logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया विभाग व सरकार ग्रामीणओं ने लगाया आरोप ग्राम पंचायत सपहा जनपद पंचायत ओडगी जिला सूरजपुर के ग्रामीणओं ने विभागों पर लगाया आरोप मूलभूत सुविधा से किया वंचित जिसके विरुद्ध में अनिश्चितकालीन हड़ताल 244 दिन से जरी

3 hrs ago
user_Lalji Boudh
Lalji Boudh
बिहारपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया विभाग व सरकार ग्रामीणओं ने लगाया आरोप ग्राम पंचायत सपहा जनपद पंचायत ओडगी जिला सूरजपुर के ग्रामीणओं ने विभागों पर लगाया आरोप मूलभूत सुविधा से किया वंचित जिसके विरुद्ध में अनिश्चितकालीन हड़ताल 244 दिन से जरी

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया विभाग व सरकार ग्रामीणओं ने लगाया आरोप ग्राम पंचायत सपहा जनपद पंचायत ओडगी जिला सूरजपुर के ग्रामीणओं ने विभागों पर लगाया आरोप मूलभूत सुविधा से किया वंचित जिसके विरुद्ध में अनिश्चितकालीन हड़ताल 244 दिन से जरी
    1
    मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया विभाग व सरकार ग्रामीणओं ने लगाया आरोप 
ग्राम पंचायत सपहा जनपद पंचायत ओडगी जिला सूरजपुर के ग्रामीणओं ने विभागों पर लगाया आरोप मूलभूत सुविधा से किया वंचित जिसके विरुद्ध में अनिश्चितकालीन हड़ताल 244 दिन से जरी
    user_Lalji Boudh
    Lalji Boudh
    बिहारपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत नरोला प्रतापपुर में राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान ग्राम पंचायत नरोला में में हुआ चावल घोटाला राशन कार्ड हितग्राहियों को नहीं मिल रहा चावल।
    1
    ग्राम पंचायत नरोला प्रतापपुर में  राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान 
ग्राम पंचायत नरोला में में हुआ चावल घोटाला राशन कार्ड हितग्राहियों को नहीं मिल रहा चावल।
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए। बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की। ​ बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए। बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है। ​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे बाइट 6
    1
    बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर
बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए।
बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की।
​
बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है।
​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए।
बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है।
​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे
बाइट 6
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कल NH-43 पर चक्का जाम ! सड़क की बदहाली को लेकर अमरजीत भगत जी का क्या कहना है? पूरा सुनिए सीतापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NH-43 की जर्जर और गड्डों से भरी सड़क को लेकर अब आंदोलन होने जा रहा है। सड़क सुधार की मांग को लेकर पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर कल, 2 सितंबर बुधवार को रेस्ट हाउस सीतापुर के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहेंगे।
    1
    कल NH-43 पर चक्का जाम ! सड़क की बदहाली को लेकर
अमरजीत भगत जी का क्या कहना है? पूरा सुनिए
सीतापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ
रही है। NH-43 की जर्जर और गड्डों से भरी सड़क को लेकर अब आंदोलन होने जा रहा है। सड़क सुधार की मांग को लेकर पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर कल, 2 सितंबर बुधवार को रेस्ट हाउस सीतापुर के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहेंगे।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Sitapur, Surguja•
    22 hrs ago
  • *“इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”* 🚨 *“अभियान संवेदना के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, गुम बालिका सकुशल दस्तयाब; आरोपी को भेजा रिमांड पर* 🚨 *सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान; आरोपी बालिका को रायगढ़ से बिहार, ओडिसा और फिर सारंगढ़ ले जाकर रहने लगा* *रायगढ़, 1 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। *घर से बिना बताए निकली थी नाबालिग* दिनांक 17 मार्च 2025 को प्रार्थी थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री (17 साल) दिनांक 25 जनवरी 2025 को दोपहर में घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास एवं रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 109/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *इंस्टाग्राम के जरिए युवक से हुई थी पहचान* विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से दिलेश्वर चौहान नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए बातचीत होती रही। नाबालिग ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2025 को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रायगढ़ पहुंची, जहां दिलेश्वर चौहान मिला। युवक द्वारा शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाया गया। *रायगढ़ से बिहार, ओड़िसा और फिर सारंगढ़ ले गया* बालिका के कथन के अनुसार, आरोपी उसे बस के माध्यम से बिहार ले गया, जहां उसके माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। करीब 6-7 माह बाद दोनों बिहार से वापस सारंगढ़ क्षेत्र में आए और रहने लगे। इसके बाद आरोपी मजदूरी के लिए ओड़िशा चला गया और बालिका भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों वापस युवक के गांव में आकर रहने लगे। *महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया बयान* चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बालिका को दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुव के हमराह पुलिस टीम द्वारा बालिका को सुरक्षित रायगढ़ लाया गया। बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध स्थापित करना पाये जाने पर प्रकरण में *धारा 87,65(1) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई*। महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका के बयान एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी दिलेश्वर चौहान निवासी थाना कोसीर, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।
    1
    *“इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”*
🚨  *“अभियान संवेदना के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, गुम बालिका सकुशल दस्तयाब; आरोपी को भेजा रिमांड पर*
🚨  *सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान; आरोपी बालिका को रायगढ़ से बिहार, ओडिसा और फिर सारंगढ़ ले जाकर रहने लगा*
*रायगढ़, 1 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
*घर से बिना बताए निकली थी नाबालिग*
दिनांक 17 मार्च 2025 को प्रार्थी थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री (17 साल) दिनांक 25 जनवरी 2025 को दोपहर में घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास एवं रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 109/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*इंस्टाग्राम के जरिए युवक से हुई थी पहचान*
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से दिलेश्वर  चौहान नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए बातचीत होती रही। नाबालिग ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2025 को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रायगढ़ पहुंची, जहां दिलेश्वर चौहान मिला। युवक द्वारा शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाया गया।
*रायगढ़ से बिहार, ओड़िसा और फिर सारंगढ़ ले गया*
बालिका के कथन के अनुसार, आरोपी उसे बस के माध्यम से बिहार ले गया, जहां उसके माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। करीब 6-7 माह बाद दोनों बिहार से वापस सारंगढ़ क्षेत्र में आए और रहने लगे। इसके बाद आरोपी मजदूरी के लिए ओड़िशा चला गया और बालिका भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों वापस युवक के गांव में आकर रहने लगे। 
*महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया बयान*
चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बालिका को दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुव के हमराह पुलिस टीम द्वारा बालिका को सुरक्षित रायगढ़ लाया गया। बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध स्थापित करना पाये जाने पर प्रकरण में *धारा 87,65(1) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई*।
महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका के बयान एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी दिलेश्वर चौहान निवासी थाना कोसीर, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है। गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण


रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है।
गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • चिनिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी, मिठाई-किराना दुकानों में मचा हड़कंप,115 चिन्हित उत्पादों को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित विभिन्न मिठाई, किराना एवं ठंडा-पेय पदार्थ दुकानों में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की। मिठाई दुकानों में जांच के दौरान मिठाई समेत अन्य खाद्य पेय पदार्थों को देखा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक्सपायरी डेट वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं करें। जिन मिठाइयों में फंगस अथवा खराब होने के लक्षण दिखाई दें, उन्हें तत्काल दुकान से हटाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद किराना दुकानों में नूडल्स,इंस्टेंट फूड बिस्किट्स,पैकेज्ड स्नैक्स खाद्य तेल,मसाले और पैक्ड मसाला,सॉस, जैम और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पैकेज्ड/लेबल वाले खाद्य पदार्थ- समेत विभिन्न खाद्य उत्पादों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से चिन्हित करीब 115 उत्पादों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें दुकानों में घूम-घूमकर चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से जांच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं, जिसे विभागीय कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली जांच में यदि एक्सपायरी या नियमों के विरुद्ध खाद्य सामग्री पाई गई तो संबंधित दुकानदारों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। रोहित कुमार ने बताया कि वे रंका अनुमंडल क्षेत्र के लिए पदस्थापित हैं और उनके अधीन पांच प्रखंड आते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और एक्सपायरी अथवा खराब खाद्य सामग्री की बिक्री से पूरी तरह बचें।
    1
    चिनिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी, मिठाई-किराना दुकानों में मचा हड़कंप,115 चिन्हित उत्पादों को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी
चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट 
चिनियां प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित विभिन्न मिठाई, किराना एवं ठंडा-पेय पदार्थ दुकानों में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की। मिठाई दुकानों में जांच के दौरान मिठाई समेत अन्य खाद्य पेय पदार्थों को देखा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक्सपायरी डेट वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं करें। जिन मिठाइयों में फंगस अथवा खराब होने के लक्षण दिखाई दें, उन्हें तत्काल दुकान से हटाने की चेतावनी दी गई।
इसके बाद किराना दुकानों में नूडल्स,इंस्टेंट फूड
बिस्किट्स,पैकेज्ड स्नैक्स
खाद्य तेल,मसाले और पैक्ड मसाला,सॉस, जैम और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पैकेज्ड/लेबल वाले खाद्य पदार्थ- समेत विभिन्न खाद्य उत्पादों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से चिन्हित करीब 115 उत्पादों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें दुकानों में घूम-घूमकर चिन्हित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों से जांच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं, जिसे विभागीय कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली जांच में यदि एक्सपायरी या नियमों के विरुद्ध खाद्य सामग्री पाई गई तो संबंधित दुकानदारों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। रोहित कुमार ने बताया कि वे रंका अनुमंडल क्षेत्र के लिए पदस्थापित हैं और उनके अधीन पांच प्रखंड आते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और एक्सपायरी अथवा खराब खाद्य सामग्री की बिक्री से पूरी तरह बचें।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में झामुमो का धरना, शिव प्रसाद सोनी की गिरफ्तारी की मांग रंका प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी एवं जिला पदाधिकारी जवाहर पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के मामले में शिव प्रसाद सोनी एवं इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की। धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीएलओ-2 का कार्य जांच करना और आपत्ति दर्ज कराना है। बीएलओ-2 किसी व्यक्ति का नाम स्वयं नहीं काटता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है। धरना की सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फॉर्म-7 की प्रक्रिया एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी और मामले को समझाने के बाद धरना समाप्त कराया आईए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने क्या कहा जाने
    1
    फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में झामुमो का धरना, शिव प्रसाद सोनी की गिरफ्तारी की मांग

रंका प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी एवं जिला पदाधिकारी जवाहर पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के मामले में शिव प्रसाद सोनी एवं इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की।
धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीएलओ-2 का कार्य जांच करना और आपत्ति दर्ज कराना है। बीएलओ-2 किसी व्यक्ति का नाम स्वयं नहीं काटता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है।
धरना की सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फॉर्म-7 की प्रक्रिया एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी और मामले को समझाने के बाद धरना समाप्त कराया आईए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने क्या कहा जाने
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.