logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलवर के राजगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार न्यायिक मुख्यालय राजगढ़ में न्यायिक अधिकारियों द्वारा 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य विषय "नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर व भविष्य की रक्षा करें" रखा गया था। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीणा ने अराधना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कावास का बाग, राजगढ़), अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 प्रशंसा अग्रवाल ने श्रुति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजगढ़) और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने शालोम इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल (माचाड़ी रोड, राजगढ़) में शिविर आयोजित किए। वहीं, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने स्वामी गंगा भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (राजगढ़) और रेनी की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा चौहान ने विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय (रैनी) में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इन शिविरों में पीएलबी सुबेंद्र कुमार सैनी और शिवाकांत शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने नालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविरों के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम और पोक्सो (POCSO) एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही, विद्यालयों में 'कोर्ट वाली दीदी' नाम की एक शिकायत पेटी रखी गई। बच्चों को बताया गया कि वे इस शिकायत पेटी में साइबर ठगी या नशे से पीड़ित व्यक्ति जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत डाल सकते हैं, जिनका उचित निस्तारण किया जाएगा। इन स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब का भी गठन किया गया, जो समय-समय पर बच्चों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा। इस दौरान बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।

6 hrs ago
user_Neeraj Maheshwari
Neeraj Maheshwari
Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
6 hrs ago
ea5ececf-2c34-4c86-bd2f-3143d55c82d3

अलवर के राजगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार न्यायिक मुख्यालय राजगढ़ में न्यायिक अधिकारियों द्वारा 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य विषय "नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर व भविष्य की रक्षा करें" रखा गया था। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक

121e0f4c-70c3-4146-b12b-110f4afc6d34

मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीणा ने अराधना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कावास का बाग, राजगढ़), अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 प्रशंसा अग्रवाल ने श्रुति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजगढ़) और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने शालोम इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल (माचाड़ी रोड, राजगढ़) में शिविर आयोजित किए। वहीं, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने स्वामी गंगा भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (राजगढ़) और रेनी की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा

चौहान ने विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय (रैनी) में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इन शिविरों में पीएलबी सुबेंद्र कुमार सैनी और शिवाकांत शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने नालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविरों के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम और पोक्सो (POCSO) एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही, विद्यालयों में 'कोर्ट वाली दीदी' नाम की एक शिकायत

पेटी रखी गई। बच्चों को बताया गया कि वे इस शिकायत पेटी में साइबर ठगी या नशे से पीड़ित व्यक्ति जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत डाल सकते हैं, जिनका उचित निस्तारण किया जाएगा। इन स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब का भी गठन किया गया, जो समय-समय पर बच्चों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा। इस दौरान बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अलवर के राजगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार न्यायिक मुख्यालय राजगढ़ में न्यायिक अधिकारियों द्वारा 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य विषय "नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर व भविष्य की रक्षा करें" रखा गया था। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीणा ने अराधना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कावास का बाग, राजगढ़), अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 प्रशंसा अग्रवाल ने श्रुति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजगढ़) और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने शालोम इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल (माचाड़ी रोड, राजगढ़) में शिविर आयोजित किए। वहीं, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने स्वामी गंगा भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (राजगढ़) और रेनी की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा चौहान ने विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय (रैनी) में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इन शिविरों में पीएलबी सुबेंद्र कुमार सैनी और शिवाकांत शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने नालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविरों के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम और पोक्सो (POCSO) एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही, विद्यालयों में 'कोर्ट वाली दीदी' नाम की एक शिकायत पेटी रखी गई। बच्चों को बताया गया कि वे इस शिकायत पेटी में साइबर ठगी या नशे से पीड़ित व्यक्ति जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत डाल सकते हैं, जिनका उचित निस्तारण किया जाएगा। इन स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब का भी गठन किया गया, जो समय-समय पर बच्चों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा। इस दौरान बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।
    4
    अलवर के राजगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार न्यायिक मुख्यालय राजगढ़ में न्यायिक अधिकारियों द्वारा 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य विषय "नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर व भविष्य की रक्षा करें" रखा गया था।

इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीणा ने अराधना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कावास का बाग, राजगढ़), अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 प्रशंसा अग्रवाल ने श्रुति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजगढ़) और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने शालोम इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल (माचाड़ी रोड, राजगढ़) में शिविर आयोजित किए। वहीं, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने स्वामी गंगा भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (राजगढ़) और रेनी की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा चौहान ने विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय (रैनी) में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इन शिविरों में पीएलबी सुबेंद्र कुमार सैनी और शिवाकांत शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने नालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

शिविरों के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम और पोक्सो (POCSO) एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही, विद्यालयों में 'कोर्ट वाली दीदी' नाम की एक शिकायत पेटी रखी गई। बच्चों को बताया गया कि वे इस शिकायत पेटी में साइबर ठगी या नशे से पीड़ित व्यक्ति जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत डाल सकते हैं, जिनका उचित निस्तारण किया जाएगा। इन स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब का भी गठन किया गया, जो समय-समय पर बच्चों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा। इस दौरान बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल उपखंड क्षेत्र में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद दोपहर से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और ग्रामीणों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। ग्रामीण रोशन, नवरत्न और सूरज ने बताया कि कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, लेकिन इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। यह रिमझिम बारिश खरीफ की फसलों के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जना, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आसमान में कई दिनों से काले-पीले बादल छाए हुए हैं और लगातार बिजली कड़कने व बादल गरजने की आवाजें आ रही हैं। ग्रामीणों ने दिन भर भारी बारिश होने की संभावना जताई थी, हालांकि दोपहर से रिमझिम बारिश का ही दौर जारी है।
    2
    राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल उपखंड क्षेत्र में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद दोपहर से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और ग्रामीणों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। ग्रामीण रोशन, नवरत्न और सूरज ने बताया कि कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, लेकिन इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। यह रिमझिम बारिश खरीफ की फसलों के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जा रही है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जना, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आसमान में कई दिनों से काले-पीले बादल छाए हुए हैं और लगातार बिजली कड़कने व बादल गरजने की आवाजें आ रही हैं। ग्रामीणों ने दिन भर भारी बारिश होने की संभावना जताई थी, हालांकि दोपहर से रिमझिम बारिश का ही दौर जारी है।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के दौसा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष केशव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2011 के तहत पात्र पीड़ितों और उनके आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पीड़ितों को न्याय के साथ-साथ जरूरी आर्थिक संबल प्रदान करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के दौरान कुल 10 आवेदन पत्रों पर विचार किया गया, जिसमें से पात्र प्रकरणों में कुल 9 लाख 75 हजार रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई है। इस बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश प्रेम राजेश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संतोष अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. ऋचा कौशिक, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, राजकीय अधिवक्ता गोपाल लाल शर्मा तथा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा उपस्थित रहे।
    1
    राजस्थान के दौसा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष केशव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2011 के तहत पात्र पीड़ितों और उनके आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पीड़ितों को न्याय के साथ-साथ जरूरी आर्थिक संबल प्रदान करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक के दौरान कुल 10 आवेदन पत्रों पर विचार किया गया, जिसमें से पात्र प्रकरणों में कुल 9 लाख 75 हजार रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई है। इस बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश प्रेम राजेश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संतोष अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. ऋचा कौशिक, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, राजकीय अधिवक्ता गोपाल लाल शर्मा तथा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अलवर के राजगढ़ स्थित गंगाबाग में श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का भव्य वरमाला महोत्सव वैदिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अलौकिक और दिव्य आयोजन को देखने के लिए मेला परिसर में देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी भव्य झांकियों के साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता जानकी को फेरे स्थल तक लाया गया और पूरे विधि-विधान से कन्यादान की रस्म अदा की गई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का वरमाला महोत्सव संपन्न हुआ। इस आयोजन का विशेष आकर्षण दिल्ली और जयपुर से विशेष रूप से मंगवाई गईं 11-11 फीट लंबी दो भव्य पुष्प मालाएं रहीं। इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का कोलकाता व दुबई से मंगवाए गए विशेष इत्रों से अभिषेक कर उन्हें सुगंधित किया गया। आकर्षक फूल बंगला झांकी, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य आतिशबाजी ने पूरे आयोजन को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया। मंदिर के महंत पूरन दास और एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी वैदिक परंपरा के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे हैं। इस अवसर पर ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज, उत्तराधिकारी उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज, नागपाल शर्मा माचाड़ी, आईआरएस अधिकारी मिश्रीलाल मीना, प्रधान जयराम दास महाराज, विरेन्द्र दाधिच, भाजपा के बन्नाराम मीणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल खेड़ा, सचिव हरिओम गुप्ता और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    अलवर के राजगढ़ स्थित गंगाबाग में श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का भव्य वरमाला महोत्सव वैदिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अलौकिक और दिव्य आयोजन को देखने के लिए मेला परिसर में देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी भव्य झांकियों के साक्षी बने।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता जानकी को फेरे स्थल तक लाया गया और पूरे विधि-विधान से कन्यादान की रस्म अदा की गई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का वरमाला महोत्सव संपन्न हुआ। इस आयोजन का विशेष आकर्षण दिल्ली और जयपुर से विशेष रूप से मंगवाई गईं 11-11 फीट लंबी दो भव्य पुष्प मालाएं रहीं। इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का कोलकाता व दुबई से मंगवाए गए विशेष इत्रों से अभिषेक कर उन्हें सुगंधित किया गया। आकर्षक फूल बंगला झांकी, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य आतिशबाजी ने पूरे आयोजन को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया।

मंदिर के महंत पूरन दास और एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी वैदिक परंपरा के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे हैं। इस अवसर पर ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज, उत्तराधिकारी उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज, नागपाल शर्मा माचाड़ी, आईआरएस अधिकारी मिश्रीलाल मीना, प्रधान जयराम दास महाराज, विरेन्द्र दाधिच, भाजपा के बन्नाराम मीणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल खेड़ा, सचिव हरिओम गुप्ता और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Ram Ratan meena
    Ram Ratan meena
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • जयपुर के विराटनगर क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेद औषधालय किशनपुरा में पिछले कई वर्षों से भारी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। औषधालय परिसर और उसके आसपास पिछले कई सालों से गंदा पानी जमा है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके अलावा, अस्पताल के गोदाम की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। बारिश के मौसम में गोदाम की छत से पानी टपकता है, जिससे वहां रखी बेशकीमती सरकारी दवाइयों और रिकॉर्ड के खराब होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है। औषधालय में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका भारद्वाज ने बताया कि औषधालय में लंबे समय से कंपाउंडर (नर्स) और सफाई कर्मचारी के पद खाली पड़े हैं। स्टाफ न होने के कारण उन्हें मरीजों को देखने के साथ-साथ कंपाउंडिंग, दवा वितरण, साफ-सफाई और कागजी कार्रवाई तक का सारा काम खुद अकेले ही संभालना पड़ रहा है, जिससे उन पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि औषधालय के बाहर से गंदे पानी की तुरंत निकासी करवाई जाए, टपकती छत की मरम्मत हो और रिक्त पदों पर जल्द से जल्द स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि मरीजों को सुचारू रूप से इलाज मिल सके।
    1
    जयपुर के विराटनगर क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेद औषधालय किशनपुरा में पिछले कई वर्षों से भारी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। औषधालय परिसर और उसके आसपास पिछले कई सालों से गंदा पानी जमा है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके अलावा, अस्पताल के गोदाम की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। बारिश के मौसम में गोदाम की छत से पानी टपकता है, जिससे वहां रखी बेशकीमती सरकारी दवाइयों और रिकॉर्ड के खराब होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

औषधालय में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका भारद्वाज ने बताया कि औषधालय में लंबे समय से कंपाउंडर (नर्स) और सफाई कर्मचारी के पद खाली पड़े हैं। स्टाफ न होने के कारण उन्हें मरीजों को देखने के साथ-साथ कंपाउंडिंग, दवा वितरण, साफ-सफाई और कागजी कार्रवाई तक का सारा काम खुद अकेले ही संभालना पड़ रहा है, जिससे उन पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि औषधालय के बाहर से गंदे पानी की तुरंत निकासी करवाई जाए, टपकती छत की मरम्मत हो और रिक्त पदों पर जल्द से जल्द स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि मरीजों को सुचारू रूप से इलाज मिल सके।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    6 hrs ago
  • दौसा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता में फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि ये शिविर 22, 23 और 24 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। बुधवार, 22 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविरों के तहत दौसा पंचायत समिति की नांगल बैरसी, बांदीकुई की बिवाई, बसवा की चौबड़ीवाला, सिकराय की भंडारी व मोहचिंगपुरा, महवा की औण्डमीना, मंडावर की बावड़ीखेड़ा, लालसोट की देवली व निर्झरना, रामगढ़ पचवारा की डूंगरपुर, लवाण की डुंगरावता तथा सैंथल की रामपुरा उर्फ महाराजपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 23 जुलाई को बांदीकुई की मूंडघिस्या, बसवा की चान्देरा, सिकराय की सरूण्डला व मानपुर, महवा की खानपुर, मंडावर की उकरून्द, लालसोट की झांपदा व श्रीरामपुरा, नांगल राजावतान की हापावास, रामगढ़ पचवारा की निजामपुरा, लवाण की खानपुरा तथा सैंथल की बोरोदा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन होगा। इसी क्रम में 24 जुलाई को दौसा की सराय, बांदीकुई की खूंटला, सिकराय की ठीकरिया व गुमानपुरा, महवा की पावटा, मंडावर की बालाहेड़ा, लालसोट की खटवा और महाराजपुरा, रामगढ़ पचवारा की बीछा, लवाण की पीपल्या व चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    1
    दौसा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता में फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि ये शिविर 22, 23 और 24 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे।

बुधवार, 22 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविरों के तहत दौसा पंचायत समिति की नांगल बैरसी, बांदीकुई की बिवाई, बसवा की चौबड़ीवाला, सिकराय की भंडारी व मोहचिंगपुरा, महवा की औण्डमीना, मंडावर की बावड़ीखेड़ा, लालसोट की देवली व निर्झरना, रामगढ़ पचवारा की डूंगरपुर, लवाण की डुंगरावता तथा सैंथल की रामपुरा उर्फ महाराजपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद 23 जुलाई को बांदीकुई की मूंडघिस्या, बसवा की चान्देरा, सिकराय की सरूण्डला व मानपुर, महवा की खानपुर, मंडावर की उकरून्द, लालसोट की झांपदा व श्रीरामपुरा, नांगल राजावतान की हापावास, रामगढ़ पचवारा की निजामपुरा, लवाण की खानपुरा तथा सैंथल की बोरोदा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन होगा। इसी क्रम में 24 जुलाई को दौसा की सराय, बांदीकुई की खूंटला, सिकराय की ठीकरिया व गुमानपुरा, महवा की पावटा, मंडावर की बालाहेड़ा, लालसोट की खटवा और महाराजपुरा, रामगढ़ पचवारा की बीछा, लवाण की पीपल्या व चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • जयपुर के विराटनगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पावटा की तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव एवं सिविल न्यायाधीश पूजा धानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन व अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है और यदि विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, तो उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सदैव दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में ममता शर्मा (पीएलवी) ने भी विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता, नशा मुक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर श्री दीपक यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नेहा यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग परिश्रम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों से होकर गुजरता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्ति, कानूनी जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्त समाज एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
    1
    जयपुर के विराटनगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पावटा की तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव एवं सिविल न्यायाधीश पूजा धानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन व अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है और यदि विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, तो उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सदैव दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में ममता शर्मा (पीएलवी) ने भी विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता, नशा मुक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

विद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर श्री दीपक यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नेहा यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग परिश्रम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों से होकर गुजरता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्ति, कानूनी जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्त समाज एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    6 hrs ago
  • अलवर के दौलतपुरा स्थित कोली मोहल्ला में मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। पूरे गांव को जोड़ने वाले इस मुख्य रास्ते पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे यहां रहने वाले लगभग 150 परिवारों का आना-जाना दूभर हो गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सबसे ज्यादा आफत छोटे-छोटे बच्चों पर आ पड़ी है, जिनके कपड़े स्कूल जाते वक्त पानी और कीचड़ में सन जाते हैं। इस गंभीर समस्या के बावजूद स्थानीय लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बदहाली को लेकर सरपंच से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं क्षेत्र के विधायक को भी इस पूरी स्थिति की जानकारी है, इसके बावजूद कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि सुध लेने को तैयार नहीं है।
    3
    अलवर के दौलतपुरा स्थित कोली मोहल्ला में मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। पूरे गांव को जोड़ने वाले इस मुख्य रास्ते पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे यहां रहने वाले लगभग 150 परिवारों का आना-जाना दूभर हो गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सबसे ज्यादा आफत छोटे-छोटे बच्चों पर आ पड़ी है, जिनके कपड़े स्कूल जाते वक्त पानी और कीचड़ में सन जाते हैं।

इस गंभीर समस्या के बावजूद स्थानीय लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बदहाली को लेकर सरपंच से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं क्षेत्र के विधायक को भी इस पूरी स्थिति की जानकारी है, इसके बावजूद कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि सुध लेने को तैयार नहीं है।
    user_Sunil
    Sunil
    राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.