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा—दो आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा—दो आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के मामले से जुड़ा सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 81 हजार 200 रुपये की नकदी, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा बरामद किया गया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के संबंध में सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाते हुए आगे की कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी। अब सुनिए क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की पूरी बाइट। खबर जनपद न्यूज़ 24 — आपकी खबर, आपकी आवाज।
जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा—दो आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा—दो आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के मामले से जुड़ा सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 81 हजार
200 रुपये की नकदी, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा बरामद किया गया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के संबंध में सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाते हुए आगे की कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी। अब सुनिए क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की पूरी बाइट। खबर जनपद न्यूज़ 24 — आपकी खबर, आपकी आवाज।
- तबादले के बाद उठे सवाल, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी क्यों नहीं टिकते? कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित का करीब डेढ़ माह के भीतर रानीगंज थाना प्रभारी के पद पर तबादला होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रियता दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल आखिर इतना छोटा क्यों रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अवन कुमार दीक्षित के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अवैध पेड़ कटान, गांजा बिक्री समेत अन्य गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। गरीब और पीड़ित लोगों की शिकायतें सुनने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर भी उनकी कार्यशैली की चर्चा रही। हालांकि तबादला पुलिस विभाग की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके पीछे विभागीय स्तर पर क्या कारण रहे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में उठ रहे सवालों ने चर्चा जरूर तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून का पालन कराने के लिए सक्रियता दिखाता है तो उसे पर्याप्त समय मिलना चाहिए, ताकि उसके प्रयासों का असर सामने आ सके। अब सवाल यही है कि अवन कुमार दीक्षित के इतने कम समय में तबादले के पीछे वास्तविक वजह क्या रही?1
- सुल्तानपुर में व्यापारी के खाते से ₹1.82 लाख का फ्रॉड: पुलिस की हीला-हवाली के बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज सुल्तानपुर में एक व्यापारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। पुलिस की लापरवाही के बाद पीड़ित को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यह मामला सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवाई के रहने वाले संतोष कुमार जायसवाल (41) से जुड़ा है। वे 'सृष्टी इण्टर प्राइजेज' नाम की फर्म के मालिक हैं और उनका उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में फर्म के नाम से करंट अकाउंट है। 17 जुलाई 2026 को अज्ञात लोगों ने संतोष कुमार का मोबाइल हैक कर लिया। उनके बैंक खाते से 1 लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए गए। पैसे कटने का मैसेज आने पर संतोष ने बैंक में पूछताछ की, जहां अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड होने की पुष्टि की। पीड़ित ने 18 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में भी लिखित शिकायत दी थी। संतोष का आरोप है कि शिकायत के बाद भी साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने न तो समय पर एफआईआर दर्ज की और न ही रकम वापस दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया। पुलिस से कोई मदद न मिलने पर पीड़ित ने सुलतानपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष संख्या-21) के न्यायालय में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर अब धारा 173(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को सौंपी गई है।1
- *सुल्तानपुर में आशा बहुओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,18 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग* सुल्तानपुर में शुक्रवार को आशा बहू कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. आशा बहुओं ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से आशा बहुओं को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के बाद भी अब तक उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. कार्यकत्रियों ने सरकार से तत्काल मानदेय बढ़ाने की मांग की है. आशा बहू कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं. यहां उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. आशा बहुओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में लगातार काम कर रही हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है. आशा बहू कार्यकत्रियों ने बताया कि उनका करीब 18 महीने का भुगतान रुका हुआ है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया जाए, ताकि आशा बहुओं को राहत मिल सके. कार्यकत्रियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में आशा बहुओं के मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी. इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. आशा बहुओं ने सरकार से अपनी घोषणा को लागू करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखती रही हैं. अब उनका कहना है कि केवल प्रशासन से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. यदि उनकी मांगों और बकाया भुगतान पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा बहुएं सीधे मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर जाएंगी. सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने और 18 महीने से रुके भुगतान को जारी करने की मांग की है. आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाएंगी.4
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!1
- *वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन* वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन कादीपुर, सुलतानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड, कादीपुर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 600 भैया-बहनों, आचार्य परिवार, प्रबंध समिति के सदस्यों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने सावधान की मुद्रा में एक साथ संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीयों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. हृदयराम ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ ही समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पाण्डेय एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. आमिर खान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने वंदे मातरम् को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणास्रोत बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। सामूहिक गायन ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना दिया।4
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! Breaking News UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!1
- प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल प🔴 पट्टी कोतवाली मामला: लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का आरोप, भीम आर्मी ने उठाए गंभीर सवाल पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत का मामला। भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने मामले पर उठाए सवाल। पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। कस्टडी में कथित दुर्व्यवहार का लगाया आरोप। लड़की के पेट में छह माह का बच्चा होने का भी आरोप। घटना की निष्पक्ष जांच और पूरे मामले के खुलासे की मांग।1
- पिता की अय्याशियों से परेशान था सुब्रत, खर्च के लिए पैसे न मिलने पर रची हत्या की साजिश कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बेटे सुब्रत ने पूछताछ में बताया कि पिता रंडीबाजी में रुपए उड़ाते थे, लेकिन उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी नाराजगी के चलते उसने पिता की हत्या की साजिश रची। जिसमें पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को शामिल किया।1
- कन्नौज में बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचाया: सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।4