logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_धनराज दाधीच
धनराज दाधीच
जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by धनराज दाधीच
    1
    Post by धनराज दाधीच
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *जोधपुर* *ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आटा की चक्की की दुकान पर गल्ले की चोरी करके ले जाते हुए चोर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में चोर मक्का की गली से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।*
    1
    *जोधपुर*
*ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आटा की चक्की की दुकान पर गल्ले की चोरी करके ले जाते हुए चोर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में चोर मक्का की गली से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।*
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • 107 मतों के अंतर से शैतानसिंह को दी करारी शिकस्त, जीत के बाद गूंजे जयकारे पाली, मनीष राठौड़ | राजपुरोहित समाज की प्रतिष्ठित संस्था 'राजपुरोहित विकास समिति' के रविवार को हुए हाई-प्रोफाइल चुनाव में शंकरसिंह दोरनड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाज छात्रावास में सुबह से ही उत्साह का सैलाब उमड़ा, जहां कड़े मुकाबले के बीच शंकरसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों के भारी अंतर से पछाड़कर अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। *शुरुआत में चतुष्कोणीय, अंत में सीधी टक्कर* अध्यक्ष पद की दौड़ में शुरुआत में चार दिग्गज मैदान में थे, लेकिन चुनावी बिसात पर समीकरण ऐसे बदले कि दो प्रत्याशियों के हटने के बाद मैदान में केवल शंकरसिंह और शैतानसिंह रह गए। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्र पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। *विजय संकल्प: "भवन नहीं, समाज का गौरव बनाएंगे"* जीत के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकरसिंह दोरनड़ी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा- यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज के विश्वास की जीत है। मेरा पहला संकल्प वी.डी. नगर स्थित समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक और मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करना है। समाज की एकता और युवाओं के विकास के लिए हमारी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया की देखरेख में हुई मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले रहे कुल 1041 में से 837 वोट पड़े जिसमे शंकरसिंह दोरनड़ी: 465 वोट,शैतानसिंह आऊवा 358 वोट,अमित राजपुरोहित 03 वोट मूल्तानसिंह 08 वोट,खारिज मत 03 इस चुनावी समर के दौरान समाज की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। पूर्व उपाध्यक्ष राज्य पशुधन बोर्ड चुन्नीलाल चाड़वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभानु राजपुरोहित,पूर्व सरपंच नेमसिंह रावलवास, पूर्व अध्यक्ष कुंदनसिंह रावलवास,एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित,विक्रमसिंह नेतरा, गजेंद्रसिंह राजगुरु नेतरा,महावीर सिंह भोपालगढ़, हुकमसिंह खरोकड़ा, संदीपसिंह, गजेंद्र सिंह, विनोदसिंह, मिथलेश सिंह ढाबर,जुगलकिशोर ठाकुरला, कार्तिकसिंह रावलवास, अशोक सांडेराव,नरपतसिंह नेतरा, भैरूसिंह ठाकुराला,गणपतसिंह नोरवा, रघुवीर सिंह निम्बाड़ा, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में कुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया और राहुल राजपुरोहित की मुख्य भूमिका रही।
    4
    107 मतों के अंतर से शैतानसिंह को दी करारी शिकस्त, जीत के बाद गूंजे जयकारे
पाली, मनीष राठौड़ | राजपुरोहित समाज की प्रतिष्ठित संस्था 'राजपुरोहित विकास समिति' के रविवार को हुए हाई-प्रोफाइल चुनाव में शंकरसिंह दोरनड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाज छात्रावास में सुबह से ही उत्साह का सैलाब उमड़ा, जहां कड़े मुकाबले के बीच शंकरसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों के भारी अंतर से पछाड़कर अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली।
*शुरुआत में चतुष्कोणीय, अंत में सीधी टक्कर*
अध्यक्ष पद की दौड़ में शुरुआत में चार दिग्गज मैदान में थे, लेकिन चुनावी बिसात पर समीकरण ऐसे बदले कि दो प्रत्याशियों के हटने के बाद मैदान में केवल शंकरसिंह और शैतानसिंह रह गए। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्र पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
*विजय संकल्प: "भवन नहीं, समाज का गौरव बनाएंगे"*
जीत के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकरसिंह दोरनड़ी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए 
कहा- यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज के विश्वास की जीत है। मेरा पहला संकल्प वी.डी. नगर स्थित समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक और मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करना है। समाज की एकता और युवाओं के विकास के लिए हमारी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया की देखरेख में हुई मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले रहे कुल 1041 में से 837 वोट पड़े जिसमे शंकरसिंह दोरनड़ी: 465 वोट,शैतानसिंह आऊवा 358 वोट,अमित राजपुरोहित 03 वोट मूल्तानसिंह 08 वोट,खारिज मत 03
इस चुनावी समर के दौरान समाज की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। पूर्व उपाध्यक्ष राज्य पशुधन बोर्ड चुन्नीलाल चाड़वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभानु राजपुरोहित,पूर्व सरपंच नेमसिंह रावलवास, पूर्व अध्यक्ष कुंदनसिंह रावलवास,एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित,विक्रमसिंह नेतरा, गजेंद्रसिंह राजगुरु नेतरा,महावीर सिंह भोपालगढ़, हुकमसिंह खरोकड़ा, संदीपसिंह, गजेंद्र सिंह, विनोदसिंह, मिथलेश सिंह ढाबर,जुगलकिशोर ठाकुरला, कार्तिकसिंह रावलवास, अशोक सांडेराव,नरपतसिंह नेतरा, भैरूसिंह ठाकुराला,गणपतसिंह नोरवा, रघुवीर सिंह निम्बाड़ा, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में कुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया और राहुल राजपुरोहित की मुख्य भूमिका रही।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पाली नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के प्रथम बार सोजत रोड थाना पहुंचने पर थानाधिकारी कमला लौहार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान सोजत पुलिस उप अधीक्षक रतनाराम देवासी ने गुलदस्ता भेंट कर अगुवाई की। जनसुनवाई के दौरान एसपी मोनिका सेन ने सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने, थाना परिसर व आयुर्वेदिक अस्पताल के आगे खड़े सीज किए गए वाहनों को हटाने, साइबर क्राइम पर रोक एवं मादक पदार्थों की रोकथाम सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। एसपी ने सभी मुद्दों पर संतोषजनक जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश संभव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    2
    पाली
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के प्रथम बार सोजत रोड थाना पहुंचने पर थानाधिकारी कमला लौहार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।
इस दौरान सोजत पुलिस उप अधीक्षक रतनाराम देवासी ने गुलदस्ता भेंट कर अगुवाई की।
जनसुनवाई के दौरान एसपी मोनिका सेन ने सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने, थाना परिसर व आयुर्वेदिक अस्पताल के आगे खड़े सीज किए गए वाहनों को हटाने, साइबर क्राइम पर रोक एवं मादक पदार्थों की रोकथाम सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
एसपी ने सभी मुद्दों पर संतोषजनक जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश संभव है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी कोटड़िया एवं उनकी पूरी टीम का आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम बहुत ही आनंद एवं उत्साह से संपन्न हुआ, महासभा अध्यक्ष श्री दौलतराम जी महेचा ने सैकड़ों समाज बंधुओ एवं की मौजूदगी में पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री श्री कैलाशजी, उपाध्यक्ष श्री ओमजी हेडाऊ, श्री पुखराज जी काला, संगठन मंत्री श्री प्रेम बाड़मेरा, कार्यकारिणी सदस्य श्री छगनलाल जी हेडाऊ, कमलेश जी, गंगश्याम जी हेडाऊ, मेवाड़ महासभा के अध्यक्ष श्री कुंदनसिंह जी, श्री मुकेशजी महेचा Dysp SOG उदयपुर, चुनाव अधिकारी श्री उत्तम जी हेडाऊ एवं उनकी टीम, पूर्व अध्यक्ष श्री पीरचंद जी, महासभा राजस्थान संयोजक श्री नारायण जी, सह संयोजक श्री देव भजुड़, महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन मंजुला जी हेडाऊ, जोधपुर अध्यक्ष श्री गिरधारी लाल जी, समदड़ी अध्यक्ष श्री संतोषजी, भोरड़ा श्री संतोषजी, पाटौदी, आसोतरा किटनौद, जसोल, पचपदरा, सिवाना, पाली, सामूहिक विवाह समिति रामदेवरा, बायतु, 24 पट्टी, सहित बालोतरा जिले के आसपास के सभी गांवों के अध्यक्ष की उपस्थिति में ये भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , मंच का शानदार संचालन श्री हितेश जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में नारी शक्ति की उपस्थित बहुत शानदार रही, करीब पांच सौ लोगों की मौजूदगी में ये शानदार कार्यक्रम सफल रहा, पश्चात स्वादिष्ट भोजन प्रसाद का सभी ने आनंद लिया
    4
    श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी कोटड़िया एवं उनकी पूरी टीम का आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम बहुत ही आनंद एवं उत्साह से संपन्न हुआ, महासभा अध्यक्ष श्री दौलतराम जी महेचा ने सैकड़ों समाज बंधुओ एवं की मौजूदगी में पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री श्री कैलाशजी, उपाध्यक्ष श्री ओमजी हेडाऊ, श्री पुखराज जी काला, संगठन मंत्री श्री प्रेम बाड़मेरा, कार्यकारिणी सदस्य श्री छगनलाल जी हेडाऊ, कमलेश जी, गंगश्याम जी हेडाऊ, मेवाड़ महासभा के अध्यक्ष श्री कुंदनसिंह जी, श्री मुकेशजी महेचा Dysp SOG उदयपुर, चुनाव अधिकारी श्री उत्तम जी हेडाऊ एवं उनकी टीम, पूर्व अध्यक्ष श्री पीरचंद जी, महासभा राजस्थान संयोजक श्री नारायण जी, सह संयोजक श्री देव भजुड़, महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन मंजुला जी हेडाऊ, जोधपुर अध्यक्ष श्री गिरधारी लाल जी, समदड़ी अध्यक्ष श्री संतोषजी, भोरड़ा श्री संतोषजी, पाटौदी, आसोतरा किटनौद, जसोल, पचपदरा, सिवाना, पाली, सामूहिक विवाह समिति रामदेवरा, बायतु, 24 पट्टी, सहित बालोतरा जिले के आसपास के सभी गांवों के अध्यक्ष की उपस्थिति में ये भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , मंच का शानदार संचालन श्री हितेश जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में नारी शक्ति की उपस्थित बहुत शानदार रही, करीब पांच सौ लोगों की मौजूदगी में ये शानदार कार्यक्रम सफल रहा, पश्चात स्वादिष्ट भोजन प्रसाद का सभी ने आनंद लिया
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आहोर/जालोर युवाओं की टोली बनी मिसाल: सराणा गांव में पक्षियों के लिए जीवनदान अभियान:- जालौर जिले के सराणा गांव में युवाओं की एक प्रेरणादायक पहल इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी पानी की कमी से जूझते हैं, वहीं गांव के युवाओं ने आगे आकर संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। गांव के युवा जितेंद्र दवे सराणा के नेतृत्व में एक टोली ने मिलकर पूरे गांव में “परिंडा अभियान” चलाया। हर घर एक परिंडा घर घर परिंडा इस अभियान के तहत युवाओं ने घर-घर जाकर 1000 से अधिक परिंदे (पानी के बर्तन) वितरित किए। इन परिंदों को गांव की गलियों, छतों और पेड़ों पर लगाया जा रहा है ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके। इस सराहनीय कार्य के दौरान गांव के हर वर्ग का सहयोग देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से एक घण्टे में प्रवासी भाईयों के सहयोग से मात्र एक घण्टे में 1000 परिंडे की संख्या आ गई जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़े और परिंदे लेने के लिए उत्साहपूर्वक आगे आए। कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। और युवाओं ने मुख्य बस स्टैंड व धार्मिक स्थानों पर परिंदों को गोद भि लिया जिसमें समय पर पानी पिलाने की जिम्मेदारी ली युवाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ परिंदे बांटना ही नहीं, बल्कि लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना भी है। यही कारण है कि वे गांव और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें गांव में वन्य जीवों का विचरण रहता है जिसमें पानी की प्यास बुझाने के लिए गांव में आ जाते जिसमें वो कुत्तों के झुंड से मोत का शिकार हो जाते हैं इसलिए युवाओं चार जगहो को चिन्हित किया जिसमें सिमेंट के फर्में रखकर वहां टेंकरो से पानी भराया जायेगा ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी जीव को प्यास से परेशान न होना पड़े। गांव में इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। लोग इसे एक प्रेरणादायक अभियान मान रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मानवता की सच्ची भावना को भी दर्शाता है। यह पहल साबित करती है कि अगर युवा ठान लें, तो वे समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सराणा गांव के इन युवाओं ने निस्वार्थ सेवा और जागरूकता की जो मिसाल पेश की है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
    4
    आहोर/जालोर 
युवाओं की टोली बनी मिसाल: सराणा गांव में पक्षियों के लिए जीवनदान अभियान:-
जालौर जिले के सराणा गांव में युवाओं की एक प्रेरणादायक पहल इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी पानी की कमी से जूझते हैं, वहीं गांव के युवाओं ने आगे आकर संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है।
गांव के युवा जितेंद्र दवे सराणा के नेतृत्व में एक टोली ने मिलकर पूरे गांव में “परिंडा अभियान” चलाया। हर घर एक परिंडा घर घर परिंडा इस अभियान के तहत युवाओं ने घर-घर जाकर 1000 से अधिक परिंदे (पानी के बर्तन) वितरित किए। इन परिंदों को गांव की गलियों, छतों और पेड़ों पर लगाया जा रहा है ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके।
इस सराहनीय कार्य के दौरान गांव के हर वर्ग का सहयोग देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से एक घण्टे में प्रवासी भाईयों के सहयोग से मात्र एक घण्टे में 1000 परिंडे की संख्या आ गई जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़े और परिंदे लेने के लिए उत्साहपूर्वक आगे आए। कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। और युवाओं ने मुख्य बस स्टैंड व धार्मिक स्थानों पर परिंदों को गोद भि लिया जिसमें समय पर पानी पिलाने की जिम्मेदारी ली
युवाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ परिंदे बांटना ही नहीं, बल्कि लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना भी है। यही कारण है कि वे गांव और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें गांव में वन्य जीवों का विचरण रहता है जिसमें पानी की प्यास बुझाने के लिए गांव में आ जाते जिसमें वो कुत्तों के झुंड से मोत का शिकार हो जाते हैं इसलिए युवाओं चार जगहो को चिन्हित किया जिसमें सिमेंट के फर्में रखकर वहां टेंकरो से पानी भराया जायेगा ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी जीव को प्यास से परेशान न होना पड़े।
गांव में इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। लोग इसे एक प्रेरणादायक अभियान मान रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मानवता की सच्ची भावना को भी दर्शाता है।
यह पहल साबित करती है कि अगर युवा ठान लें, तो वे समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सराणा गांव के इन युवाओं ने निस्वार्थ सेवा और जागरूकता की जो मिसाल पेश की है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  •  अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग ।  सर्विलेंस टीम की सूझबूझ से कीमती आभुषण युक्त बैग सुरक्षित बरामद ।  अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कि त्वरित कार्यवाही से महिला के चेहरे पर लौटी खुशी । श्री शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार श्री शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन तथा श्री नरेंद्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभारी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नेतृत्व में जोधपुर महानगर में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। घटना का विवरण- आज दिनांक 29-03-2026 को पालड़ी से बालोतरा जा रहे विनोदपुरी एवं संतोष देवी पत्नी पप्पूनाथ गांव तिलवाड़ा जिला बालोतरा जोधपुर के पावटा सर्किल पर उतरे वहां से रेलवे स्टेशन जाने हेतु उन्होंने एक टैक्सी किराये पर ली । टैक्सी से उतरते समय वे अपना बैग टैक्सी में ही भूल गए। बैग में सोने के आभूषण(लगभग 2.5 तोला सोना) एवं लगभग ₹3000 नकद राशि रखी हुई थी। सामान खोने पर परिवादी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रोते हुए पहुंचे जहां पुलिस टीम ने सांत्वना दी व त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी सहायता की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं कार्यवाही- अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलते ही अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।संबंधित टैक्सी पर नंबर प्लेट नहीं होने(बीना नबंरी)के बावजूद टीम ने सूझबूझ एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए वाहन की गतिविधियों को ट्रैक किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी चालक को एक अन्य चालक से बातचीत करते हुए चिन्हित किया गया जिसके आधार पर टीम ने लिंक स्थापित कर कड़ी मेहनत से आरोपी तक पहुंच बनाई और संबधित थाने के बीट कानि. को सुचित कर बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त की। टीम का योगदान: श्री नारायण सिंह ,एएसआई श्री मोहनसिंह ,एएसआई श्री भूपेन्द्र सिंह ,हेड कानि.185 (विशेष भूमिका) श्री राजेन्द्र कुमार, कानि.978 (पुलिस थाना महामंदिर) श्री मानवेन्द्र सिह, कानि.2481 श्री प्रकाश, कानि.2607 श्री धर्मवीर, कानि.2470 श्री नवलाराम, कानि.409 मय अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर टीम का विशेष योगदान रहा। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का महत्व- अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जोधपुर पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सतर्क निगरानी का प्रमुख केंद्र है जो शहरभर में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखता है। आभार एवं प्रतिक्रिया- खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर परिवादियों ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम एवं जोधपुर पुलिस का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्यवाही,मेहनत एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जोधपुर पुलिस की सक्रियता के कारण ही उन्हें उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल सका। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी,अनैतिक गतिविधि,अवैध शराब, हथियार,मादक पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत:नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 व 112 तथा व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।
    1
    	अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग ।
	सर्विलेंस टीम की सूझबूझ से कीमती आभुषण युक्त बैग सुरक्षित बरामद ।
	 अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कि त्वरित कार्यवाही से महिला के चेहरे पर लौटी खुशी ।           
श्री शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार श्री शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन तथा श्री नरेंद्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभारी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नेतृत्व में जोधपुर महानगर में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। 
घटना का विवरण-
आज दिनांक 29-03-2026 को पालड़ी से बालोतरा जा रहे विनोदपुरी एवं संतोष देवी पत्नी पप्पूनाथ गांव तिलवाड़ा जिला बालोतरा जोधपुर के पावटा सर्किल पर उतरे वहां से रेलवे स्टेशन जाने हेतु उन्होंने एक टैक्सी किराये पर ली ।
टैक्सी से उतरते समय वे अपना बैग टैक्सी में ही भूल गए। बैग में सोने के आभूषण(लगभग 2.5 तोला सोना) एवं लगभग ₹3000 नकद राशि रखी हुई थी। सामान खोने पर परिवादी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रोते हुए पहुंचे जहां पुलिस टीम ने सांत्वना दी व त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी सहायता की गई।
तकनीकी विश्लेषण एवं कार्यवाही-
अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलते ही अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।संबंधित टैक्सी पर नंबर प्लेट नहीं होने(बीना नबंरी)के बावजूद टीम ने सूझबूझ एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए वाहन की गतिविधियों को ट्रैक किया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी चालक को एक अन्य चालक से बातचीत  करते हुए चिन्हित किया गया जिसके आधार पर टीम ने लिंक स्थापित कर कड़ी मेहनत से आरोपी तक पहुंच बनाई और संबधित थाने के बीट कानि. को सुचित कर बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
टीम का योगदान:
श्री नारायण सिंह ,एएसआई
श्री मोहनसिंह ,एएसआई
श्री भूपेन्द्र सिंह ,हेड कानि.185 (विशेष भूमिका)
श्री राजेन्द्र कुमार, कानि.978  (पुलिस थाना महामंदिर)
श्री मानवेन्द्र सिह, कानि.2481
श्री प्रकाश, कानि.2607 
श्री धर्मवीर, कानि.2470  
श्री नवलाराम, कानि.409 
मय अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर टीम का विशेष योगदान रहा।
अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का महत्व-
अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जोधपुर पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सतर्क निगरानी का प्रमुख केंद्र है जो शहरभर में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखता है। 
आभार एवं प्रतिक्रिया-
खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर परिवादियों ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम एवं जोधपुर पुलिस का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्यवाही,मेहनत एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जोधपुर पुलिस की सक्रियता के कारण ही उन्हें उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल सका।
यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी,अनैतिक गतिविधि,अवैध शराब, हथियार,मादक पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत:नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 व 112 तथा व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.