Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट बरगढ़ आयुष केसरवानी हत्याकांड मामले में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने पीड़ित परिजनों को सौंपे 05 लाख का चेक, अपराधियों को किसी प्रकार से बक्सा नहीं जाएगा।। #Chitrakoot #Murdercase
ओम प्रकाश पत्रकार
चित्रकूट बरगढ़ आयुष केसरवानी हत्याकांड मामले में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने पीड़ित परिजनों को सौंपे 05 लाख का चेक, अपराधियों को किसी प्रकार से बक्सा नहीं जाएगा।। #Chitrakoot #Murdercase
More news from Chitrakoot and nearby areas
- चित्रकूट बरगढ़ आयुष केसरवानी हत्याकांड मामले में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने पीड़ित परिजनों को सौंपे 05 लाख का चेक, अपराधियों को किसी प्रकार से बक्सा नहीं जाएगा।। #Chitrakoot #Murdercase1
- *मंदिर के पास खुलेआम गांजा बिक्री, साधु के भेष में सक्रिय गांजा माफिया, जिम्मेदार मौन* *कौशांबी संदेश संवाददाता* *जिम्मेदार अधिकारी अभी तक नहीं किया कोई कार्रवाई* कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौराहा पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। मंदिर के ठीक बगल में गोमती नदी के किनारे साधु के भेष में एक गांजा माफिया खुलेआम गांजा बेच रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से साधु का चोला पहनकर इलाके में घूम रहा है और धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।सूत्रों का कहना है कि गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खुलेआम नशे के कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल के पास नशीले पदार्थों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई होती है या नहीं।1
- *दो दिन में चार भैंस चोरी, पूरे कौशांबी में सक्रिय भैंस चोर गिरोह — पुलिसिया गश्त पर बड़ा सवाल* कोखराज, कौशांबी। जनपद कौशांबी में भैंस चोरी करने वाला संगठित गिरोह बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। हालात यह हैं कि महज दो दिनों के भीतर चार भैंस चोरी कर ली गईं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी गिरोह सदस्य या वाहन तक नहीं पकड़ सकी। इससे पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सैनी, संदीपन घाट, कोखराज, चरवा, सराय अकिल, मंझनपुर और सैनी कोतवाली क्षेत्र — शायद ही कोई थाना क्षेत्र बचा हो जहां भैंस चोरी की घटनाएं न हुई हों। बीते कुछ महीनों में दर्जनों भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन एक भी बड़े खुलासे का न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि भैंस चोर गिरोह के सदस्य पिकअप, छोटा हाथी और मैजिक वाहन लेकर आधी रात को गांवों में पहुंचते हैं, बंधी भैंसों को खोलते हैं और चंद मिनटों में उन्हें वाहन में लादकर फरार हो जाते हैं। जब तक ग्रामीण जागते हैं, तब तक चोर जिले की सीमा पार कर चुके होते हैं। कोखराज में दो दिन में चार भैंस चोरी कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम निवासी रवि प्रकाश पुत्र प्यारेलाल के घर बंधी भैंस को मंगलवार की भोर में चोर खोल ले गए। पीड़ित ने तत्काल कोखराज थाना और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की, लेकिन नतीजा वही — आश्वासन। पीड़ित रवि प्रकाश का कहना है कि उनके घर और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज से चोरों की पहचान संभव है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह ककोढा गांव निवासी पशुपालक विनोद मौर्य की तीन भैंसों को भी रविवार की रात मैजिक पिकअप वाहन से चोर उठा ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन घटना का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका। दो दिनों में चोरी गई चार भैंसों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों की आर्थिक कमर टूट चुकी है। पूरे जिले में दहशत, पशुपालक परेशान चरवा, सराय अकिल, संदीपन घाट और सैनी क्षेत्र में पहले भी कई घरों से एक-एक कर दर्जनों भैंसें चोरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद न तो गिरोह का पर्दाफाश हो पाया और न ही चोरी में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रात भर डायल 112, पीआरवी और पुलिस गश्त के दावे किए जाते हैं, जब हर चौराहे पर निगरानी की बात होती है, तो फिर पिकअप और छोटा हाथी जैसे बड़े वाहनों से भैंस चोरी कैसे हो जा रही है? अब पशुपालकों के बीच यह चर्चा आम हो चली है कि भैंस चोर गिरोह के हाथ आखिर कितने लंबे हैं, जो महीनों से सक्रिय रहने के बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जनता की मांग है कि भैंस चोरी की घटनाओं का तत्काल खुलासा हो गिरोह के सदस्यों और वाहनों की गिरफ्तारी की जाए रात्रि गश्त को सिर्फ कागजों तक सीमित न रखा जाएअब देखना यह है कि कौशांबी पुलिस इस बढ़ते अपराध पर कब तक मूकदर्शक बनी रहती है, या फिर कोई ठोस कार्रवाई कर जनता के भरोसे को बहाल करती है।1
- कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS1
- Post by Rajend Kumar1
- कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है। अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है। #कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार #nonfollowersviewers #facebookree1
- नगर पालिका परिषद भरवारी का विकास बहुत तेजी से दौड़ रहा है यूपी जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 @pramodsachtak #graund#riporting1
- कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह 6 बजे एक महिला की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत की मेड़ पर पैदल जा रही 30 वर्षीय किरण कोरी टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। मृतका की पहचान इमली गांव निवासी कुलदीप की पत्नी किरण कोरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किरण सुबह करीब 6 बजे घर से खेत की ओर जा रही थीं। रास्ते में पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस दौरान महिला का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ा था। उन्होंने कई बार विद्युत विभाग को शिकायत कर मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर टालते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार की मरम्मत कर दी गई होती, तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।2