logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोण्डागांव के घड़ी चौक में अव्यवस्थित पार्किंग से रोजाना जाम, व्यापारी और लोगों ने उठाए सवाल, नगर पालिका ने कार्रवाई का दिया भरोसा कोण्डागांव शहर के सबसे व्यस्ततम और हृदय स्थल माने जाने वाले घड़ी चौक में इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे ठेले-खोमचे और टैक्सियों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शाम के समय यहां रोजाना जाम की स्थिति बनने से व्यापारी, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और व्यवस्थित पार्किंग की मांग की है।

1 hr ago
user_बंकिम साना
बंकिम साना
Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

कोण्डागांव के घड़ी चौक में अव्यवस्थित पार्किंग से रोजाना जाम, व्यापारी और लोगों ने उठाए सवाल, नगर पालिका ने कार्रवाई का दिया भरोसा कोण्डागांव शहर के सबसे व्यस्ततम और हृदय स्थल माने जाने वाले घड़ी चौक में इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे ठेले-खोमचे और टैक्सियों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शाम के समय यहां रोजाना जाम की स्थिति बनने से व्यापारी, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और व्यवस्थित पार्किंग की मांग की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोण्डागांव के घड़ी चौक में अव्यवस्थित पार्किंग से रोजाना जाम, व्यापारी और लोगों ने उठाए सवाल, नगर पालिका ने कार्रवाई का दिया भरोसा कोण्डागांव शहर के सबसे व्यस्ततम और हृदय स्थल माने जाने वाले घड़ी चौक में इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे ठेले-खोमचे और टैक्सियों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शाम के समय यहां रोजाना जाम की स्थिति बनने से व्यापारी, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और व्यवस्थित पार्किंग की मांग की है।
    1
    कोण्डागांव के घड़ी चौक में अव्यवस्थित पार्किंग से रोजाना जाम, व्यापारी और लोगों ने उठाए सवाल, नगर पालिका ने कार्रवाई का दिया भरोसा
कोण्डागांव शहर के सबसे व्यस्ततम और हृदय स्थल माने जाने वाले घड़ी चौक में इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे ठेले-खोमचे और टैक्सियों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शाम के समय यहां रोजाना जाम की स्थिति बनने से व्यापारी, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और व्यवस्थित पार्किंग की मांग की है।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र फरसगांव :- नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनविश्वास को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए फरसगांव पुलिस को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस सम्मान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अदम्य साहस, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई है। फरसगांव पुलिस को मिला यह सम्मान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल उन्मूलन अभियान को गति देने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि फरसगांव पुलिस के लिए गौरव का विषय है।
    2
    नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र
नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र
फरसगांव :-  नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनविश्वास को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए फरसगांव पुलिस को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस सम्मान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अदम्य साहस, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई है।
फरसगांव पुलिस को मिला यह सम्मान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल उन्मूलन अभियान को गति देने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि फरसगांव पुलिस के लिए गौरव का विषय है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • केशकाल: पीएमश्री विद्यालय धनोरा में HPV वैक्सीनेशन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित HPV वैक्सीनेशन शिविर का कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों को बालिकाओं को HPV टीके के लाभ और महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालिकाओं से संवाद कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में HPV वैक्सीन की भूमिका की जानकारी दी।
    1
    केशकाल: पीएमश्री विद्यालय धनोरा में HPV वैक्सीनेशन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित HPV वैक्सीनेशन शिविर का कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों को बालिकाओं को HPV टीके के लाभ और महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालिकाओं से संवाद कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में HPV वैक्सीन की भूमिका की जानकारी दी।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • यह वीडियो किसी विचारधारा के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। ​यह उस इंसान की आख़िरी चेतावनी है... जिसकी कलम से तीन देशों की आत्मा निकली। 🕯️ ​सुनिए... क्योंकि शायद आपने गुरुदेव टैगोर को कभी इस नज़र से नहीं देखा होगा। 👁️
    1
    यह वीडियो किसी विचारधारा के पक्ष या विपक्ष में नहीं है।

​यह उस इंसान की आख़िरी चेतावनी है... जिसकी कलम से तीन देशों की आत्मा निकली। 🕯️

​सुनिए... क्योंकि शायद आपने गुरुदेव टैगोर को कभी इस नज़र से नहीं देखा होगा। 👁️
    user_तीसरी आंख 👁️
    तीसरी आंख 👁️
    Voice of people बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला 5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है। धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
    1
    मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला
5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है।
धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप, कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
 रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप,
कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत मसोरा में उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से 200-200 रुपए घर टैक्स के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं देने की बात कही जा रही है। मामले में ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है।
    1
    टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत मसोरा में उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से 200-200 रुपए घर टैक्स के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं देने की बात कही जा रही है। मामले में ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग *कुसमी (चैनपुर)* बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है ।
    4
    सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप 

कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग 
*कुसमी (चैनपुर)* बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ।
शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है ।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.