नगर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न गुमला: 23 फरवरी को प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में आज मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का तृतीय (फाइनल) रेंडमाइजेशन सम्पन्न कराया गया।यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक, नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता, तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।तृतीय रेंडमाइजेशन के उपरांत सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए अंतिम रूप से चिन्हित कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्मिक प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि तृतीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिससे मतदान कार्य पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण की जा रही हैं।
नगर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न गुमला: 23 फरवरी को प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में आज मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का तृतीय (फाइनल) रेंडमाइजेशन सम्पन्न कराया गया।यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक, नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता, तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।तृतीय रेंडमाइजेशन के उपरांत सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए अंतिम रूप से चिन्हित कर दिया गया
है। इसके साथ ही कार्मिक प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि तृतीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिससे मतदान कार्य पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण की जा रही हैं।
- गुमला: 23 फरवरी को प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में आज मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का तृतीय (फाइनल) रेंडमाइजेशन सम्पन्न कराया गया।यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक, नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता, तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।तृतीय रेंडमाइजेशन के उपरांत सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए अंतिम रूप से चिन्हित कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्मिक प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि तृतीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिससे मतदान कार्य पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण की जा रही हैं।2
- गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.3
- अब चक्काजाम करने के बाद SDM को गिरफ्तार किया गया1
- लोहरदगा का छोटा बड़ा खबर आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं आप लोग प्यार और आशीर्वाद दीजिए?1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के छारदा में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण संस्थान वीर सुभाष चंद्र बोस कौशल विकास केंद्र में आज एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज झारखंड एवं मिसेज इंडिया विजेता श्रीमती मधुलिका पाठक उपस्थित हुईं। उन्होंने संस्थान के छात्राओं, विशेषकर युवतियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनका मार्गदर्शन किया। व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास पर जोर देते हुए सत्र के दौरान मधुलिका पाठक ने 'पर्सनालिटी डेवलपमेंट' (व्यक्तित्व विकास) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की कला भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने मिसेज इंडिया तक का सफर तय किया। फैशन डिजाइनिंग और करियर की संभावनाएं पर संस्थान के फैशन डिजाइनिंग विभाग के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, यह अभिव्यक्ति का एक माध्यम है। उन्होंने वर्तमान समय में फैशन इंडस्ट्रीज में मौजूदा अपार संभावनाओं के बारे में चर्चा की और छात्रों को अपनी रचनात्मकता (creativity) को निखारने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण का संदेश महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए श्रीमती पाठक ने कहा, "जब एक महिला स्वावलंबी बनती है, तो वह पूरे समाज को सशक्त बनाती है।" उन्होंने संस्थान द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की सराहना की और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान ने उनका आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सेंटर मैनेजर रोशन लाल साहू ने कहा, "मधुलिका जी की उपस्थिति और उनके अनुभव हमारे छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे हैं। उनके द्वारा बताए गए टिप्स छात्रों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में मील का पत्थर साबित होंगे।" साथ ही साथ विद्यार्थियों के लिए एक गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपनी छोटी सी सेवा देने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहस्त्र स्वीकार किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।4
- ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्रभार रद्द कर पूर्व रेंजर को पुनः जिम्मेदारी देने की मांग की* गारु : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महत्वपूर्ण बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। विरोध के चौथे दिन डेढ़ गांव में ग्रामीणों और ग्राम प्रधान मिठू सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नए रेंजर के पदस्थापन का विरोध जताया गया और इसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई।बैठक में दौना, लाटु सहित कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि तरुण कुमार सिंह की नियमित पोस्टिंग चाईबासा वन प्रमंडल के आनंदपुर में है, जो बारेसांड़ से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी से अतिरिक्त प्रभार संभालने के कारण वन क्षेत्र के कार्यों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि बारेसांढ़ रेंजअत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है,जहां हाथियों सहित कई दुर्लभ वन्यजीव निवास करते हैं। ऐसे क्षेत्र में रेंजर की नियमित उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि तरुण कुमार सिंह पूर्व में भी बारेसांड़ रेंज में पदस्थापित रह चुके हैं और उस दौरान उनका कार्यकाल संतोषजनक नहीं रहा। ग्राम प्रधान मिठू सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पूर्व कार्यकाल में बिचौलियों को संरक्षण दिया गया और कई कार्य टेकरगार्ड के माध्यम से कराकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।इससे पूर्व दुरुप के प्रधान दानियल ब्रिजिया लाटु के प्रधान प्रकाश मुंडा तथा कुजरूम के प्रधान उपेन्द्र उरांव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात कर तरुण कुमार सिंह का अतिरिक्त प्रभार रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से मुख्य वन संरक्षक को लिखित आवेदन भी भेजा है।ग्रामीणों ने पूर्व रेंजर नंदकुमार मेहता को पुनः बारेसांड़ रेंज का प्रभार सौंपने की मांग करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वन क्षेत्र का संचालन बेहतर तरीके से हुआ था और उनका व्यवहार भी ग्रामीणों के प्रति सहयोगात्मक था।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने वन विभाग से इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र में नियमित रेंजर की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा और वन प्रबंधन सुचारू रूप से संचालित हो सके।1
- एक ओर सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने का दावा करती हैं, वहीं चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत झड़गाँव में आज भी बुनियादी सड़क सुविधा सपना बनी हुई है। जानकारी देते हुए शुक्रवार को शाम चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दशकों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गांव का संपर्क लगभग कट जाता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवेदन और शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण राजेश किशोर एक्का ने कहा कि वे लंबे समय से भूषण तिर्की और सरकार से सड़क निर्माण की गुहार लगा रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक गांव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। “हमें सिर्फ आश्वासन मिला, सड़क नहीं,” उन्होंने कहा। अलम बेला कुजूर ने बताया कि गाँव से मुख्य सड़क तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा है और बरसात में दलदल बन जाता है। स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अल्कमनी एक्का ने कहा कि फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक जोखिम उठाना पड़ता है क्योंकि एम्बुलेंस गांव के भीतर नहीं आती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब बैठक में छोटे वाहन की मांग की गई, तो अधिकारियों ने व्यंग्य करते हुए कहा, “एरोप्लेन से बात कीजिए, वह सीधे आपके गांव उड़कर आएगा।” इस टिप्पणी से ग्रामीणों में गहरा रोष है। मरियम इक्का ने बताया कि एम्बुलेंस केवल बैरटोली तक ही पहुंचती है। वहां से मरीजों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को कंधे पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण कई बार घर पर ही जोखिम भरा प्रसव कराना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।4
- अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रैली निकाला था? #shorts #election #chunav #ranchi #shortvideo #news #bjp1
- सिसई (गुमला)। श्री श्री ज्ञान मंदिर लावागाई स्कूल के बच्चों को "रामायण ज्ञान परीक्षा" में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया। तीन बार ओउ्मकार के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद गुमला जिला के जिलामंत्री मनीष बाबू एवं रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा सिसई के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा जी शामिल हुए। विद्यालय के कक्षा 4 से लेकर कक्षा 7 तक के 20 विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किये थे। जिसमें रौशनी कुमारी,आशीष गोप ,अमन गोप,अकलेश उरांव ,सुरजन साहु,रोशन उरांव,रितु कुमारी,बेबी कुमारी,सविता कुमारी,रवि उरांव,संदीप कुमार,शंकर गोप, अंकित साहू ,शिवानी कुमारी,अंचल कुमारी ,सूरज गोप संदीप कुमार, सुनीता कुमारी,प्रियांशु कुमारी ,सत्यम साहू शामिल हैं। सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनीष बाबू ने बताया की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल झारखण्ड प्रांत के निर्देश अनुसार, गुमला जिला के तत्वाधान में जिले के अनेकों निजी स्कूलों में रामायण ज्ञान का परीक्षा बच्चों से दिलवाया गया था। जिसका परिक्षाफल प्रमाण पत्र आ चुका है सभी स्कूलों में प्रमाण पत्र दिया जा रहा है,आज यहां भी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका मान बढ़ाया गया। वहीं विद्या मंदिर सिसई के प्रधानाध्यापक देवेंद्र वर्मा ने कहा की आज की स्थिति परिस्थिति को देखते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ अपने धर्म, संस्कार, संस्कृति, को भी जानना बहुत जरुरी है उन्होंने रामायण के अनेकों श्लोक बता कर बच्चों को रामायण के बारे में बताया, साथ ही उन्होंने सर्व प्रथम गुरु जी का पूजा क्यूँ करना चाहिए इसे हनुमान चालीसा के चौपाई, श्रीगुरु चरन सरोज रज,निजमन मुकुरु सुधारि। बरनउं रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि,बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार,बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार, पढ़कर बताया। और अंत में श्री श्री ज्ञान मंदिर के प्रधानाध्यापक बहुरा गोप ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर सहायक शिक्षक नरेंद्र साहू,मिथलेश साय, संजू साहू,अनिल उरांव,बिंदु देवी,सुजाता देवी,फूलकुमारी देवी, बूंदु गोप विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।4