Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजय सिगाड ईटानखेडा
खुमचद सिगाड ईटानखेडा
अजय सिगाड ईटानखेडा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by खुमचद सिगाड ईटानखेडा1
- पेयजल सार्वजनिक कपिलधारा कुंवा Khardu choti panchayat jhakela4
- *... कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी भील समाज सुधार समिति की बैठक भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में सम्पन्न...डीजे बजाने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही हेतु C.I.प्रवीण सिंह सिसोदिया 24 घंटे तैयार.. संपर्क नंबर जारी....9414105385....आज दिनांक 1 मार्च 2026 को भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भील समाज सुधार समिति केंद्रीय कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि* *1. होली के बाद सभी पंचायत समितियों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय कमेटी भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ रहेंगी । अन्य सभी उप समितियां रहेंगी* । *2. ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जातियों के परिवारों को भील समाज सुधार समिति के नियमों के अनुसार चलना होगा और कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का निर्णय लिया गया।* *3. समाज सुधार नियम लागु होने के बाद अभी तक जोगड़ीमल, खजुरा, भरतगढ़, उदयगढ़ वसुनी, बस्सी, मुवाल, नालपाड़ा, घाटा आदि जिन जिन गांवों में समाज सुधार समिति के नियमों का पालन नहीं किया गया है। उनकी कड़े शब्दों में कमेटी द्वारा निन्दा की गई और निन्दा प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया और निर्णय लिया गया कि समाज के नियमों का जिन जिन गांवों में उल्लंघन किया गया है उन गांवों फिर से गांव की समाज सुधार समिति बनाई जाएगी और केंद्रीय कमेटी उसकी देख रेख करेंगी।* *4. आज की समीक्षा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, समाज सेवी समाज के नियमों का उल्लंघन करने वालों की प्रशासन से पैरवी करता है तो प्रशासन उसका नाम और मोबाइल नंबर सभी के सामने सार्वजनिक करें ।* *समीक्षा बैठक पूरी होने के बाद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी कुशलगढ़ थानाधिकारी (CAI) प्रवीणसिंह जी सिसोदिया से मिले ओर समाज सुधार के नियमों के पालन में पुलिस प्रशासन कमेटी की मदद करने की अपील की, तब उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी गांव में डीजे बजाते हुए किसी भी समय पाया गया तो उस उसे पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। थानाधिकारी महोदय ने बताया कि जब कुशलगढ़ क्षेत्र का भील समाज हमारे साथ है तो समाज सुधार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में खुली हुई सैकड़ों शराब की दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। अगर लोगों ने शराब की दुकाने बंद नहीं की तो शराब की दूकान चलाने वालों पर भी कानूनी कार्यवाही चल रही है, यातायात नियमों का भी जनता पालन करें। हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं, शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं।* *कार्यक्रम की अध्यक्षता भील समग्र विकास परिषद के अध्यक्ष रूपजी बारिया , मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार देवीलाल डामोर, विशिष्ट अतिथि समाज सुधार समिति के अध्यक्ष डॉ वजहीग़ मईडा, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष राकेश मईडा, वनवासी कल्याण परिषद के बहादुर सिंह डामोर, समाजसेवी दिनेश डिंडोर, जसवंत सिंह भाभोर, केसर सिंह डामोर, वेलजी देवदा, वेस्ताराम वसुनिया,नरसिंह गिरी महाराज, कल्लू महाराज, चतर सिंह महाराज, लालचंद डिंडोर, भूरा दामा, संदीप डामोर, बहादुर मचार, वाल सिंह डामोर,नरसिंह रावत, शंकरलाल भूरिया, देवीलाल भूरिया, रणजीत भाभोर, नारजी डामोर, आदि उपस्थित थे।*4
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- कुशलगढ़ स्थित भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भील समाज सुधार समिति केंद्रीय कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज सुधार के नियमों की सख्त पालना, संगठन विस्तार और अनुशासन बनाए रखने के अहम निर्णय लिए गए। निर्णय हुआ कि होली के बाद सभी पंचायत समितियों की कार्यकारिणी गठित होगी, जिसकी केंद्रीय इकाई भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ रहेगी। जोगड़ीमल, खजुरा, भरतगढ़, उदयगढ़ वसुनी, बस्सी, मुवाल, नालपाड़ा, घाटा सहित जिन गांवों में नियमों की अवहेलना हुई, वहां पुनर्गठन कर केंद्रीय कमेटी निगरानी करेगी। अध्यक्ष डॉ. वजहीग मइड़ा ने कहा कि समाज की मजबूती अनुशासन और एकता से ही संभव है। बैठक पश्चात पदाधिकारी कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया से मिले। थानाधिकारी ने डीजे व अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में परिषद अध्यक्ष रूपजी बारिया, पूर्व तहसीलदार देवीलाल डामोर, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष राकेश मइड़ा, बहादुर सिंह डामोर, दिनेश डिंडोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- इजरायल और ईरान पर हुए हमले के कारण उड़ाने हुई प्रभावित, फ्लाइट केंसिल होने के कारण कई भारतीय लोग फंसे बदनावर (धार) अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अटैक ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर कहा, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को रोका गया था। उसका मलबा बुर्ज अरब के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्की आग लग गई। वहीं दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने के कारण दुबई में फ्लाइट कैंसल होने से फँसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा ( सहारा ग्रुप ), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित इंदौर के अन्य रहवासी दुबई में फंसे हुए हैं।2
- PAN AMERICA MENS BRANDED READYMADE GARMENTS SHOWROOM1
- बांसवाड़ा जिले के बडोदिया गांव में होली से एक दिन पूर्व, आधी रात को एक बार फिर सदियों पुरानी अनोखी परंपरा का निर्वहन हुआ। गांव में ऐसा अजीब संयोग बना कि, चुन्नु और मुन्नु दोनों ही दुल्हा बनने की जिद पर अड़ गए। ऐसे में गांव के मुखिया नाथजी भाई पटेल व डॉक्टर विवेकानंद महाराज सहित अन्य बुजुर्गों ने विवाह मंडप में बैठकर निर्णय सुनाया कि, चुन्नु दुल्हा बनेगा और मुन्नु दुल्हन। मुखिया के फैसले के बाद युवाओं ने दोनों का हस्तमिलाप कर, विवाह कार्यक्रम शुरू कराया। महिलाओं ने हल्दी लेपन की रस्म निभाई। सात फेरे शुरू होते ही “मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी, फाल्गुन में बाजे शहनाई, आई सजना की बारात और आज मेरे यार की शादी है जैसे गीतों से माहौल गूंज उठा। पंडित ने विधिवत सात फेरे, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र की रस्में पूरी कराईं। हाथीवड़ा छोड़ने व मामेरा की रस्म में, दोनों को नकद राशि के साथ पेन और किताबें भेंट की गईं। बाराती और घराती सेल्फी व वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। फागण गीतों और नारों के बीच, रात एक बजे होने वाला यह आयोजन वर्ष में सिर्फ एक बार, होली पर ही होता है। दरअसल, परंपरा अनुसार गांव में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में, घरों से बच्चों को उठाकर प्रतीकात्मक विवाह कराया जाता है। इस दौरान नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए, तंबाकू उत्पादों का दहन कर अग्नि के समक्ष फेरे दिलाए गए। बताया जाता है कि प्राचीन काल में खेर जाति के लोगों के श्राप के कारण, यह परंपरा शुरू हुई। करीब 90 वर्ष पूर्व एक बार विवाह नहीं हो पाया तो, गांव में 200 से अधिक दुधारू भैंसों की मौत हो गई थी। तब से यह परंपरा बिना खंडित हुए निभाई जा रही है, ताकि गांव आबाद रहे।4