Shuru
Apke Nagar Ki App…
परैया रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की लागत से बना फुट ओवर ब्रिज, लेकिन रेलवे लाइन पारकर प्लेटफार्म पर जाने को मजबूर है यात्री
SATISH KUMAR (पत्रकार)
परैया रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की लागत से बना फुट ओवर ब्रिज, लेकिन रेलवे लाइन पारकर प्लेटफार्म पर जाने को मजबूर है यात्री
More news from बिहार and nearby areas
- हरिगांव में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आगाज, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा कोंच प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांव हरिगांव में शनिवार को हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा जलभरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रद्धालु उपहारा स्थित पवित्र पुनपुन नदी के तट पर पहुँचे। वहां आचार्य राजू दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान मुना तिवारी, सुबोध तिवारी और टुनटुन तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। जलभरी के पश्चात कलश यात्रा वापस यज्ञ मंडप पहुँची, जहाँ पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, जयकांत पांडे, शैलेश द्विवेदी, पिंटू उपाध्याय, विंदा उपाध्याय, मनोज तिवारी और छोटन तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। सात दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा आयोजन समिति ने बताया कि इस यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भागवत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और पूरे गांव को तोरण द्वारों व लाइटों से सजाया गया है। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।1
- Post by Halendar kumar4
- रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रखंड के बैजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज दिवस के अवसर पर उपहारा पंचायत के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी व उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीपीआरो प्रियंका कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने पंचायत विकास का संकल्प लिया। वहीं छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत से कभी जी न चुराएं, आप लोग हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। इस मौके पर शिक्षक महेश कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार, हैप्पी शर्मा, वार्ड सदस्य मंटू शर्मा, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, बजरंगी सिंह, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- बीती रात सुखनार–खटांगी रोड पर बागेश्वरी और भटौनिया के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक का पैर मौके पर ही टूट गया। घायल की पहचान रामरैचक गांव निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- जहानाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उंटा मदारपुर निवासी शंकर कुमार राम दुकान से निकलकर शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकर कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुलेट सवार युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- Post by Ashutosh kumar1
- जहानाबाद जिले के बभना गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम कार्तिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्तिक घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति की जांच कर आगे की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए, साथ ही रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1
- 🚀 शिक्षा में स्टार्टअप सोच | बदलाव की नई शुरुआत 💡 एजुकेशन सिस्टम में सुधार | एक नई पहल की शुरुआत 🔥 प्राइवेट स्कूल सिस्टम के खिलाफ नई शुरुआत 🚨 शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देंगे | स्टार्टअप सोच1