ब्रैकिग अंम्बाह तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण... 2 काउंटर से किया जा रहा है ई टोकन भुगतान एवं पीओ एस वेरिफिकेशन कार्य . कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!
ब्रैकिग अंम्बाह तहसील अम्बाह मे खाद का थाना परिसर से किया जा रहा सुगमता पूर्व वितरण... 2 काउंटर से किया जा रहा है ई टोकन भुगतान एवं पीओ एस वेरिफिकेशन कार्य . कृषि उपज मंडी मे स्थित मार्केफ़ेद गोदाम पर कृषकों की भीड़ अधिक होने एवं गर्मी के कारण कृषकों को असुविधा होने के कारण तहसील अम्बाह मे खाद के वितरण हेतु e टोकन जमा करने, भुगतान एवं पी ओ एस मशीन मे सत्यापन हेतु थाना परिसर अम्बाह मे 2 काउंटर स्थापित किये गए है!जिससे किसान भुगतान पश्चात् खाद गोदाम से खाद प्राप्त कर सकते है!अम्बाह प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन के अनुरूप लिए गए है!कृषि उपज मंडी के स्थान पर थाना परिसर अम्बाह मे आज तहसीलदार नरेश शर्मा एवं थाना प्रभारी अम्बाह वीरेश कुशवाह की उपस्थिति मे खाद वितरण कराया गया!किसानो को थाना परिसर मे अधिक स्थान एवं हवादार माहौल होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुयी!साथ ही गर्मी से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आज सभी कृषकों को मीठा शरबत भी पिलाया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया है प्रशासन के पास भरपूर खाद उपलब्ध है तथा थाना परिसर मे महिला एवं पुरुषो को पृथक पृथक लाइन मे खाद वितरण कराया जा रहा है!इस स्थान पर खाद वितरण व्यवस्था की कृषकों ने प्रशंसा की है!
- जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- majnuo ki chargesheet bns section 74-79 in full video with punishment1
- जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया1
- श्योपुर में शव वाहन के लिए टंकी पर चढ़े बीजेपी नेता, कांग्रेस बोली– 'जिंदा तो छोड़िए, मुर्दे भी परेशान1
- श्योपुर को नशामुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है नशा युवाओं के भविष्य, परिवार की खुशियों और समाज की शांति को बर्बाद करता है। आइए संकल्प लें—नशे से दूरी बनाएँ और स्वस्थ जीवन अपनाएँ।अपने बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।"नशे से दूरी है ज़रूरी, तभी बनेगा श्योपुर सुरक्षित और समृद्ध।"3
- दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।1
- बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल। बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।1
- आस्था के केंद्र छिमछिमा हनुमान मंदिर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल विजयपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छिमछिमा हनुमान मंदिर परिसर में साफ-सफाई के अभाव से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मंदिर परिसर के कई हिस्सों में गंदगी फैली हुई है, वहीं जगह-जगह गाय का गोबर पड़ा होने से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से मंदिर की पवित्रता और स्वच्छता प्रभावित हो रही है। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रबंधन एवं संबंधित जिम्मेदार विभाग से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, परिसर से गोबर और कचरा हटाने तथा धार्मिक स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की मांग की है।1
- विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर/श्योपुर राहुल रजक, विजयपुर पत्रकार विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विजयपुर में किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मूंग की 100% सरकारी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, डीएपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, चम्बल मुख्य दाहिनी नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने, 4 माह तक नहर संचालन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चेटीखेड़ा बांध निर्माण, जियो-टैगिंग की त्रुटियों में सुधार तथा आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सहित कुल 9 प्रमुख मांगें उठाई गईं। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। #विजयपुर #श्योपुर #किसान_कांग्रेस #किसान_हित #मध्यप्रदेश #कृषि #मूंग_खरीदी #सिंचाई #खाद #बिजली1