CHAKAR Nager.ब्लाक स्तरीय जमुना पारी बकरी मेले का आयोजन किया गया *ब्लाक स्तरीय जमुना पारी बकरी मेले का आयोजन किया गया*। चकरनगर इटावा। ब्लाक स्तरीय यमुना पारी बकरी मेले का आयोजन किया गया। चकरनगर ब्लाक में यमुना पारी बकरी मेले का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में पशु पालकों ने लिया भाग। चकरनगर उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार की देखा रेख में किया गया यमुना पारी बकरी मेले का आयोजन। इस मेले का मुख्य उद्देश्य यमुना पारी बकरीयो का सुधार एवं संरक्षण सही होना चाहिए। इस मेले में चकरनगर ब्लाक की लगभग समस्त ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में पशु पालकों ने भाग लिया और अपनी कीमती बकरियों का किया प्रदर्शन। उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य पशु पालक को यमुना पारी बकरीयो के पालन पोषण और नस्ल सुधार संरक्षण की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करना है। साथ ही उन्होंने बकरियों का भी किया चयन भी ,चयनित बकरियो को सी आई आर जी फरह मथुरा भेजा जाएगा। जन्हा से यमुना पारी बकरियों के बच्चो को उत्पन्न किया जाएगा। उत्पन्न उन्ही बच्चो को पशु पालकों को वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर के अपर निदेशक ग्रेट 2 डा विजय बीर चंद्रयान ने फीता काट कर किया। श्री चंद्रयान ने आए हुए पशु पालकों को संबोधित करते हुए यमुना पारी बकरियों की विशेषताओं उनके आर्थिक महत्व और वैज्ञानिक पालन पद्धति के बारे में जानकारी दी। इस मेले का मुख्य उद्देश्य पशु पालकों को उन्नत नस्ल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पशु पालकों की आय का एक मजबूत माध्यम पर जोर देना है। जिससे पशु पालक खुशहाल होगा।इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा धर्मेंद्र कुमार , डा धर्मेंद्र कुमार मिश्रा जे डी, डा एम के सिंह, एससी मथुरा सहित अन्य मौजूद रहे।

- Post by Urvashi singh1
- औरैया में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपने साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप पर हुए जानलेवा हमले का मामला उठाया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता विवेक कश्यप पर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई न करते हुए आरोपियों का चालान शांति भंग की आशंका में बीएनएस की धारा में कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने असंतोष जताते हुए 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला न्यायाधीश को भी अवगत करा दिया गया है।1
- इटावा से बड़ी खबर इटावा नंदपुर गांव में ड्रोन हेलीकॉप्टर गेहूं के खेत में गिर गांव वालों में मची अफरा तफरी। थाना सैफई के अंतर्गत आने वाला नंदपुर गांव। एक गेहूं के खेत में अचानक एक छोटा मानवरहित 'ड्रोन हेलीकॉप्टर' आकर गिर गया। अचानक आसमान से गिरती हुई वस्तु को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मंजर का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ड्रोन गिरने की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह ड्रोन किसका है और किस उद्देश्य से उड़ाया जा रहा था।4
- क्षेत्र में अचानक शनिवार को करीब चार बजे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने खेतों से लेकर खलिहानों तक तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। मौसम विभाग पहले ही बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका था, जिसके चलते फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई थी वही असर अब रामपुरा क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। *खेतों में खड़ी फसल बर्बाद* कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल अभी खड़ी थी, जो ओलों की तेज मार से झुककर जमीन पर बिछ गई। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पहले से तैयार फसल अचानक आई इस आपदा को झेल नहीं पाई। *कटी फसल भी नहीं बची* जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में ही रखी थी, उनकी मुश्किल और बढ़ गई। बारिश और ओलों से भीगने के कारण फसल खराब होने लगी है। *भूसा भी हुआ खराब* कुछ किसानों ने फसल से भूसा तैयार कर लिया था, लेकिन खेतों में रखा भूसा भी ओलावृष्टि और बारिश की चपेट में आकर भीग गया। इससे पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो सकता है। *किसानों का छलका दर्द* पीड़ित किसानों सुरेश चंद्र,अमर सिंह,राजू,मोहित,रामसुंदर,अनिल,सुनील का कहना है कि “पूरे साल मेहनत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया।” कई किसानों के सामने अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। *प्रशासन से मुआवजे की मांग* क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों राम सिंह,राम कुमार,सोहन,अजीत,सुनील,ने राहत की मांग उठाई है, क्योंकि ओलावृष्टि सीधे उनकी आजीविका पर असर डालती है। लगातार बदल रहे मौसम के कारण किसान पहले से ही चिंतित हैं। और कटाई के वक्त ओलावृष्टि होना, दोनों ही हालात किसानों के लिए दुखदाई साबित हुई। रामपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि ने यह साफ कर दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसान कितना असहाय है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब राहत मिलेगी और कैसे इस नुकसान की भरपाई होगी।4
- कहीं बारिश तो कहीं ऑल बरसे हुआ दिन में भी अंधकार रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसे भीषण ओले हुई भयंकर तबाही4
- जनपद जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज़ आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी और बारिश के चलते अनेक घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं किसानों की खड़ी फसल एक बार फिर तबाह हो गई। मेहनत से तैयार की गई फसल पलभर में बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।1
- औरैया न्यूज — मंडी समिति औरैया में सब्जी व्यापार मंडल के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष चुना गया। बताया गया कि निवर्तमान अध्यक्ष संजय शुक्ला ने व्यस्तता के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव कराया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वह सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेयी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Urvashi singh1