logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता में फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि ये शिविर 22, 23 और 24 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। बुधवार, 22 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविरों के तहत दौसा पंचायत समिति की नांगल बैरसी, बांदीकुई की बिवाई, बसवा की चौबड़ीवाला, सिकराय की भंडारी व मोहचिंगपुरा, महवा की औण्डमीना, मंडावर की बावड़ीखेड़ा, लालसोट की देवली व निर्झरना, रामगढ़ पचवारा की डूंगरपुर, लवाण की डुंगरावता तथा सैंथल की रामपुरा उर्फ महाराजपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 23 जुलाई को बांदीकुई की मूंडघिस्या, बसवा की चान्देरा, सिकराय की सरूण्डला व मानपुर, महवा की खानपुर, मंडावर की उकरून्द, लालसोट की झांपदा व श्रीरामपुरा, नांगल राजावतान की हापावास, रामगढ़ पचवारा की निजामपुरा, लवाण की खानपुरा तथा सैंथल की बोरोदा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन होगा। इसी क्रम में 24 जुलाई को दौसा की सराय, बांदीकुई की खूंटला, सिकराय की ठीकरिया व गुमानपुरा, महवा की पावटा, मंडावर की बालाहेड़ा, लालसोट की खटवा और महाराजपुरा, रामगढ़ पचवारा की बीछा, लवाण की पीपल्या व चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

4 hrs ago
user_पत्रकार दीपक सैनी
पत्रकार दीपक सैनी
Court reporter Dausa, Rajasthan•
4 hrs ago

दौसा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता में फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि ये शिविर 22, 23 और 24 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। बुधवार, 22 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविरों के तहत दौसा पंचायत समिति की नांगल बैरसी, बांदीकुई की बिवाई, बसवा की चौबड़ीवाला, सिकराय की भंडारी व मोहचिंगपुरा, महवा की औण्डमीना, मंडावर की बावड़ीखेड़ा, लालसोट की देवली व निर्झरना, रामगढ़ पचवारा की डूंगरपुर, लवाण की डुंगरावता तथा सैंथल की रामपुरा उर्फ महाराजपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 23 जुलाई को बांदीकुई की मूंडघिस्या, बसवा की चान्देरा, सिकराय की सरूण्डला व मानपुर, महवा की खानपुर, मंडावर की उकरून्द, लालसोट की झांपदा व श्रीरामपुरा, नांगल राजावतान की हापावास, रामगढ़ पचवारा की निजामपुरा, लवाण की खानपुरा तथा सैंथल की बोरोदा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन होगा। इसी क्रम में 24 जुलाई को दौसा की सराय, बांदीकुई की खूंटला, सिकराय की ठीकरिया व गुमानपुरा, महवा की पावटा, मंडावर की बालाहेड़ा, लालसोट की खटवा और महाराजपुरा, रामगढ़ पचवारा की बीछा, लवाण की पीपल्या व चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सतीश जी पूनिया को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। राजस्थान की माटी के लाल सतीश जी पूनिया अब राज्यसभा के मंच के जरिए किसानों और जनसरोकार की बात करेंगे।
    1
    सतीश जी पूनिया को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। राजस्थान की माटी के लाल सतीश जी पूनिया अब राज्यसभा के मंच के जरिए किसानों और जनसरोकार की बात करेंगे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • दौसा जिले के लालसोट उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को काफी दिनों के लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश हुई है। इस बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश होने के बाद से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, पिछले महीने खरीफ फसलों की बुवाई करने के बाद से ही किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। समय पर हुई इस वर्षा से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे उनकी बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों ने इसे खेती के लिए बेहद लाभदायक बताया है, जिससे उनके चेहरे खिल उठे हैं।
    2
    दौसा जिले के लालसोट उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को काफी दिनों के लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश हुई है। इस बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश होने के बाद से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं, पिछले महीने खरीफ फसलों की बुवाई करने के बाद से ही किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। समय पर हुई इस वर्षा से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे उनकी बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों ने इसे खेती के लिए बेहद लाभदायक बताया है, जिससे उनके चेहरे खिल उठे हैं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अलवर के राजगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार न्यायिक मुख्यालय राजगढ़ में न्यायिक अधिकारियों द्वारा 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य विषय "नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर व भविष्य की रक्षा करें" रखा गया था। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीणा ने अराधना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कावास का बाग, राजगढ़), अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 प्रशंसा अग्रवाल ने श्रुति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजगढ़) और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने शालोम इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल (माचाड़ी रोड, राजगढ़) में शिविर आयोजित किए। वहीं, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने स्वामी गंगा भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (राजगढ़) और रेनी की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा चौहान ने विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय (रैनी) में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इन शिविरों में पीएलबी सुबेंद्र कुमार सैनी और शिवाकांत शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने नालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविरों के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम और पोक्सो (POCSO) एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही, विद्यालयों में 'कोर्ट वाली दीदी' नाम की एक शिकायत पेटी रखी गई। बच्चों को बताया गया कि वे इस शिकायत पेटी में साइबर ठगी या नशे से पीड़ित व्यक्ति जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत डाल सकते हैं, जिनका उचित निस्तारण किया जाएगा। इन स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब का भी गठन किया गया, जो समय-समय पर बच्चों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा। इस दौरान बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।
    4
    अलवर के राजगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार न्यायिक मुख्यालय राजगढ़ में न्यायिक अधिकारियों द्वारा 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य विषय "नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर व भविष्य की रक्षा करें" रखा गया था।

इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीणा ने अराधना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कावास का बाग, राजगढ़), अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 प्रशंसा अग्रवाल ने श्रुति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजगढ़) और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने शालोम इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल (माचाड़ी रोड, राजगढ़) में शिविर आयोजित किए। वहीं, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने स्वामी गंगा भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (राजगढ़) और रेनी की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा चौहान ने विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय (रैनी) में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इन शिविरों में पीएलबी सुबेंद्र कुमार सैनी और शिवाकांत शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने नालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

शिविरों के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम और पोक्सो (POCSO) एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही, विद्यालयों में 'कोर्ट वाली दीदी' नाम की एक शिकायत पेटी रखी गई। बच्चों को बताया गया कि वे इस शिकायत पेटी में साइबर ठगी या नशे से पीड़ित व्यक्ति जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत डाल सकते हैं, जिनका उचित निस्तारण किया जाएगा। इन स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब का भी गठन किया गया, जो समय-समय पर बच्चों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा। इस दौरान बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में बलघाट की सड़क पिछले एक साल से अधूरी पड़ी हुई है, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सड़क का निर्माण कार्य जनवरी के महीने में शुरू किया गया था, जिसके बाद बाकी पूरी सड़क तो बनकर तैयार हो गई, लेकिन एक छोटा सा टुकड़ा अधूरा ही छोड़ दिया गया। यह अधूरा हिस्सा पिछले एक साल से इसी हाल में पड़ा हुआ है और बार-बार ध्यान आकर्षित करने के बावजूद इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
    1
    करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में बलघाट की सड़क पिछले एक साल से अधूरी पड़ी हुई है, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सड़क का निर्माण कार्य जनवरी के महीने में शुरू किया गया था, जिसके बाद बाकी पूरी सड़क तो बनकर तैयार हो गई, लेकिन एक छोटा सा टुकड़ा अधूरा ही छोड़ दिया गया। यह अधूरा हिस्सा पिछले एक साल से इसी हाल में पड़ा हुआ है और बार-बार ध्यान आकर्षित करने के बावजूद इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत और डोटासरा ने दी गिरफ्तारी जयपुर। दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध तेज कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के साथ पुलिस ने बर्बरता की, जिसके विरोध में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी और पुलिस के साथ थाने पहुंचे। शाम होते-होते पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इस दौरान कांग्रेस से जुड़े युवाओं ने बसों को रोककर विरोध जताया और नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए हिरासत की कार्रवाई जारी रखी।
    1
    राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत और डोटासरा ने दी गिरफ्तारी
जयपुर। दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध तेज कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के साथ पुलिस ने बर्बरता की, जिसके विरोध में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 
जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी और पुलिस के साथ थाने पहुंचे।
शाम होते-होते पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इस दौरान कांग्रेस से जुड़े युवाओं ने बसों को रोककर विरोध जताया और नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए हिरासत की कार्रवाई जारी रखी।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    28 min ago
  • दौसा में हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 21 जुलाई को कलक्ट्रेट पावर हाउस से संचालित 11 केवी आगरा रोड प्रथम और आगरा रोड-द्वितीय फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सहायक अभियंता (एचटीएम) नेहा मीणा ने बताया कि 11 केवी आगरा रोड-प्रथम फीडर की विद्युत आपूर्ति 21 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देवजी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय तथा इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। इसी प्रकार, 11 केवी आगरा रोड-द्वितीय फीडर की विद्युत आपूर्ति 21 जुलाई को दोपहर 3 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बंद रखी जाएगी। इस समय अवधि के दौरान इम्पल्स कॉलेज, कपिल विहार, सरस दूध डेयरी, बिचलवास रोड, गिर्राज मंदिर, अतिथि होटल, सत्कार होटल, हवेली होटल, जोरावर नगर, गोविंद देवजी मंदिर के सामने का क्षेत्र, सुभी हॉस्पिटल, राजाहेड़ा और इस फीडर से जुड़े सभी संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
    1
    दौसा में हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 21 जुलाई को कलक्ट्रेट पावर हाउस से संचालित 11 केवी आगरा रोड प्रथम और आगरा रोड-द्वितीय फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सहायक अभियंता (एचटीएम) नेहा मीणा ने बताया कि 11 केवी आगरा रोड-प्रथम फीडर की विद्युत आपूर्ति 21 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देवजी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय तथा इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

इसी प्रकार, 11 केवी आगरा रोड-द्वितीय फीडर की विद्युत आपूर्ति 21 जुलाई को दोपहर 3 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बंद रखी जाएगी। इस समय अवधि के दौरान इम्पल्स कॉलेज, कपिल विहार, सरस दूध डेयरी, बिचलवास रोड, गिर्राज मंदिर, अतिथि होटल, सत्कार होटल, हवेली होटल, जोरावर नगर, गोविंद देवजी मंदिर के सामने का क्षेत्र, सुभी हॉस्पिटल, राजाहेड़ा और इस फीडर से जुड़े सभी संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • जयपुर में ओला के ड्राइवर भाई काफी परेशान हैं। उन्हें 10 किलोमीटर की दूरी से एयरपोर्ट पर आने का निमंत्रण आ रहा है। जस्ट जयपुर लाइव के अनुसार, इतनी दूरी से मिल रहे इस निमंत्रण के कारण जयपुर के ओला चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    जयपुर में ओला के ड्राइवर भाई काफी परेशान हैं। उन्हें 10 किलोमीटर की दूरी से एयरपोर्ट पर आने का निमंत्रण आ रहा है। जस्ट जयपुर लाइव के अनुसार, इतनी दूरी से मिल रहे इस निमंत्रण के कारण जयपुर के ओला चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    34 min ago
  • राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी हुई है। इस प्रदर्शन के तुरंत बाद हुई कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस के कई अन्य प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी हुई है। इस प्रदर्शन के तुरंत बाद हुई कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस के कई अन्य प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    47 min ago
  • अलवर के राजगढ़ स्थित दौलतपुरा के कोली मोहल्ला में मुख्य रास्ते की खस्ताहाली से ग्रामीण बेहद परेशान हैं और लगातार शिकायतों के बावजूद इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे गांव के इस मुख्य रास्ते पर लगभग 1 से 2 फीट तक पानी भरा रहता है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से गुजरते समय सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को झेलनी पड़ती है, जिनके स्कूल जाते वक्त कपड़े गंदे हो जाते हैं। यह रास्ता गांव के करीब 150 घरों का मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों का रवैया बेपरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में जलभराव और बदहाली की शिकायत सरपंच से भी की गई है और विधायक को भी इस समस्या की पूरी जानकारी है, फिर भी कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि इस स्थिति को सुनने और सुधारने को तैयार नहीं है।
    3
    अलवर के राजगढ़ स्थित दौलतपुरा के कोली मोहल्ला में मुख्य रास्ते की खस्ताहाली से ग्रामीण बेहद परेशान हैं और लगातार शिकायतों के बावजूद इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे गांव के इस मुख्य रास्ते पर लगभग 1 से 2 फीट तक पानी भरा रहता है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से गुजरते समय सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को झेलनी पड़ती है, जिनके स्कूल जाते वक्त कपड़े गंदे हो जाते हैं।

यह रास्ता गांव के करीब 150 घरों का मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों का रवैया बेपरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में जलभराव और बदहाली की शिकायत सरपंच से भी की गई है और विधायक को भी इस समस्या की पूरी जानकारी है, फिर भी कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि इस स्थिति को सुनने और सुधारने को तैयार नहीं है।
    user_Sunil
    Sunil
    राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.