Shuru
Apke Nagar Ki App…
तमकुही डोल मेला का आनंद लेते लोग उमड़ा जनसैलाब रात और दिन में हुवा कार्यक्रम का आयोजन तमकुही डोल मेला का आनंद लेते लोग
Ajeet kumar
तमकुही डोल मेला का आनंद लेते लोग उमड़ा जनसैलाब रात और दिन में हुवा कार्यक्रम का आयोजन तमकुही डोल मेला का आनंद लेते लोग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! महराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, इसी दौरान पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। पति-पत्नी के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #SPOffice #पति_पत्नी_विवाद #दहेज_उत्पीड़न #मारपीट #ViralVideo #UPNews #PublicMaharajganjNews1
- जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक, झूले और लड्डू गोपाल के वस्त्रों की बढ़ी मांग पनियरा/ महराजगंज।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पनियरा विकासखंड के पनियरा, गनेशपुर, मौलागंज समेत अन्य बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल के झूले, आकर्षक वस्त्र, मुकुट और साज-सज्जा के सामानों की बिक्री तेज हो गई है। लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। कल जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।1
- निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके। विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।1
- 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया, जबकि सीओ ने वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना बेहद जरूरी है। ऐसी ही महाराजगंज की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए।1
- संगठन विस्तार को लेकर हर घर तक पहुंचेंगे कांग्रेसी नौतन। प्रखंड कांग्रेस आश्रम में गुरुवार को संगठन विस्तार एवं पार्टी को मजबूत करने को लेकर नौतन। प्रखंड कांग्रेस आश्रम में गुरुवार को संगठन विस्तार एवं पार्टी को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मैनुद्दीन मंसूरी ने की। बैठक में मंडल, पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नई कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी दिनबंधु क्रांतिकारी, नौतन विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी, पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, राजन दुबे सहित कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याएं जानने तथा कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। मंडल से बूथ स्तर तक अध्यक्षों के चुनाव कराने पर भी सहमति बनी। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अमित गिरी ने बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर जनआंदोलन की बात कही। पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी ने मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। बैठक में नारद पांडेय, शिवरतन यादव, रामाधार राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को मिलेगा 2026 का राजकीय पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नवाचार और विद्यालय विकास के लिए लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य का परिणाम अब सम्मान के रूप में सामने आया है। मझौलिया प्रखंड के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का चयन वर्ष 2026 के राजकीय पुरस्कार के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। रतनमाला पंचायत के बनकटवा निवासी श्रीरामसूरत बैठा के पुत्र दुर्योधन बैठा ने वर्ष 2000 में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक शिक्षक के रूप में शिक्षा विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। वर्ष 2017 में उन्हें राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी, मझौलिया में प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद से उन्होंने विद्यालय को बेहतर बनाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए लगातार मेहनत की। दुर्योधन बैठा के नेतृत्व में विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट को शून्य करने और विद्यालय की भौतिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उनके प्रयासों से विद्यालय में चाहरदीवारी, शौचालय, परिसर में फेवर ब्लॉक, पानी सोख्ता तथा विद्यालय के लिए अलग ट्रांसफार्मर जैसी सुविधाओं की व्यवस्था हुई। प्रधानाध्यापक की खासियत यह भी है कि वे केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि खुद कक्षा में जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। विद्यालय के बेहतर संचालन को लेकर वे सहकर्मी शिक्षकों के साथ लगातार बैठक करते हैं और शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की रूपरेखा तैयार करते हैं। विद्यालय के विकास में अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी वे लगातार संपर्क में रहते हैं। यही वजह है कि आज विद्यालय में 11 कक्ष, एक कार्यालय और करीब 843 विद्यार्थियों का नामांकन है। पठन-पाठन के साथ विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी जोर दिया जाता है। शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दुर्योधन बैठा का राजकीय पुरस्कार के लिए चयन न सिर्फ उनके व्यक्तिगत समर्पण और मेहनत का सम्मान है, बल्कि यह उन तमाम शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा की तस्वीर बदलने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली ने साबित किया है कि एक समर्पित प्रधानाध्यापक अपनी सोच और मेहनत से पूरे विद्यालय की दिशा और दशा बदल सकता है।1
- कचरे से कंचन की मिसाल बना पिपरा चंद्रभान, गोबर से बन रही स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद देवरिया, 03 सितंबर। पंचायती राज एवं बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से विकासखंड देवरिया सदर की ग्राम पंचायत पिपरा चंद्रभान ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत ‘कचरे से कंचन’ की अवधारणा को धरातल पर उतारा है। ग्राम पंचायत की गौशाला में स्थापित 85 घन मीटर क्षमता वाले गोवर्धन बायोगैस प्लांट में करीब 286 गोवंश से प्राप्त गोबर का उपयोग कर स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद तैयार की जा रही है। प्लांट से उत्पादित बायोगैस पाइपलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय तक पहुंचाई जा रही है। यहां करीब 170 बच्चों के लिए मिड-डे मील इसी स्वच्छ ऊर्जा से तैयार किया जा रहा है। इससे खाना पकाने में सुविधा के साथ बच्चों में नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। गोबर से गैस, स्लरी से जैविक खाद गौशाला से प्रतिदिन एकत्र होने वाले गोबर को बायोगैस संयंत्र के इनलेट टैंक में डाला जाता है। ऑटो मिक्सिंग टैंक और डायजेस्टर के माध्यम से जैविक प्रक्रिया के बाद बायोगैस तैयार होती है। वहीं प्लांट से निकलने वाली स्लरी को सुखाकर जैविक खाद बनाई जाती है, जिसे किसानों को 5 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण जैविक खाद मिल रही है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। खाद की बिक्री से ग्राम पंचायत को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है। ग्राम पंचायत की आय में भी इजाफा विद्यालय द्वारा बायोगैस के उपयोग के एवज में प्रतिदिन 80 रुपये का भुगतान किया जाता है। अब तक गैस की बिक्री से करीब 11,740 रुपये और जैविक खाद की बिक्री से करीब 14,301 रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है। परियोजना से विभिन्न मदों में ग्राम पंचायत को अब तक कुल करीब 46,241 रुपये की आय प्राप्त हुई है। प्लांट के संचालन और रखरखाव के लिए स्थानीय स्तर पर ऑपरेटर की तैनाती की गई है। गौशाला के कर्मचारी भी गोबर संग्रहण, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा बायोगैस प्लांट के संचालन से गोबर एवं जैविक अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो रहा है। इससे गांव की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के साथ वायु और भूमि प्रदूषण कम करने में मदद मिल रही है। जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी सकारात्मक योगदान मिल रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्लांट से नियमित गैस आपूर्ति मिलने के कारण मिड-डे मील तैयार करने में काफी सुविधा हो रही है। साथ ही बच्चों को स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। पिपरा चंद्रभान का यह मॉडल स्वच्छता, नवीकरणीय ऊर्जा, जैविक खेती, रोजगार सृजन और ग्राम पंचायत की आय—इन सभी को एक साथ जोड़ने वाली प्रभावी पहल बनकर सामने आया है। गोबर और जैविक कचरे को समस्या के बजाय संसाधन में बदलने का यह प्रयास अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी साबित हो सकता है।3
- जंगल बड़हरा के टोला खुथवा में रोस्टर के तहत चली सफाई जाम नालियां हुईं साफ महराजगंज विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा जंगल बरहरा के टोला खुथवा में गुरुवार सुबह को रोस्टर के तहत सफाई कर्मियों की टीम ने सफाई अभियान चलाया।टीम ने गांव की जाम नालियों से मिट्टी निकालकर उन्हें साफ किया। बरसात के मौसम में नालियां जाम होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी थी। बीडीओ के आदेश पर रोस्टर लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि नियमित सफाई से जलजमाव की समस्या खत्म होगी और गांव में स्वच्छता बनी रहेगी1
- विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश, बैतालपुर बीडीओ से स्पष्टीकरण और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला वन एवं पर्यावरण समिति के साथ विकास कार्यों, पशुपालन विभाग तथा आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, आईटीआई प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैतालपुर में लापरवाही पर कार्रवाई विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने तथा कम प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विकासखंड बैतालपुर के खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। पंचायत भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा बैतालपुर के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सीएससी की धनराशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित पंचायत सहायकों के वेतन से उसकी रिकवरी की जाएगी। पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य, विभागीय योजनाओं तथा पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पशुपालकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाएं। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1