logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*“रेस्क्यू के बाद मादा पैंथर शावक को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया”* *समय पर उपचार से बची जान, वन विभाग की तत्परता से सफल ऑपरेशन* *सवाई माधोपुर,5 अप्रेल ।* रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कुशालीपुरा रेंज में वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा एक मादा पैंथर शावक का सफल रेस्क्यू कर उपचार के बाद सुरक्षित रूप से पुनः वन क्षेत्र में छोड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 6 माह की मादा पैंथर शावक अपनी मां से बिछड़ने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति में मिली। रेस्क्यू टीम के सदस्य जसकरण मीणा द्वारा तत्परता दिखाते हुए शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर रणथंभौर टाइगर रिजर्व स्थित वन्यजीव चिकित्सालय लाया गया। उप वन संरक्षक मानस सिंह के निर्देशन में शावक का उपचार किया गया। उप निदेशक (पशु चिकित्सा) डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि शावक को फ्लूड थेरेपी, ऑक्सीजन थेरेपी एवं जीवन रक्षक दवाइयां देकर उपचारित किया गया, जिससे उसकी स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ के पश्चात मादा शावक को सावधानीपूर्वक उसकी मां के संभावित क्षेत्र (टेरिटरी) में पुनः छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रह सके। वन विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव का जीवन बचाया जा सका है। —000—

4 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
4 hrs ago

*“रेस्क्यू के बाद मादा पैंथर शावक को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया”* *समय पर उपचार से बची जान, वन विभाग की तत्परता से सफल ऑपरेशन* *सवाई माधोपुर,5 अप्रेल ।* रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कुशालीपुरा रेंज में वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा एक मादा पैंथर शावक का सफल रेस्क्यू कर उपचार के बाद सुरक्षित रूप से पुनः वन क्षेत्र में छोड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 6 माह की मादा पैंथर शावक अपनी मां से बिछड़ने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति में मिली। रेस्क्यू टीम के सदस्य जसकरण मीणा द्वारा तत्परता दिखाते हुए शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर रणथंभौर टाइगर रिजर्व स्थित वन्यजीव चिकित्सालय लाया गया। उप वन संरक्षक मानस सिंह के निर्देशन में शावक का उपचार किया गया। उप निदेशक (पशु चिकित्सा) डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि शावक को फ्लूड थेरेपी, ऑक्सीजन थेरेपी एवं जीवन रक्षक दवाइयां देकर उपचारित किया गया, जिससे उसकी स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ के पश्चात मादा शावक को सावधानीपूर्वक उसकी मां के संभावित क्षेत्र (टेरिटरी) में पुनः छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रह सके। वन विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव का जीवन बचाया जा सका है। —000—

More news from Rajasthan and nearby areas
  • बाघिन टी-111 (शक्ति) ने मगरमच्छ का शिकार सवाई माधोपुर रणथंभौर नेशनल पार्क में रविवार को 7 साल की बाघिन टी-111 (शक्ति) ने मगरमच्छ का शिकार किया। घटना सुबह की सफारी के दौरान जोन नंबर 4 के जामुन देह क्षेत्र में करीब 9 बजे हुई। बाघिन तालाब के किनारे घात लगाकर बैठी हुई थी। जैसे ही मगरमच्छ तालाब के किनारे आया, वह उस पर टूट पड़ी और जबड़े में कसकर दबोच लिया। मगरमच्छ को संभलने का मौका तक नहीं मिला। करीब 10 मिनट तक बाघिन और मगरमच्छ के बीच संघर्ष चला, जिसमें मगरमच्छ मारा गया। बाघिन उसे खींचकर चट्टानों पर ले गई। पर्यटकों ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें बाघिन के जबड़े में मगरमच्छ दबा हुआ दिखाई दे रहा है।
    1
    बाघिन टी-111 (शक्ति) ने मगरमच्छ का शिकार
सवाई माधोपुर रणथंभौर नेशनल पार्क में रविवार को 7 साल की बाघिन टी-111 (शक्ति) ने मगरमच्छ का शिकार किया। घटना सुबह की सफारी के दौरान जोन नंबर 4 के जामुन देह क्षेत्र में करीब 9 बजे हुई।
बाघिन तालाब के किनारे घात लगाकर बैठी हुई थी। जैसे ही मगरमच्छ तालाब के किनारे आया, वह उस पर टूट पड़ी और जबड़े में कसकर दबोच लिया। मगरमच्छ को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
करीब 10 मिनट तक बाघिन और मगरमच्छ के बीच संघर्ष चला, जिसमें मगरमच्छ मारा गया। बाघिन उसे खींचकर चट्टानों पर ले गई। पर्यटकों ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें बाघिन के जबड़े में मगरमच्छ दबा हुआ दिखाई दे रहा है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • ​उनियारा.ककोड कस्बे के शीतला माता मोहल्ले में पिछले कई दिनों से गहराते जल संकट ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहल्ले वासी तरस रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ​समस्या की गंभीरता ​मोहल्ले वासियों का कहना है कि नलों में पानी नहीं आने के कारण उन्हें दूर-दराज के इलाकों या हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खारा और लाल पानी उगल रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। ​प्रशासनिक लापरवाही के आरोप ​स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि: ​उन्होंने जेईएन (JEN), लाइनमैन और सरपंच से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। ​ग्रामीणों के अनुसार, पास की अन्य गलियों में तो पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है, लेकिन शीतला मोहल्ले के साथ पक्षपात किया जा रहा है। ​एक निवासी ने बताया कि सरपंच ने तीन दिन पहले पाइप लाइन डलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। ​निवासियों की पुकार ​मोहल्ले के एक युवक ने कहा, "हम पिछले 15 दिनों से बेहद परेशान हैं। न नहाने के लिए पानी है और न ही पीने के लिए। हमने सरपंच को वीडियो भी भेजा, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।" महिलाओं ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। ​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस संकट को कितनी गंभीरता से लेता है।
    1
    ​उनियारा.ककोड कस्बे के शीतला माता मोहल्ले में पिछले कई दिनों से गहराते जल संकट ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहल्ले वासी तरस रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
​समस्या की गंभीरता
​मोहल्ले वासियों का कहना है कि नलों में पानी नहीं आने के कारण उन्हें दूर-दराज के इलाकों या हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खारा और लाल पानी उगल रहा है, जो पीने योग्य नहीं है।
​प्रशासनिक लापरवाही के आरोप
​स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि:
​उन्होंने जेईएन (JEN), लाइनमैन और सरपंच से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
​ग्रामीणों के अनुसार, पास की अन्य गलियों में तो पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है, लेकिन शीतला मोहल्ले के साथ पक्षपात किया जा रहा है।
​एक निवासी ने बताया कि सरपंच ने तीन दिन पहले पाइप लाइन डलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
​निवासियों की पुकार
​मोहल्ले के एक युवक ने कहा, "हम पिछले 15 दिनों से बेहद परेशान हैं। न नहाने के लिए पानी है और न ही पीने के लिए। हमने सरपंच को वीडियो भी भेजा, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।" महिलाओं ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस संकट को कितनी गंभीरता से लेता है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    4 min ago
  • Post by Sandeep Gupta
    1
    Post by Sandeep Gupta
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 🌿🍂 ❤️‍🩹🙇🏻‍♂️ *रहमतों के फूल बरसते हैं,* *जब महादेव का दीदार होता है...😍* *बड़े ही किस्मत वाले होते हैं,* *जिनको महादेव से प्यार होता है..!!😍❤️* ┏ *━━━━━━━━━━━━━━━━┓* *♥️ 𝐇𝐀𝐑 𝐇𝐀𝐑 𝐌𝐀𝐇𝐀𝐃𝐄𝐕♥️* ┗ *━━━━━━━━━━━━━━━━┛*
    1
    🌿🍂 ❤️‍🩹🙇🏻‍♂️
*रहमतों के फूल बरसते हैं,* 
*जब महादेव का दीदार होता है...😍* 
*बड़े ही किस्मत वाले होते हैं,* 
*जिनको महादेव से प्यार होता है..!!😍❤️* 
┏ *━━━━━━━━━━━━━━━━┓* 
*♥️ 𝐇𝐀𝐑 𝐇𝐀𝐑 𝐌𝐀𝐇𝐀𝐃𝐄𝐕♥️*
┗ *━━━━━━━━━━━━━━━━┛*
    user_Vijendra jangid
    Vijendra jangid
    Bonli, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लालसोट उपखंड में आज रविवार को श्याम संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में नई अनाज मंडी से विशाल निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्तों जिसमें महिला- पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों के हाथों में श्याम निशान लिए श्याम भक्त श्याम बाबा के जयकारों के साथ के रवाना हुए। सभी श्याम भक्तों ने निशान यात्रा के दौरान केसरिया रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। जिसके कारण पूरा वातावरण श्याम मय हो रहा था। वही निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। निशान यात्रा में श्याम वक्त नाचते गाते हुए श्याम भजनों का आनंद लेते हुए रवाना हुए। वही जगह-जगह श्याम भक्तों द्वारा शीतल पेय जल‌ की व्यवस्था भी की गई। यह निशान यात्रा लगभग 1 किलोमीटर लंबी थी जिसके कारण देखने वालों का मेला सा लगा रहा। सभी श्याम भक्तों ने इस निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्याम संकल्प सेवा समिति के कार्यकर्ता अपनी व्यवस्थाएं बनाकर इस निशान यात्रा में सहयोग करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
    2
    लालसोट उपखंड में आज रविवार को श्याम संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में नई अनाज मंडी से विशाल निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्तों जिसमें महिला- पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों के हाथों में श्याम निशान लिए श्याम भक्त श्याम बाबा के जयकारों के साथ के रवाना हुए। सभी श्याम भक्तों ने निशान यात्रा के दौरान  केसरिया रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। जिसके कारण पूरा वातावरण श्याम मय हो रहा था। वही निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। निशान यात्रा में श्याम वक्त नाचते गाते हुए श्याम भजनों का आनंद लेते हुए रवाना हुए। वही जगह-जगह श्याम भक्तों द्वारा शीतल पेय जल‌ की व्यवस्था भी की गई। यह निशान यात्रा लगभग 1 किलोमीटर लंबी थी जिसके कारण देखने वालों का मेला सा लगा रहा। सभी श्याम भक्तों ने इस निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्याम संकल्प सेवा समिति के कार्यकर्ता अपनी व्यवस्थाएं बनाकर इस निशान यात्रा में सहयोग करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। शहर में बिजली निगम की ओर से डिस्कॉम क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 का रविवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आगाज हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीणा और विशिष्ट अतिथि गंगापुर सिटी अधिशासी अभियंता और करौली के अधीक्षण अभियंता रूपसिंह गुर्जर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बदनसिंह गुर्जर ने विधिवत रूप से फीता काटकर और बल्ले से पहली गेंद खेल विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप जोशी, कुंजीलाल मीणा, समाजसेवी राजेश काका खन्ना सहित विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेम और सदभाव बढ़ता है, साथ ही खेल शारीरिक जीवन में काफी महत्व रखते है। खेलों से शरीर स्वस्थ्य रहता है और शरीर में स्फुर्ति आती है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। कमेटी के पदाधिकारी भूपेश शर्मा, वीरसिंह, मनीष, श्रीमोहन, विकास अग्रवाल और विजेन्द्र आदि ने बताया कि कार्यक्रम में गंगापुर सिटी के अलावा जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, खंडार, मलारना, निवाई सहित कई टीमें भाग ले रही है। पहले दिन रविवार को उदघाटन मैच गंगापुर सिटी और दौसा के बीच खेला गया। गंगापुर सिटी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 137 रनों का बडा स्कोर खड़ा किया। इसमें टीम के राजेश मीणा ने 48 और लोकेश मीणा ने 58 रनों का सहयोग किया। दौसा की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन ही बना पाई और ढेर हो गई। मैच में कैच ऑफ दा मैच पवन सैन रहे।
    1
    गंगापुर सिटी। 
शहर में बिजली निगम की ओर से डिस्कॉम क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 का रविवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आगाज हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीणा और विशिष्ट अतिथि गंगापुर सिटी अधिशासी अभियंता और करौली के अधीक्षण अभियंता रूपसिंह गुर्जर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बदनसिंह गुर्जर ने विधिवत रूप से फीता काटकर और बल्ले से पहली गेंद खेल विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप जोशी, कुंजीलाल मीणा, समाजसेवी राजेश काका खन्ना सहित विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेम और सदभाव बढ़ता है, साथ ही खेल शारीरिक जीवन में काफी महत्व रखते है। खेलों से शरीर स्वस्थ्य रहता है और शरीर में स्फुर्ति आती है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। कमेटी के पदाधिकारी भूपेश शर्मा, वीरसिंह, मनीष, श्रीमोहन, विकास अग्रवाल और विजेन्द्र आदि ने बताया कि कार्यक्रम में गंगापुर सिटी के अलावा जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, खंडार, मलारना, निवाई सहित कई टीमें भाग ले रही है। पहले दिन रविवार को उदघाटन मैच गंगापुर सिटी और दौसा के बीच खेला गया। गंगापुर सिटी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 137 रनों का बडा स्कोर खड़ा किया। इसमें टीम के राजेश मीणा ने 48 और लोकेश मीणा ने 58 रनों का सहयोग किया। दौसा की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन ही बना पाई और ढेर हो गई। मैच में कैच ऑफ दा मैच पवन सैन रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *सवाई माधोपुर,5 अप्रेल ।* रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कुशालीपुरा रेंज में वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा एक मादा पैंथर शावक का सफल रेस्क्यू कर उपचार के बाद सुरक्षित रूप से पुनः वन क्षेत्र में छोड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 6 माह की मादा पैंथर शावक अपनी मां से बिछड़ने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति में मिली। रेस्क्यू टीम के सदस्य जसकरण मीणा द्वारा तत्परता दिखाते हुए शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर रणथंभौर टाइगर रिजर्व स्थित वन्यजीव चिकित्सालय लाया गया। उप वन संरक्षक मानस सिंह के निर्देशन में शावक का उपचार किया गया। उप निदेशक (पशु चिकित्सा) डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि शावक को फ्लूड थेरेपी, ऑक्सीजन थेरेपी एवं जीवन रक्षक दवाइयां देकर उपचारित किया गया, जिससे उसकी स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ के पश्चात मादा शावक को सावधानीपूर्वक उसकी मां के संभावित क्षेत्र (टेरिटरी) में पुनः छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रह सके। वन विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव का जीवन बचाया जा सका है। —000—
    1
    *सवाई माधोपुर,5 अप्रेल ।* रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कुशालीपुरा रेंज में वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा एक मादा पैंथर शावक का सफल रेस्क्यू कर उपचार के बाद सुरक्षित रूप से पुनः वन क्षेत्र में छोड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 6 माह की मादा पैंथर शावक अपनी मां से बिछड़ने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति में मिली। रेस्क्यू टीम के सदस्य जसकरण मीणा द्वारा तत्परता दिखाते हुए शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर रणथंभौर टाइगर रिजर्व स्थित वन्यजीव चिकित्सालय लाया गया।
उप वन संरक्षक मानस सिंह के निर्देशन में शावक का उपचार किया गया। उप निदेशक (पशु चिकित्सा) डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि शावक को फ्लूड थेरेपी, ऑक्सीजन थेरेपी एवं जीवन रक्षक दवाइयां देकर उपचारित किया गया, जिससे उसकी स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ।
स्वास्थ्य लाभ के पश्चात मादा शावक को सावधानीपूर्वक उसकी मां के संभावित क्षेत्र (टेरिटरी) में पुनः छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रह सके।
वन विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव का जीवन बचाया जा सका है। 
—000—
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.