विश्व थैलेसीमिया डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित। आबूरोड। विश्व थैलेसीमिया डे के अवसर पर तलहटी स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के रोटरी ग्लोबल थैलेसीमिया डे केयर सेंटर में थैलेसीमिया डे मनाया गया। इस अवसर पर थैलेसीमिक बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः 3100 रुपए, 2100 रुपए एवं 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि संकल्प इंडिया फाउंडेशन की ओर से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा ने बच्चों को विशेष दिन की शुभकामनाएं देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर रक्त चढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं ट्रॉमा सेंटर तलहटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रश्मिकात ने डे केयर सेंटर को और अधिक सुविधायुक्त बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश गुप्ता ने बच्चों के परिजनों को थैलेसीमिया से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संकल्प इंडिया फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर धार्मिक ने विवाह से पूर्व थैलेसीमिया जांच करवाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए राम प्रताप विमला देवी बाकलीवाल ट्रस्ट की ओर से भोजन एवं फल-फ्रूट्स की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट सदस्य राजेंद्र बाकलीवाल ने बच्चों को अपने जीवन की ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि इन बच्चों की मुस्कान उन्हें प्रेरणा देती है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितेश बंसल ने बच्चों के सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की, वहीं डॉ. अजय सिंगला ने बच्चों को शिक्षित होकर समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी सलीम खान एवं ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल वर्मा ने किया।
विश्व थैलेसीमिया डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित। आबूरोड। विश्व थैलेसीमिया डे के अवसर पर तलहटी स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के रोटरी ग्लोबल थैलेसीमिया डे केयर सेंटर में थैलेसीमिया डे मनाया गया। इस अवसर पर थैलेसीमिक बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः 3100
रुपए, 2100 रुपए एवं 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि संकल्प इंडिया फाउंडेशन की ओर से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा ने बच्चों को विशेष दिन की शुभकामनाएं देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर रक्त चढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं ट्रॉमा सेंटर तलहटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रश्मिकात ने डे केयर सेंटर को और अधिक सुविधायुक्त बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश
गुप्ता ने बच्चों के परिजनों को थैलेसीमिया से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संकल्प इंडिया फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर धार्मिक ने विवाह से पूर्व थैलेसीमिया जांच करवाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए राम प्रताप विमला देवी बाकलीवाल ट्रस्ट की ओर से भोजन एवं फल-फ्रूट्स की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट सदस्य राजेंद्र बाकलीवाल ने बच्चों को अपने जीवन की ऊर्जा का स्रोत बताते
हुए कहा कि इन बच्चों की मुस्कान उन्हें प्रेरणा देती है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितेश बंसल ने बच्चों के सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की, वहीं डॉ. अजय सिंगला ने बच्चों को शिक्षित होकर समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी सलीम खान एवं ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल वर्मा ने किया।
- विश्व थैलेसीमिया डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित। आबूरोड। विश्व थैलेसीमिया डे के अवसर पर तलहटी स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के रोटरी ग्लोबल थैलेसीमिया डे केयर सेंटर में थैलेसीमिया डे मनाया गया। इस अवसर पर थैलेसीमिक बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः 3100 रुपए, 2100 रुपए एवं 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि संकल्प इंडिया फाउंडेशन की ओर से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा ने बच्चों को विशेष दिन की शुभकामनाएं देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर रक्त चढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं ट्रॉमा सेंटर तलहटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रश्मिकात ने डे केयर सेंटर को और अधिक सुविधायुक्त बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश गुप्ता ने बच्चों के परिजनों को थैलेसीमिया से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संकल्प इंडिया फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर धार्मिक ने विवाह से पूर्व थैलेसीमिया जांच करवाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए राम प्रताप विमला देवी बाकलीवाल ट्रस्ट की ओर से भोजन एवं फल-फ्रूट्स की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट सदस्य राजेंद्र बाकलीवाल ने बच्चों को अपने जीवन की ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि इन बच्चों की मुस्कान उन्हें प्रेरणा देती है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितेश बंसल ने बच्चों के सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की, वहीं डॉ. अजय सिंगला ने बच्चों को शिक्षित होकर समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी सलीम खान एवं ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल वर्मा ने किया।4
- राजस्थान में परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी सख्ती, पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सिरोही समेत प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। अभ्यर्थियों की गहन तलाशी, दस्तावेजों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।यह सख्ती मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद बढ़ाई गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना और लाखों छात्रों की सालभर की मेहनत को सुरक्षित रखना है। पिछले वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल गिरोहों के मामलों ने प्रदेश में बड़ा विवाद खड़ा किया था। इसी को देखते हुए अब परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ता, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल प्रतिबंध और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों से भी समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।1
- Post by Pemaram Garasiya1
- रानीवाड़ा के मालवाड़ा चार रास्ता पर जमा कचरा गौवंश के लिए जानलेवा बन गया है। पॉलीथिन खाने से कई गायें बीमार पड़ रही हैं, जिससे उनके जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- *बाली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि बाली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। बाली फालना महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बाली के प्रताप चौक पर क्रांतिमंच बाली की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “महाराणा प्रताप की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। इस अवसर पर क्रांतिमंच बाली के संयोजक प्रवीण प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद बाली के अध्यक्ष सुरेश कंसारा, समरसता प्रमुख लकमा राम परमार बोया, कमलेश मारू, गणपत सिंह, अजय पाल सिंह, मुकेश चौधरी, भेरू सिंह, चंद्रपाल सिंह, मुकेश शर्मा, अचल सिंह राव, सुरेंद्र रावल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था। उनकी वीरता, त्याग और स्वाभिमान की गाथाएं आज भी देशवासियों को प्रेरित करती हैं।4
- उदयपुर जिले के कानोड़ में जमीन विवाद को लेकर जैन और सोनी समाज में तनाव, प्रशासन ने कराया मामला शांत कानोड़ कस्बे में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर जैन और सोनी समाज आमने-सामने आ गए। विवाद उस समय बढ़ गया जब जवाहर विद्यापीठ शिक्षण संस्थान की ओर से विवादित भूमि पर लोहे की जालियां लगाने का कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही सोनी समाज के लोग मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। मामले की जानकारी पर एएसआई लालूराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। तहसीलदार वगता राम पुरोहित ने दोनों पक्षों से वार्ता कर समझाइश की, जिसके बाद लोहे की जालियां हटवा दी गईं। विवादित भूमि के पास सोनी समाज के भैरूजी बावजी का प्राचीन स्थान स्थित है, जबकि समीप ही जैन समाज का शिक्षण संस्थान संचालित है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले के समाधान के लिए संयुक्त टीम गठित की है। राजस्व विभाग रिकॉर्ड के आधार पर जमीन का सीमांकन करेगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- जालौर शनिवार को ग्राम रथ अभियान के तहत गांव में लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी दी *ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक* *मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल* *कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की* जालोर 9 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया। संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की। *संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश* राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल, श्रीमती मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। *संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक* इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा। *शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ* शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा। *13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी* ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।2
- भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई निःशुल्क शीतल जल सेवा। आबूरोड। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज से आबूरोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए निःशुल्क शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई। इस सेवा के अंतर्गत ट्रेनों के जनरल कोच के सामने ठंडे पानी के कैंपर लगाए जा रहे हैं, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। प्रतिदिन लगभग 50 ठंडे पानी के कैंपर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा यह सेवा आगामी डेढ़ से दो माह तक लगातार संचालित की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्त्ता अरविंद अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट सदैव सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के साथ समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। इसी क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की टंकियां एवं परिंडे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि मूक प्राणियों को भी इस गर्मी में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराना एक छोटा लेकिन अत्यंत उपयोगी प्रयास है, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। परिषद का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि आवश्यकता के समय समाज के प्रत्येक वर्ग एवं जीव-जंतुओं तक राहत पहुँचाना है। इस पुनीत सेवा कार्य की स्थानीय नागरिकों, रेल यात्रियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। यह पहल सेवा, मानवता और जीवों के प्रति करुणा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।2