बांधवगढ़ में युवा बाघ की रहस्यमयी मौत, हर पहलू से जांच में जुटा वन विभाग बांधवगढ़ में युवा बाघ की रहस्यमयी मौत, हर पहलू से जांच में जुटा वन विभाग उमरिया तपस गुप्ता बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में एक युवा बाघ का शव मिलने से वन विभाग सतर्क हो गया है। बाघ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वन विभाग ने मामले की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद विसरा नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वन विभाग के अनुसार, 3 अगस्त की दोपहर नियमित गश्त के दौरान मानपुर बफर परिक्षेत्र के बीट मानपुर में गश्ती दल को एक बाघ का शव मिला। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और विस्तृत निरीक्षण शुरू किया। देर शाम होने के कारण शव को रातभर कड़ी निगरानी में घटनास्थल पर ही रखा गया। अगले दिन 4 अगस्त को जांच अभियान और तेज कर दिया गया। डॉग स्क्वाड की सहायता से आसपास के जंगल में सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी फंदे, हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही हाथियों की मदद से भी आसपास के जंगल का व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या अस्वाभाविक सामग्री बरामद नहीं हुई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर और संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय सेंगर ने मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया। परीक्षण में बाघ के सभी दांत और नाखून सुरक्षित पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया अवैध शिकार की आशंका मजबूत नहीं मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मृत बाघ की अनुमानित आयु 4 से 5 वर्ष है, जबकि उसका लिंग स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के दौरान आवश्यक विसरा नमूने एकत्र कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की निर्धारित मानक कार्यप्रणाली के अनुसार बाघ के शव का अंतिम संस्कार किया गया। जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान NTCA के प्रतिनिधि अक्षय दलवी, नायब तहसीलदार, जनप्रतिनिधि तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि बाघ की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। वैज्ञानिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही। तब तक वन विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।
बांधवगढ़ में युवा बाघ की रहस्यमयी मौत, हर पहलू से जांच में जुटा वन विभाग बांधवगढ़ में युवा बाघ की रहस्यमयी मौत, हर पहलू से जांच में जुटा वन विभाग उमरिया तपस गुप्ता बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में एक युवा बाघ का शव मिलने से वन विभाग सतर्क हो गया है। बाघ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वन विभाग ने मामले की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद विसरा नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वन विभाग के अनुसार, 3 अगस्त की दोपहर नियमित गश्त के दौरान मानपुर बफर परिक्षेत्र के बीट मानपुर में गश्ती दल को एक बाघ का शव मिला। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और विस्तृत निरीक्षण शुरू किया। देर शाम होने के कारण शव को रातभर कड़ी निगरानी में घटनास्थल पर ही रखा गया। अगले दिन 4 अगस्त को जांच अभियान और तेज कर दिया गया। डॉग स्क्वाड की सहायता से आसपास के जंगल में सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी फंदे, हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही हाथियों की मदद से भी आसपास के जंगल का व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या अस्वाभाविक सामग्री बरामद नहीं हुई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर और संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय सेंगर ने मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया। परीक्षण में बाघ के सभी दांत और नाखून सुरक्षित पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया अवैध शिकार की आशंका मजबूत नहीं मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मृत बाघ की अनुमानित आयु 4 से 5 वर्ष है, जबकि उसका लिंग स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के दौरान आवश्यक विसरा नमूने एकत्र कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की निर्धारित मानक कार्यप्रणाली के अनुसार बाघ के शव का अंतिम संस्कार किया गया। जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान NTCA के प्रतिनिधि अक्षय दलवी, नायब तहसीलदार, जनप्रतिनिधि तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि बाघ की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। वैज्ञानिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही। तब तक वन विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।
- दतिया में कांग्रेस की 'ऐतिहासिक' जीत पर शहडोल में जश्न* अजय अवस्थी बोले— "भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश" शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया। जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा। "जनता का भरोसा और विकास की जीत": अजय अवस्थी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।" उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। 3
- अनूपपुर पुलिस द्वारा जादू-टोना के शक में की गई बुजुर्ग महिला की हत्या का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अनूपपुर। थाना जैतहरी पुलिस ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई है। दिनांक 03/08/2026 को फरियादी कोमल सिंह निवासी ग्राम केरहा भेलमा, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर ने थाना में सूचना दी कि उसके घर के पास रहने वाली रामबाई गोंड़ जो रिश्ते में उसकी सास लगती है, जिनके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी, अकेले घर में रहती थी। उनका अपने परिवार से पुराना विवाद भी चलता था। फरियादी ने बताया कि दिनांक 02/08/2026 को सुबह लगभग 09.00 बजे वह अपने घर में खाना बना रहा था, तभी घर के सामने मैदान से हल्ला-गोहार सुनाई दी। छत से आकर देखा तो रामबाई के भतीजे सुरेश गोंड़ और फूल सिंह गोंड़, रामबाई के साथ मारपीट कर रहे थे और मारपीट के बाद उसे उठाकर उसके घर की तरफ ले जा रहे थे। वह दोनों के भय के कारण रामबाई को बचाने नहीं गया और दिन में अपने काम से अचलपुर चला गया। आज दिनांक 03/08/2026 को सुबह लगभग 06.00 बजे उठा तो देखा कि रामबाई अपने घर में नहीं दिख रही है, तब उसने गुलाब सिंह को बताया कि कल सुरेश और फूलसिंह ने रामबाई के साथ मारपीट की है और वह आज दिख नहीं रही है। तब गुलाब और भीखम सिंह उपसरपंच के घर गए और घटना के बारे में बताया। उपसरपंच ने कहा कि आस-पास के लोगों को इकट्ठा कर लो, मैं आ रहा हूं। उपसरपंच तथा अन्य लोगों के साथ रामबाई के घर आए तो देखा कि रामबाई घर के सामने परछी के नीचे खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। तब उपसरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 260/26 धारा 103(1), 3(5) B.N.S. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश सिंह गोंड़ पिता बुद्धू सिंह गोंड़ उम्र 25 वर्ष एवं फूल सिंह गोंड़ पिता स्व. रामकृपाल सिंह उम्र 34 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम केरहा भेलमा, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया - रामबाई सिंह गोंड़ रिश्ते में हमारी बड़का दाई (बड़ी मां) लगती है, जो जादू-टोना करना जानती थी। कुछ दिन पहले हमसे बोली थी कि अब तीन आदमी सुरेश, फूलसिंह और रामकृपाल बचे हैं, इनमें से किसी एक की मृत्यु एक माह के अंदर हो जाएगी। पिछले वर्ष बुद्धू सिंह (सुरेश सिंह गोंड़ के पिता) की मृत्यु हो गई थी और लगभग एक माह पहले रामकृपाल (फूल सिंह के पिता) की मृत्यु हो जाने से हमें पूरी शंका हो गई कि बड़का दाई ही ऐसा कर रही है। घर में अन्य लोगों की भी तबियत खराब रहती थी, तो हम लोग सोचे कि अब हम दोनों ही बचे हैं तो बड़का दाई हमको भी जादू-टोना से मार देगी। हम दोनों ने मिलकर बड़का दाई को मार डालने की योजना बनाकर दिनांक 02/08/2026 को समय लगभग 09.00 बजे सुबह उसके घर जान से मारने की नियत से जा रहे थे, तो बड़का दाई रामबाई अपने घर में ताला लगाकर रोपा लगाने जा रही थी, जो अपने घर से थोड़ी दूरी में कोमल सिंह के घर के पीछे खेल मैदान में मिल गई। हमने कहा कि चल बड़का दाई हमारे घर में जो जादू-टोना कर रखा है उसे ठीक कर, तो वह बोली कि मैं नहीं जाऊंगी, बोली कि अब तुम दोनों की बारी है। तब हम लोगों ने डंडे एवं लात-घूसों से रामबाई को छाती, पेट, पसलियों तथा जबड़ों में मारते रहे, जब तक वह मर नहीं गई। मरने के बाद मैं सिर तरफ पकड़ा और फूलसिंह पैर पकड़कर उठाकर उसे उसके घर के सामने बनी परछी के नीचे छोड़कर अपने घर भाग गए। उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगनाथ मरकाम, श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री नवीन तिवारी के निर्देशन में उक्त हत्या का खुलासा करने में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार, उपनिरीक्षक अमर लाल यादव, सउनि जय सिंह, प्र.आर. राजकुमार मार्को, आर. मनीष तोमर, आर. विजय टाटू की सराहनीय भूमिका रही।4
- बैगा बैगी चौराहे पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, पानी टंकी निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा बैगा बैगी चौराहे पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, पानी टंकी निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा क्षतिग्रस्त प्रतिमा की शीघ्र मरम्मत और नियमित साफ-सफाई के दिए निर्देश डिंडौरी, 4 अगस्त। जिले की पहचान माने जाने वाले बैगा बैगी चौराहे पर मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन पानी टंकी के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर की नजर बैगा बैगी प्रतिमा पर भी पड़ी, जहां क्षति दिखाई देने पर उन्होंने तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही चौराहे की नियमित साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदारी तय करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि बैगा बैगी चौराहा जिले की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसकी स्वच्छता, सुंदरता और गरिमा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, दतिया की ऐतिहासिक जीत पर ब्यौहारी में कांग्रेस का भव्य विजय उत्सव, गूंजे जीत के जयघोष ब्यौहारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्यौहारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियाँ साझा कीं, आतिशबाजी की और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र, जनता के विश्वास तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों की ऐतिहासिक जीत बताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी 'पिंटू' ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी राजनीति को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रदेश की जनता के बदलते जनमत का स्पष्ट संकेत है और आने वाले समय में कांग्रेस और भी अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी। कार्यक्रम में विनोद ताम्रकार, हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र परोहा, गीता कोल, हरिशंकर कोरी, पुष्पेंद्र पटेल, इस्लाम खान, हरि सिंह, गंगाराम बर्मन, विनय द्विवेदी, अनुराज तिवारी, राज, आशीष शुक्ला, अयोध्या गुप्ता, बल्ली, प्रियदर्शी तिवारी, हसन खान, सूर्य प्रकाश पाठक, विक्रम कोल, नीरेंद्र शर्मा, अनिल पटेल, अनिल नामदेव, बसंत साहू, राकेश चतुर्वेदी, पप्पू साकेत, राकेश पटेल, इंद्र कुमार पाठक, विक्रम सिंह बघेल, रमेश शर्मा सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने एवं जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।1
- कटनी में राजस्व व्यवस्था पर 'ब्रेक', पटवारियों की बेमियादी हड़ताल से थमे हजारों काम बस्ते जमा, विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़े; नामांतरण, सीमांकन, खसरा-नक्शा, गिरदावरी और प्रमाण-पत्र सत्यापन पर असर कटनी। कटनी जिले में मंगलवार से शुरू हुई पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर पहले ही दिन साफ दिखाई देने लगा। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले के पटवारियों ने अपने शासकीय बस्ते जमा कर दिए, विभागीय व्हाट्सऐप समूह छोड़ दिए और नियमित शासकीय कार्यों का बहिष्कार कर दिया। इससे राजस्व विभाग की व्यवस्था पर सीधा असर पड़ने लगा है। पटवारी संघ का कहना है कि वेतन विसंगति, पदोन्नति और अन्य लंबित मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन, सांकेतिक विरोध और सामूहिक अवकाश के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद प्रदेशभर में बेमियादी हड़ताल का फैसला लिया गया। हड़ताल के चलते नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा-खसरा, फसल गिरदावरी, आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्रों के सत्यापन सहित राजस्व विभाग के अधिकांश काम प्रभावित हो रहे हैं। यदि हड़ताल लंबी चली तो हजारों आवेदनों का निपटारा अटक सकता है और आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अगस्त से प्रस्तावित जन विश्वास अभियान पर भी इस आंदोलन की छाया पड़ने की संभावना है। पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक लंबित मांगों पर शासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- 59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश 59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश रोजगार सहायक पर भेदभाव के आरोप की जांच, मजदूरी भुगतान, छात्रवृत्ति और अतिक्रमण के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश डिंडौरी, 4 अगस्त। जिले की साप्ताहिक जनसुनवाई मंगलवार को आमजन के लिए राहत का मंच बन गई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की 59 शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाएगा और हर प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, बिजली, अवैध कब्जा, मजदूरी भुगतान, आम रास्ता, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अधूरे विकास कार्यों से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। प्रत्येक शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों से जवाब तलब करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे चर्चित मामला शहपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत करौंदी का रहा, जहां ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर आवास प्लस सर्वे सहित विभिन्न योजनाओं में भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। शिकायत को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा मुकुटपुर निवासी विशाल शर्मा की बीएसएनएल कार्य में लगी जेसीबी मशीन के लंबित भुगतान, मुडकी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता बहाल कराने, छात्रा आराधना चंदेल की छात्रवृत्ति एवं आवास योजना की समस्या तथा बरबसपुर निवासी राजेन्द्र सिंह मरावी की तीन माह से लंबित मजदूरी भुगतान जैसी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल इस बार जनसुनवाई में शिकायतों के साथ स्वास्थ्य की भी चिंता की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित सभी आवेदकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों का रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस पहल की लोगों ने सराहना की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने की औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित न्याय और राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर शासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करें।1
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर रत्नाकर झा ने 48 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पटना निवासी श्रीमती दीना बाई पनिका ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के जमुना कॉलोनी निवासी श्रीमती मीनू पांडे ने अपनी पुत्री का ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम बीड़ निवासी श्रीमती चंद्रावती ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम छुलहा निवासी पूरन सिंह गोंड ने भू-अभिलेख में खसरा नंबर दर्ज किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम धनगवां निवासी सत्यनारायण पटेल ने सीमांकन संबंधी प्रकरण के निराकरण तथा वार्ड क्रमांक 13, अनूपपुर निवासी रमाकांत पाल ने रिकॉर्ड सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री झा ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- बागेश्वर धाम सरकार आए जिला कटनी और जंतर मंतर पर विद्यार्थियों को दी चेतावनी बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का धर्म है कि वह अपने अधिकारियों अधिकारों के लिए लड़े लेकिन किसी को अनुचित भाषा का प्रयोग अमर यदि शब्दों का चयन न करें1
- जादू टोना के शक में की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या वेंकटनगर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा हत्या में शामिल दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार अनूपपूर - दिनांक 03/08/26 को फरियादी कोमल सिह निवासी ग्राम केरहा भेलमा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर ने सूचना दिया कि मेरा घर के पास रहने वाली रामबाई गोंड़ जो रिश्ते में मेरी सास लगती है जिनके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई है। अकेले घर में रहती थी जिनका अपने परिवार से पुराना विवाद भी चलता था कल दिनांक 2.8.26 को सुबह लगभग 9.00 बजे की बात है । मैं अपने घर में खाना बना रहा था,घर के सामने मैदान से मैं हल्ला गोहार सुना तो अपने छत से आकर देखा तो रामबाई के भतीजा सुरेश गोंड़ और फुल सिहं गोंड़, रामबाई को मारपीट कर रहे थे और मारपीट बाद उसे उठाकर उसके घर तरफ ले जा रहे थे मै दोनो के भय के कारण रामबाई को बचाने नहीं गया और दिन मे अपने काम से अचलपुर चला गया आज दिनांक 3.8.26 को लगभग सुबह 6:00बजे उठा तो देखा की रामबाई के घर मे नहीं दिख रही है तब मैं गुलाब सिह को बताया कि कल सुरेश और फूलसिंह ने रामबाई को मारपीट किये है। वह आज दिख नहीं रही है । तब गुलाब और भीखम सिहं उपसरंपच के घर गये और घटना के बारे में बतायें तब उपसंरपच बोला कि पास पडोस को इकठा कर लो में आ रहा हुं उपसंरपच तथा अन्य लोगो के साथ राम बाई के घर आया तो देखा कि रामबाई घर के सामने परछी के नीचे खून से लथपथ मृत्य अवस्था में पड़ी थी तब उपसंरपच ने घटना की सूचना पुलिस को दी रामबाई को फूल सिहं गोड़ एवं सुरेश गोड़ दोनो जान से मारने की नियत से मारपीट की है । जिससे आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई है और रामबाई का शव उसके घऱ के सामने परछी के नीछे मृत अवस्था मे पडा है । दोनो व्यक्ति मैदान से लाकर उसके घऱ के सामने छोड़ गये है । उपरोक्त सूचना मे थाना जैतहरी में अप. क्रमांक 260/26 धारा 103(1),3(5) B.N.S. का कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश सिंह गोंड़ पिता बुद्धू सिंह गोंड़ उम्र 25 वर्ष एवं फूल सिंह गोंड़ पिता स्व.रामकृपाल सिंह उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम केरहा भेलमा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त किया गया है । आरोपीगणों द्वारा पूँछताँछ पर बताया गया कि रामबाई सिंह गोंड़ रिश्ते में हमारी बड़का दाई(बड़ी मां) लगती है जो जादू टोना करना जानती थी जो कुछ दिन पहले हमसे बोली थी कि अब तीन आदमी सुरेश, फूलसिंह और रामकृपाल बचे है इनमें से किसी एक की मृत्यु एक माह के अंदर हो जायेगी पिछले वर्ष बुद्धु सिंह (सुरेश सिंह गोंड़ के पिता) की मृत्यु हो गई थी और लगभग एक माह पहले रामकृपाल(फूल सिंह के पिता) की मृत्यु हो जाने से हमें पूरी शंका हो गई कि बड़का दाई (बड़ी मां) ही ऐसा कर रही है घर में अन्य लोगों की भी तबियत खराब रहती थी तो हम लोग सोचे कि अब हम दोनो ही बचे है तो बड़का दाई(बड़ी मां) हमको भी जादू टोना से मार देगी हम दोनो नें मिलकर बड़का दाई को मार डालने की योजना बनाकर दिनांक 02/08/2026 को समय लगभग 09.00 बजे सुबह उसके घर जान से मारने की नियत से जा रहे थे तो बड़का दाई रामबाई अपने घर में ताला लगाकर रोपा लगाने जा रही थी जो अपने घर से थोडी दूरी में कोमल सिंह के घर के पीछे खेल मैदान में मिल गई हमनें कहा कि चल बड़का दाई हमारे घर में जो जादू टोना कर रखा है उसे ठीक कर तो वह वोली कि मैं नही जाउंगी बोली कि अब तुम दोनो की बारी है तब हमलोगों नें डण्डे एवं लात घूसो से रामबाई को छाती, पेट, पसलियो तथा जबडो में मारते रहे जब तक वह मर नही गई मरने के बाद मैं सिर तरफ पकडा और फूलसिंह पैर पकड़कर उठाकर उसे उसके घर के सामने बनी परछी के नीचे छोड़कर अपने घर भाग गये। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम,श्रीमान एसडीओ(पी.) नवीन तिवारी के निर्देशन में उक्त हत्या का खुलासा करने मे थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ,चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरी.प्रवीण कुमार साहू, उपनिरी. सुरेश अहिरवार, उपनिरी.अमर लाल यादव,सउनि.जय सिंह ,प्र.आर. राजकुमार मार्को ,आर. मनीष तोमर आर. विजय टाटू, की सराहनीय भूमिका रही ।4