#बाराबंकी 🚨 सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, नशे में धुत्त कार चालक की हैवानियत फतेहपुर थाना क्षेत्र के डडियामऊ गांव के पास बाराबंकी–फतेहपुर रोड पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नशे में धुत्त इनोवा कार सवार ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग जमाल अहमद को सड़क पर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया, जबकि कार के नीचे फंसी साइकिल को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए चालक फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार सहित आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। #सड़क_हादसा #नशे_में_ड्राइविंग #बाराबंकी_न्यूज #फतेहपुर_थाना #डडियामऊ #क्राइम_न्यूज #उत्तरप्रदेश #वायरल_वीडियो #स्थानीय_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज
#बाराबंकी 🚨 सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, नशे में धुत्त कार चालक की हैवानियत फतेहपुर थाना क्षेत्र के डडियामऊ गांव के पास बाराबंकी–फतेहपुर रोड पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नशे
में धुत्त इनोवा कार सवार ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग जमाल अहमद को सड़क पर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया, जबकि कार के नीचे फंसी
साइकिल को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए चालक फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना मिलने
पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार सहित आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। #सड़क_हादसा #नशे_में_ड्राइविंग #बाराबंकी_न्यूज #फतेहपुर_थाना #डडियामऊ #क्राइम_न्यूज #उत्तरप्रदेश #वायरल_वीडियो #स्थानीय_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज
- *शिक्षा व्यवस्था विकलांग, भ्रष्ट अफसरों में जिंदा हिटलर — निहाल अहमद सिद्दीकी का तीखा वार* बाराबंकी। जनपद के हरख ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों से सफाई कराए जाने का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है। वीडियो में बच्चे किताबों की जगह झाड़ू-पोंछा थामे नजर आ रहे हैं, जो बाल अधिकार कानूनों और शिक्षा के मूल उद्देश्य की खुली अवहेलना है।इस गंभीर मामले को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। लेकिन जांच अधिकारी की रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा है। संगठन के प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा, “बच्चों का भविष्य किताबों से बनता है, झाड़ू से नहीं। यह शिक्षा विभाग की असंवेदनशीलता और विफलता का प्रमाण है।”जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत में आठ महीनों से सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने का हवाला देकर यह दावा किया गया कि बच्चों से सफाई कराना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुमति से हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार जहां बाल अधिकारों की रक्षा का दावा करती है, वहीं बाराबंकी की जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विभाग ने किसान यूनियन से सफाई में सहयोग मांगा है, जिसे संगठन ने विभागीय विफलता और बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया।एडवोकेट राहुल मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह बच्चों के मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।”वायरल वीडियो के बाद यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए प्रधानाचार्य और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। निहाल सिद्दीकी ने मीडिया से कहा,“शिक्षा विभाग मानवता को शर्मसार कर रहा है। सरकार की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित रह गई हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद जिस जांच अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गई थी, उन्हीं का फोन शिकायतकर्ता को आता है और वे मौके पर बुलाने का दबाव बनाते हैं। शिकायतकर्ता पर इस तरह दबाव डालकर दोबारा “सही आख्या” देने की बात कहना और मौके पर बुलाना पूरे मामले को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। इससे शिक्षा विभाग के आला अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में नजर आ रही है। जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत हो, उसी को दोबारा जांच सौंपना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं “सुविधा शुल्क खेल” के आगे सब संभव है।फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि आंतरिक जांच जारी है।अब देखने वाली बात होगी क्या यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा, या बच्चों के हक में सचमुच इंसाफ होगा? रूप से मौजूद रहे सीनियर एडवोकेट मुकेश चंद वर्मा, सुशील कुमार, दिलशाद हुसैन, मयंक रावत एडवोकेट, अलीम, नियाज अंसारी, मुकेश कुमार, अजय वर्मा, जियाउद्दीन, शुभम ठाकरे, वैस आदि तमाम साथी मौजूद रहे |1
- *आज जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी जनपद बाराबंकी कार्यालय का घेराव किया गया,* *जिसमें यूजीसी काले कानून को हटाने की मांग की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन प्रेषित किया।*1
- Post by ━━╬٨ـﮩﮩ❤٨ـﮩﮩـ╬━❤️❥❥═══ 🅚🅡🅘1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में शिक्षा चौपाल आयोजित अभिभावकों को सरकारी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई* बाराबंकी जनपद के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में बुधवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का रोली-चंदन व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रा दिव्यांशी, रीतू और पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, छात्रा बीनू एवं मोनिका ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा चौपाल में एआरपी संजय सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, संकर्षण पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह और प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ हथोइया के प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी, पहाड़ापुर के राजकुमार चौरसिया, महमूदपुर के प्रधानाध्यापक जयराज, अनिल वर्मा, अनिमेष शुक्ला, अजय कुमार सिंह (अब्दुल्लापुर मौसंडी) भी मौजूद थे। सहायक अध्यापक सूरज सिंह, घनश्याम गुप्ता, मयंक कुमार, अभिनव वर्मा, नीलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशा सिंह, उमेश कुमार, दीपा जायसवाल, रश्मि सिंह, सालिहा खातून, ओम प्रकाश, इंद्र प्रताप सिंह, पुष्कल वर्मा, विवेक वर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी शामिल हुए। ग्रामीण राम पदारथ सिंह, रामनारायण सिंह और रुहेरा न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।1
- Post by Usama ansari1
- फतेहपुर बाराबंकी क्षेत्र में मान्यता प्राप्त पत्रकार पर जानलेवा हमले और लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसराइली चौकी क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित एक स्कूल की खबर प्रकाशित करने से नाराज़ स्कूल संचालक ने पत्रकार पर हमला कर दिया। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि हमले के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और लूटपाट की घटना भी हुई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई न होने से नाराज़ पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, फतेहपुर थाना प्रभारी पर मामले में लीपापोती करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- 🔥 अवैध बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई! टिकैतनगर में चार ट्रक जब्त, मचा हड़कंप 🔥 बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों को जब्त किया है। 🚛 पकड़े गए ट्रकों में यूपी 34 बीटी 1099, यूपी 32 पीएन 7004 और यूपी 32 केएन 8762 सहित अन्य ट्रक शामिल हैं। सभी ट्रकों पर अवैध रूप से बालू लदी हुई थी। आवश्यक दस्तावेज और परमिट न होने के कारण कार्रवाई की गई। जिला खनन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रकों पर रॉयल्टी नहीं थी और वाहन ओवरलोड भी थे। इसी वजह से ट्रकों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। टिकैतनगर पुलिस को ट्रकों को सुपुर्द कर दिया गया है। #Barabanki #Tikaitnagar #IllegalMining #BalooMafia #खननविभाग #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज4
- *आज जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी जनपद बाराबंकी कार्यालय का घेराव किया गया,* *जिसमें यूजीसी काले कानून को हटाने की मांग की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन प्रेषित किया।*3
- Post by ━━╬٨ـﮩﮩ❤٨ـﮩﮩـ╬━❤️❥❥═══ 🅚🅡🅘1