डीएम ने धराउत स्थित दो विद्यालयों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश शनिवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने मखदुमपुर प्रखंड के धराउत पंचायत स्थित दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के कैंपस का निरीक्षण किया तथा इसके साथ ही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय 10+2 धराउत का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को दिया। साथ ही पूरे विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त विद्युत कनेक्शन से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए। वहीं जिला पदाधिकारी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय 10+2 धराउत में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल संरक्षण सामग्री का भी निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने जिला पदाधिकारी को विद्यालय से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराईं।

- बैंजो बाजा को ले जाने के लिए आए हैं टेहटा से जहानाबाद पिंजोरा मुरासा1
- बिहार के अरवल जिले के करपी में पेट्रोल पंप पर धांधली आम जनता को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है और जर्किन में भरके ऑफिस में रखा जा रहा है1
- अरवल में पहली बार प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांड का भव्य रेमण्ड दुकान खुला है। शहर के जहानाबाद रोड स्थित रेमण्ड दुकान का उद्घाटन अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि अब अरवल के लोगों को ब्रांडेड और बेहतर गुणवत्ता के कपड़े खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रेमण्ड दुकान में शर्ट, पैंट, कुर्ता सहित कई नए ब्रांडेड कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए कपड़ों की खरीदारी पर फ्री सिलाई का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। नए रेमण्ड दुकान के खुलने से शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।1
- मेहनत रंग लाई: मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त आदेश, ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी!1
- राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाली दो महिला विभूतियों को नंदवंशी चेतना मंच ने दिया नारी शक्ति सम्मान वजीरगंज (गया): विश्व महिला दिवस के अवसर पर नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा वजीरगंज प्रखंड के कई महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा | इसी कड़ी में शिक्षा और राजनीति क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली दो महिला विभूतियों को नारी शक्ति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया,जिसमें जिला पार्षद सदस्या सह डॉ पिंकी कुमारी और आवासीय नवोदित विद्यालय की प्राचार्या बबीता कुमारी शामिल हैं। डॉ पिंकी कुमारी को उनके सामाजिक कार्यों और जिला पार्षद के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि बबीता कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नंदवंशी चेतना मंच के सदस्यों ने दोनों महिला विभूतियों को गुलाब का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मंच संयोजक शैलेन्द्र नंदवंशी भी मौजूद थे |1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के महदीपुर से 4.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान महदीपुर गांव निवासी जगलाल चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी व जितेन्द्र चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों युवक अपने घर पर शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आलोक में जब छापेमारी की गई तो संतोष चौधरी के घर से 2.5 लीटर शराब जबकि राकेश चौधरी के घर से 2 लीटर शराब बरामद किया गया। तथा मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई/ परैया। परैया +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में स्व. तपस्वी सिंह के परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद डॉ. विनोद कुमार, संतोष तिवारी, पुत्री डॉ. वीणा शर्मा, भतीजा अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाती राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, पौत्र दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमतगंज ब्रजेश कुमार भदानी, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, चंदेश्वर मांझी, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चौवे तथा बिनोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- जो की बिहार का नया मुख्यमंत्री निशांत कुमार बन चुके हैं1