logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल ब्रेकिंग अयोध्या करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल सिविल लाइन क्षेत्र में मधुर मिलन के बगल गंदा नाला हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के बेसमेंट में घुसा, दुकानदार परेशान, लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई। रिपोर्टर सुनील दूबे

3 hrs ago
user_सुनील दूबे
सुनील दूबे
Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल ब्रेकिंग अयोध्या करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल सिविल लाइन क्षेत्र में मधुर मिलन के बगल गंदा नाला हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के बेसमेंट में घुसा, दुकानदार परेशान, लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई। रिपोर्टर सुनील दूबे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी* बस्ती।* उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की बस्ती इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज के नेतृत्व में जीएसटी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्य कर आयुक्त उपेंद्र यादव के माध्यम से भारत सरकार की वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारी तकनीकी त्रुटियों एवं मानवीय भूलों को आधार बनाकर व्यापारियों पर अनावश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पर्याप्त कर जमा होने के बावजूद जुर्माना लगाने से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि सचल दलों का उद्देश्य कर चोरी रोकना है, न कि ईमानदारी से कर जमा करने वाले व्यापारियों को छोटी-छोटी कमियों के आधार पर परेशान करना। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी (बबलू) ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट होने के बावजूद विभागीय अधिकारी छोटे व्यापारियों पर पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने एसआईबी जांच के दौरान जांच पूरी होने से पहले कर जमा कराने के दबाव को अनुचित बताया। नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए ₹10 लाख के बीमा की मांग की। उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्यों के लिए लैपटॉप एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने विलंब से जीएसटी भुगतान पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की। युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे ने जीएसटी अधिनियम में जेल की सजा समाप्त कर केवल आर्थिक दंड का प्रावधान रखने की बात कही। युवा जिला संगठन महामंत्री संजय सिंह ने तैयार तंबाकू एवं तंबाकू पत्ते पर जीएसटी दरों की विषमता समाप्त करने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना वर्मा ने अतिरिक्त आईटीसी एवं जीएसटी रिफंड को रिटर्न दाखिल होने के बाद स्वतः व्यापारी के खाते में भेजने तथा विलंब होने पर ब्याज देने की मांग की। संगठन ने ट्रांसपोर्टरों द्वारा ई-वे बिल-2 जनरेट होने की स्थिति में डबल सेल मानकर कार्रवाई न करने, पैकिंग सामग्री पर आईटीसी का पूरा लाभ देने तथा जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में आकाश सोनी (जिला उपाध्यक्ष), अवधेश निषाद (नगर मंत्री), संजय गुप्ता (नगर संगठन मंत्री), सत्यम सिंह (जिला महामंत्री, उद्योग मंच), प्रवीण सिंह (मंत्री, बस्ती मंडल) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    *जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी*
बस्ती।* उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की बस्ती इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज के नेतृत्व में जीएसटी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्य कर आयुक्त उपेंद्र यादव के माध्यम से भारत सरकार की वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारी तकनीकी त्रुटियों एवं मानवीय भूलों को आधार बनाकर व्यापारियों पर अनावश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पर्याप्त कर जमा होने के बावजूद जुर्माना लगाने से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि सचल दलों का उद्देश्य कर चोरी रोकना है, न कि ईमानदारी से कर जमा करने वाले व्यापारियों को छोटी-छोटी कमियों के आधार पर परेशान करना। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी (बबलू) ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट होने के बावजूद विभागीय अधिकारी छोटे व्यापारियों पर पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने एसआईबी जांच के दौरान जांच पूरी होने से पहले कर जमा कराने के दबाव को अनुचित बताया। नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए ₹10 लाख के बीमा की मांग की। उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्यों के लिए लैपटॉप एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने विलंब से जीएसटी भुगतान पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की। युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे ने जीएसटी अधिनियम में जेल की सजा समाप्त कर केवल आर्थिक दंड का प्रावधान रखने की बात कही। युवा जिला संगठन महामंत्री संजय सिंह ने तैयार तंबाकू एवं तंबाकू पत्ते पर जीएसटी दरों की विषमता समाप्त करने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना वर्मा ने अतिरिक्त आईटीसी एवं जीएसटी रिफंड को रिटर्न दाखिल होने के बाद स्वतः व्यापारी के खाते में भेजने तथा विलंब होने पर ब्याज देने की मांग की। संगठन ने ट्रांसपोर्टरों द्वारा ई-वे बिल-2 जनरेट होने की स्थिति में डबल सेल मानकर कार्रवाई न करने, पैकिंग सामग्री पर आईटीसी का पूरा लाभ देने तथा जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में आकाश सोनी (जिला उपाध्यक्ष), अवधेश निषाद (नगर मंत्री), संजय गुप्ता (नगर संगठन मंत्री), सत्यम सिंह (जिला महामंत्री, उद्योग मंच), प्रवीण सिंह (मंत्री, बस्ती मंडल) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल ब्रेकिंग अयोध्या करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल सिविल लाइन क्षेत्र में मधुर मिलन के बगल गंदा नाला हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के बेसमेंट में घुसा, दुकानदार परेशान, लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई। रिपोर्टर सुनील दूबे
    1
    करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल
ब्रेकिंग 
अयोध्या
करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल
सिविल लाइन क्षेत्र में मधुर मिलन के बगल गंदा नाला हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के बेसमेंट में घुसा, दुकानदार परेशान, लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई।
रिपोर्टर सुनील दूबे
    user_सुनील दूबे
    सुनील दूबे
    Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलवारी थाना पुलिस की उदासीनता के कारण रास्ता बंद होने से आधा दर्जन गरीब परिवार घरों में कैद हो गए हैं। अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के गौरा रोहारी में भू-माफियाओं का आतंक, 50 साल पुराने रास्ते पर कब्जा और पुलिस-प्रशासन की लचर कार्यशैली समय रहते दबंगों पर कार्रवाई न होने पर क्षेत्र में बड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। ​कलवारी थाना पुलिस की उदासीनता के कारण रास्ता बंद होने से आधा दर्जन गरीब परिवार घरों में कैद हो गए हैं। ​एसडीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए क्षेत्रीय लेखपाल राजेश वर्मा पैमाइश से भाग रहे हैं और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। ​दबंग रामवृक्ष, राघोराम और रामबचन के आगे कलवारी पुलिस पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। ​स्थान: गौरा रोहारी गाँव, कलवारी थाना क्षेत्र, बस्ती। ​विवाद का मुख्य कारण: 50 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा और दीवार का निर्माण, जिससे आधा दर्जन गरीब परिवार कैद होकर रह गए हैं। ​प्रमुख आरोपी: रामवृक्ष, राघोराम और रामबचन। ​प्रशासनिक लापरवाही: एसडीएम के आदेश के बावजूद लेखपाल (राजेश वर्मा) द्वारा पैमाइश से पीछे हटना और गैर-जिम्मेदाराना बयान देना ("SDM खुद आकर करें पैमाइश")। ​पुलिस की भूमिका: कलवारी पुलिस की कथित संलिप्तता और उदासीनता के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ​बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौरा रोहारी गाँव में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है। यहाँ प्रशासनिक साठगांठ और पुलिस की निष्क्रियता के चलते भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने 50 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर जबरन कब्जा कर लिया है। रास्ते को बंद किए जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक गरीब परिवार अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। ​आपस में भिड़े पक्ष, वायरल हुआ वीडियो ​रास्ते के विवाद को लेकर आज दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर जमकर गाली-गलौज और हंगामा हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए हंगामे और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में सुलग रहे बड़े विवाद की गवाही दे रहा है। ​एसडीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा बेपरवाह लेखपाल ​इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल राजेश वर्मा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल एसडीएम के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और पैमाइश करने से लगातार भाग रहे हैं। हद तो तब हो गई जब लेखपाल ने गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि "SDM खुद आकर करें पैमाइश"। एक जिम्मेदार लोक सेवक का ऐसा बयान प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा कलंक है। ​खाकी और खादी के संरक्षण में पनप रहा अपराध ​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोग—रामवृक्ष, राघोराम और रामबचन—कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं और कलवारी थाना पुलिस इन रसूखदारों के आगे पूरी तरह नतमस्तक और 'धृतराष्ट्र' बनी बैठी है। चिलचिलाती धूप में अपनी फरियाद लेकर न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर बेबस ग्रामीण जिले के आला अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ​चेतावनी: यदि समय रहते बस्ती प्रशासन और उच्च अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया और दबंगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए गरीबों के घर का रास्ता नहीं खुलवाया, तो गौरा रोहारी गाँव में कभी भी एक बड़ा खूनी संघर्ष और बवाल भड़क सकता है। ​क्या जिला प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, या फिर पीड़ित गरीबों को अब न्याय के लिए यूं ही सड़कों पर भटकना पड़ेगा? यह सवाल आज हर न्यायप्रिय नागरिक की जुबान पर है।
    1
    कलवारी थाना पुलिस की उदासीनता के कारण रास्ता बंद होने से आधा दर्जन गरीब परिवार घरों में कैद हो गए हैं।
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के गौरा रोहारी में भू-माफियाओं का आतंक, 50 साल पुराने रास्ते पर कब्जा और पुलिस-प्रशासन की लचर कार्यशैली
समय रहते दबंगों पर कार्रवाई न होने पर क्षेत्र में बड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है।
​कलवारी थाना पुलिस की उदासीनता के कारण रास्ता बंद होने से आधा दर्जन गरीब परिवार घरों में कैद हो गए हैं।
​एसडीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए क्षेत्रीय लेखपाल राजेश वर्मा पैमाइश से भाग रहे हैं और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
​दबंग रामवृक्ष, राघोराम और रामबचन के आगे कलवारी पुलिस पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है।
​स्थान: गौरा रोहारी गाँव, कलवारी थाना क्षेत्र, बस्ती।
​विवाद का मुख्य कारण: 50 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा और दीवार का निर्माण, जिससे आधा दर्जन गरीब परिवार कैद होकर रह गए हैं।
​प्रमुख आरोपी: रामवृक्ष, राघोराम और रामबचन।
​प्रशासनिक लापरवाही: एसडीएम के आदेश के बावजूद लेखपाल (राजेश वर्मा) द्वारा पैमाइश से पीछे हटना और गैर-जिम्मेदाराना बयान देना ("SDM खुद आकर करें पैमाइश")।
​पुलिस की भूमिका: कलवारी पुलिस की कथित संलिप्तता और उदासीनता के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
​बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौरा रोहारी गाँव में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है। यहाँ प्रशासनिक साठगांठ और पुलिस की निष्क्रियता के चलते भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने 50 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर जबरन कब्जा कर लिया है। रास्ते को बंद किए जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक गरीब परिवार अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।
​आपस में भिड़े पक्ष, वायरल हुआ वीडियो
​रास्ते के विवाद को लेकर आज दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर जमकर गाली-गलौज और हंगामा हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए हंगामे और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में सुलग रहे बड़े विवाद की गवाही दे रहा है।
​एसडीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा बेपरवाह लेखपाल
​इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल राजेश वर्मा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल एसडीएम के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और पैमाइश करने से लगातार भाग रहे हैं। हद तो तब हो गई जब लेखपाल ने गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि "SDM खुद आकर करें पैमाइश"। एक जिम्मेदार लोक सेवक का ऐसा बयान प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा कलंक है।
​खाकी और खादी के संरक्षण में पनप रहा अपराध
​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोग—रामवृक्ष, राघोराम और रामबचन—कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं और कलवारी थाना पुलिस इन रसूखदारों के आगे पूरी तरह नतमस्तक और 'धृतराष्ट्र' बनी बैठी है। चिलचिलाती धूप में अपनी फरियाद लेकर न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर बेबस ग्रामीण जिले के आला अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
​चेतावनी: यदि समय रहते बस्ती प्रशासन और उच्च अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया और दबंगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए गरीबों के घर का रास्ता नहीं खुलवाया, तो गौरा रोहारी गाँव में कभी भी एक बड़ा खूनी संघर्ष और बवाल भड़क सकता है।
​क्या जिला प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, या फिर पीड़ित गरीबों को अब न्याय के लिए यूं ही सड़कों पर भटकना पड़ेगा? यह सवाल आज हर न्यायप्रिय नागरिक की जुबान पर है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अयोध्या भरतपुर मार्ग पर लगा कुढ़ा का ढेर.... See ... X #Ayodhya #DarshanNagar #BharatKundRo ... more अयोध्या भरतपुर मार्ग पर लगा कुढ़ा का ढेर.... See ... X #Ayodhya #DarshanNagar #BharatKundRo ... more
    1
    अयोध्या भरतपुर मार्ग पर लगा कुढ़ा का ढेर....

See

...

X

#Ayodhya #DarshanNagar #BharatKundRo

... more
अयोध्या भरतपुर मार्ग पर लगा कुढ़ा का ढेर....
See
...
X
#Ayodhya #DarshanNagar #BharatKundRo
... more
    user_Shreya mishra
    Shreya mishra
    Photographer हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 28 जुलाई को बस्ती के हर्रैया में मां कुलदेवी कोटाही मंदिर और चतुर्भुज भगवान मंदिर में बूढ़वा मंगल मेला श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। यह मेला स्थानीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसमें लोग अपनी श्रद्धा और विश्वास को व्यक्त करते हैं।
    1
    28 जुलाई को बस्ती के हर्रैया में मां कुलदेवी कोटाही मंदिर और चतुर्भुज भगवान मंदिर में बूढ़वा मंगल मेला श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। यह मेला स्थानीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसमें लोग अपनी श्रद्धा और विश्वास को व्यक्त करते हैं।
    user_Shivaji Sonkar
    Shivaji Sonkar
    Social Media Manager हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *दिनाँक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक चलने वाले पावन श्रावन मास/ कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की शांति व सुरक्षा व्यवस्था व संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर की गई व्यवस्ता के बारे में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    *दिनाँक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक चलने वाले पावन श्रावन मास/ कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की शांति व सुरक्षा व्यवस्था व संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर की गई व्यवस्ता के बारे में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • 🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा! जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता 🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा! इस रास्ते से हर दिन स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, फिर भी आज तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। हम संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इस रास्ते का शीघ्र निर्माण कराया जाए। जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता
    1
    🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा! जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता
🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा!
इस रास्ते से हर दिन स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, फिर भी आज तक इसका निर्माण नहीं कराया गया।
हम संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इस रास्ते का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता
    user_Amit
    Amit
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 🇮🇳 देश के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🇮🇳 ​कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारत की बेटी शर्मिला धनकर ने महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! 🥇✨ ​यह उपलब्धि कई मायनों में बेहद खास है: ​ग्लासगो खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक। ​कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! ​9.81 मीटर के अपने शानदार और सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। ​पोलियो की वजह से एक पैर से प्रभावित होने के बावजूद, शर्मिला ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। उनकी यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि अटूट साहस, कड़े संघर्ष और आत्मविश्वास की एक ऐसी मिसाल है जो हर देशवासी को प्रेरित करती है। ​माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ​पूरे देश को अपनी इस शेरनी बेटी पर गर्व है! 🙌❤️ ​#SharmilaDhankhar #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #ProudIndian #WomenEmpowerment #TeamIndia #Inspiration
    1
    कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक!

🇮🇳 देश के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🇮🇳
​कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारत की बेटी शर्मिला धनकर ने महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! 🥇✨
​यह उपलब्धि कई मायनों में बेहद खास है:
​ग्लासगो खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक।
​कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक!
​9.81 मीटर के अपने शानदार और सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
​पोलियो की वजह से एक पैर से प्रभावित होने के बावजूद, शर्मिला ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। उनकी यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि अटूट साहस, कड़े संघर्ष और आत्मविश्वास की एक ऐसी मिसाल है जो हर देशवासी को प्रेरित करती है।
​माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
​पूरे देश को अपनी इस शेरनी बेटी पर गर्व है! 🙌❤️
​#SharmilaDhankhar #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #ProudIndian #WomenEmpowerment #TeamIndia #Inspiration
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.