Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला चिकित्सालय में मनाया विश्व स्तनपान दिवस स्तनपान के महत्व की दी जानकारी करौली जिला चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 1:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।सीएमएचओ डॉ.सतीश चंद मीना ने प्रसुताओं को बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करवाना व छह माह तक केवल मां का दूध देना शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस दौरान सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा, डीपीओ आशुतोष पांडे, आशा कोऑर्डिनेटर विश्वेंद्र शर्मा और डीपीसी -आईईसी लखनसिंह लोधा सहित एमसीएच ईकाइ के कार्मिक मौजूद रहे।
RK LIVE KARAULI
जिला चिकित्सालय में मनाया विश्व स्तनपान दिवस स्तनपान के महत्व की दी जानकारी करौली जिला चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 1:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।सीएमएचओ डॉ.सतीश चंद मीना ने प्रसुताओं को बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करवाना व छह माह तक केवल मां का दूध देना शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस दौरान सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा, डीपीओ आशुतोष पांडे, आशा कोऑर्डिनेटर विश्वेंद्र शर्मा और डीपीसी -आईईसी लखनसिंह लोधा सहित एमसीएच ईकाइ के कार्मिक मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रामवीर पोसवाल और आर्यन राय के नेतृत्व में नागरिकों ने रैली निकाली और नगर पालिका कार्यालय के बाहर गंदे पानी से भरे मटके फोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला मटका फोड़ प्रदर्शन कार्यालय के अंदर किया जाएगा। रामवीर पोसवाल ने बताया कि संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर कई महीनों से गंदे पानी के जमाव की समस्या है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नागरिक पहले भी कई ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। संत नगर रोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण सचिन पैलेस मैरिज होम पूरी तरह बंद हो गया है। गंदे पानी के जमाव के चलते लोग यहां शादी या अन्य कार्यक्रम बुक नहीं करा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैरिज होम द्वारा नगर पालिका को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये का टैक्स दिया जाता है। आर्यन राय और अभिषेक यादव ने इस समस्या को जटिल बताते हुए नगर पालिका प्रशासन से इसके समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय घुमंतू परिवार की महिला पुष्पा ने बताया कि उनके बच्चे गंदे पानी के कारण कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं, और उनके रहने के स्थान में भी पानी भर गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के बाद, नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपक गोयल को एक ज्ञापन सौंपा और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, वीरेंद्र यादव, ध्रुव शुक्ला, हरी पहाड़िया, आरएस हिन्द सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।1
- मंडावरा रोड पर जलभराव और गंदगी के खिलाफ भूख हड़ताल : तबीयत बिगड़ने पर विष्णु प्रजापति आईसीयू में भर्ती, घुटनों तक भरे पानी से गुजरी शव यात्रा.... हिंडौन सिटी। शहर के मंडावरा रोड क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त जलभराव और गंदगी की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन का अड़ियल और उदासीन रवैया लगातार गहराता जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक टीम विधानसभा के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ने पर उन्हें सोमवार देर रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार भूखे रहने के कारण विष्णु प्रजापति को शारीरिक कमजोरी है। ऐसे में ड्रिप के माध्यम से उन्हें ग्लूकोज दिया जा रहा है। फिलहाल भर्ती युवक का स्वास्थ्य सामान्य है और बीपी, शुगर भी नॉर्मल है। दूसरी ओर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव की इस भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक स्थानीय नागरिक के निधन के बाद उनकी शव यात्रा को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ा। यह दृश्य न केवल संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल भी खोलता है। मंडावरा रोड के निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और उपखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का कचरा सड़कों पर ही जमा हो जाता है। मंडावरा रोड़ पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विष्णु प्रजापति का स्पष्ट कहना है कि जब तक नगर परिषद प्रशासन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकालता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद छठवें दिन विष्णु प्रजापति ने संकल्प व्यक्त किया है कि उनका अनशन अस्पताल के बिस्तर से भी जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब केवल थोथे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर काम चाहिए।1
- राजकीय बालिका विद्यालय सरमथुरा में 'शक्ति दिवस' कार्यक्रम आयोजित @Bharat राजकीय बालिका विद्यालय सरमथुरा में 'शक्ति दिवस' कार्यक्रम आयोजित1
- आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना1
- सेपऊ नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून सैपऊ *नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून और दिया 3 दिन का अल्टीमेट* 4 अगस्त 2026:धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड के नुनहेरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य रास्ते पर फैले कीचड़ और गंदे पानी की समस्या को लेकर अब छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। युवा नेता करन परमार के नेतृत्व में पिछले 1 साल से लगातार धौलपुर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पत्र व ज्ञापनों के माध्यम से इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई,तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार की व्यवस्था को अंधा कानून' कहकर पुकारा है। छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 3 दिनों के भीतर रास्ते को ठीक नहीं किया गया, तो स्कूल में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।मासूमों के जीवन से खिलवाड़ और अत्याचारस्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि बारिश के इस मौसम में स्कूल का रास्ता किसी दलदल जैसा हो गया है। भारी बस्ते टांगे छोटे-छोटे मासूम बच्चे रोजाना इस कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। आए दिन बच्चे चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े-किताबें गंदे पानी में भीग रहे हैं। इस बदहाली के कारण बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर जाने वाले इन बच्चों के साथ स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह रवैया किसी अत्याचार से कम नहीं है।10 साल से सिर्फ आश्वासन,अब होगा 'हल्ला बोल'छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पिछले 10 सालों से सिर्फ कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। एक साल से करन परमार के नेतृत्व में लगातार दौड़-भाग करने के बाद भी अधिकारियों ने आज तक कोई सुध नहीं ली। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज छात्रों ने अब अंतिम चेतावनी जारी की है। 3 दिन के भीतर रास्ता सही न होने पर छात्र स्कूल का बहिष्कार करेंगे,स्कूल के गेट पर ताला लटकाएंगे और मुख्य मार्ग को जाम कर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।1
- आरयूआईडीपी के 28.05 करोड़ के विकास कार्यों पर हुआ संवाद, शहरवासियों से लिए सुझाव,अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा: सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित करें, आमजन को न हो असुविधा सवाई माधोपुर, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर शहर में प्रस्तावित 28.05 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को जिला परिषद सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभागीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने कहा कि सीवरेज कार्यों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं संबंधित विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें तथा संवाद में प्राप्त उपयोगी सुझावों को परियोजना क्रियान्वयन में शामिल करें। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) की नियमित निगरानी, प्रभावी संचालन एवं विकसित परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में इस प्रकार किए जाएं कि निर्माण के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने संवाद के दौरान शहरवासियों से सीवरेज संबंधी समस्याओं की अधिकता को देखते हुए सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित कर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों को रजिस्टर में संधारण करवाने एवं प्राथमिकता से सभी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया को दिए। अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग पर रहेगा फोकस:- संवाद में बताया गया कि आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर शहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से संबंधित लगभग 28.05 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। वर्तमान में स्थापित सीवरेज लाइनों को दुरस्त किया जाएगा। सीवरेज लाइन से वंचित कॉलोनियों में लगभग 31 किलोमीटर नई लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, आवश्यकतानुसार सूरवाल एसटीपी ट्रीटमेंट प्लान्ट की 9 एमएलडी क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा। इनसे शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ पर्यावरणीय निरंतरता एवं बेहतर सेवा गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता अरविन्द तोमर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कैप आरयूआईडीपी जयपुर के परियोजना समन्वयक सर्वेश गुप्ता द्वारा आरयूआईडीपी का अब तक का सफर एवं फेज 5 में किये जाने वाले कार्याे को एक वृत्तचित्र के माध्यम से दर्शाया गया तथा खुले सत्र में प्रतिभागियों की सीवरेज एवं प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान कर सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में प्रदेश के 84 शहरों में लगभग 9,500 करोड़ रुपये के शहरी आधारभूत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें एशियन डेवलपमेंट बैंक वित्तपोषित ‘राजस्थान अरबन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट’ (रूलिप) के 6,009 करोड़ रुपये तथा विश्व बैंक वित्तपोषित ‘सस्टेनेबल अरबन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलेरेटेड’ (सूत्रा) के 3,492 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधिशाषी अभियंता शिवकेश मीणा, सहायक अभियंता अमरसिंह मीना, कनिष्ठ अभियंता मनोज मीणा सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, महिलाएं एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।2
- पांचना बांध आंदोलन के किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, किसानों ने रैली निकालकर SDM को सौंपा ज्ञापन सपोटरा पांचना बांध किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और आंदोलन के समय सरकार द्वारा किए गए आश्वासनों को पूरा कराने की मांग को लेकर किसानों ने उपखंड अधिकारी पंकज बड़गूजर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।पूर्व ट्रक यूनियन अध्यक्ष मानसिंह मीणा सलेमपुर ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि पांचना बांध को लेकर हुआ किसान आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था। यह आंदोलन किसानों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया था। आंदोलन के दौरान पुलिस ने किसानों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए थे।अब किसानों की मांग है कि उन सभी मुकदमों और एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए मांग की गई।इससे पहले क्षेत्र में किसानों ने रैली निकाली। रैली में बडी संख्या में किसान शामिल हुए।1
- प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए दोपहर 12 बजे मार्च करेंगे। मोदी सरकार अपनी ज़िद में देश पर E20 पेट्रोल थोपकर 30 करोड़ से ज़्यादा गाड़ियों को कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, E20 के खिलाफ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों द्वारा signed petition copies प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए दोपहर 12 बजे मार्च करेंगे। जनता के सवालों से बचने के लिए देखिए मोदी सरकार की पुलिसिया मुस्तैदी। 📍 Ferozeshah Road, New Delhi1
- प्रशासन के दावों की खुली पोल: बीरपुर के जंगल से विजयपुर की गढ़ी-मढ़ा उपचा में उतर रहे रेत से भरे ट्रैक्टर; वीडियो बायरल ग्रामीण बोले- अधिकारी सिर्फ दिखावे के लिए बिना नंबर के खाली ट्रैक्टर पकड़ते हैं, रेंजर का दावा- रास्ते कटवाएंगे2